भारतीय हस्तशिल्प उद्योग हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीकः कपिल देव

ग्रेटर नोएडा में 81वां आईएचजीएफ दिल्ली मेला (वसंत) 2026 सम्पन्न, हस्तशिल्प प्रदर्शनी में देश-विदेश के निर्यातक और शिल्पकार जुटे

मुजफ्फरनगर। जनपद गौतमबुद्ध नगर के ग्रेटर नोएडा स्थित नॉलेज पार्क में बने इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित 81वें आईएचजीएफ दिल्ली मेला (वसंत) 2026 का भव्य आयोजन हुआ। इस अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले में देश-विदेश से आए निर्यातकों, उद्यमियों और शिल्पकारों ने अपने उत्कृष्ट उत्पादों का प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने विशिष्ट अतिथि के रूप में सहभागिता कर प्रदर्शनी का अवलोकन किया और उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया।
मेले में भारतीय पारंपरिक हस्तशिल्प की विविध विधाओंकृहाथ से बने सजावटी उत्पाद, वस्त्र, गृह सज्जा सामग्री, लकड़ी व धातु शिल्प, कांच एवं मिट्टी के उत्पादकृको आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया गया। अंतरराष्ट्रीय खरीदारों और उद्योग प्रतिनिधियों ने नवीन डिज़ाइन, गुणवत्ता और सृजनात्मकता की सराहना की। प्रदर्शनी में नवाचारों पर विशेष बल देते हुए आधुनिक तकनीक और पारंपरिक कला का समन्वय देखने को मिला।

इसे भी पढ़ें:  ACHIEVEMENT--कर्तव्य पथ पर ‘शक्ति स्वरूप’ दिखाने वाली मुजफ्फरनगर की मासूमा ने जीता दिल

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि भारतीय हस्तशिल्प उद्योग हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक होने के साथ-साथ बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन का माध्यम है। यह क्षेत्र निर्यात वृद्धि को प्रोत्साहित कर देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान कर रहा है। उन्होंने ‘वोकल फॉर लोकल (स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहन) के संकल्प को सशक्त बनाने पर बल देते हुए कहा कि स्थानीय कारीगरों को वैश्विक बाजार की मांग के अनुरूप गुणवत्ता सुधार, डिज़ाइन नवाचार, ब्रांड निर्माण और डिजिटल मंचों के उपयोग पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

इसे भी पढ़ें:  आज़म ख़ान का दर्द: "रात 3 बजे उठाया गया, लगा एनकाउंटर होने वाला है"

राज्यमंत्री ने उद्यमियों और शिल्पकारों से सरकार द्वारा संचालित प्रोत्साहन योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ऐसे अंतरराष्ट्रीय स्तर के आयोजनों से भारतीय हस्तशिल्प को वैश्विक पहचान मिलती है और ‘मेक इन इंडिया (भारत में निर्माण) तथा ‘आत्मनिर्भर भारत (स्वावलंबी भारत) के दृष्टिकोण को नई गति मिलती है। 81वें आईएचजीएफ दिल्ली मेला (वसंत) 2026 ने एक बार फिर सिद्ध किया कि भारतीय शिल्पकला गुणवत्ता, सृजनात्मकता और सांस्कृतिक समृद्धि के मामले में विश्व स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने में सक्षम है। इस आयोजन ने न केवल निर्यात संभावनाओं को बल दिया, बल्कि प्रदेश के कारीगरों और युवाओं के लिए नए अवसरों के द्वार भी खोले।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-नूर ज्वैलर्स की डकैती का पर्दाफाश, पडौसी ने कराई थी वारदात

Also Read This

सर्विसेज क्लब के चुनाव में क्लब के भीष्मपितामह अशोक सरीन गुट का दबदबा

मुजफ्फरनगर। सर्विसेज क्लब के चुनाव में क्लब के भीष्मपितामह अशोक सरीन गुट का दबदबा रहा। क्लब के चुनाव के लिए पदाधिकारी व सदस्य पद हेतु तमाम लोगों ने अपने नामांकन पत्र भरे थे। क्लब के सदस्यों की बैठक में सर्वसम्मति से पदाधिकारियों के नामों का ऐलान किया गया। इनमें उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिंघल, सचिव विजय वर्मा, कोषाध्यक्ष आशीष सरीन, के अलावा कार्यकारिणी सदस्य बैडमिंटन हिमांशु महेश्वरी, कार्यकारिणी सदस्य बिलियर्ड, कार्यकारिणी सदस्य कार्ड्स मनु गुप्ता व अतुल जैन, कार्यकारिणी सदस्य टेनिस डा देवेन्द्र सिंह मलिक, कार्यकारिणी सदस्य सामान्य अमित मित्तल, अजय स्वरूप, डा० दीपक गोयल व गिरीश अग्रवाल को निर्विरोध चुन लिया गया है। शेष लोगों के नामांकन पत्र वापसी हो

Read More »

डीएम पर विवादित टिप्पणी में आजम खां दोषी…. दो साल कैद और 20 हजार का लगा जुर्माना

मुरादाबाद- रामपुर की अदालत ने तत्कालीन डीएम पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में आजम खां को दोषी करार दिया है। यह मुकदमा भोट थाना क्षेत्र में दर्ज हुआ था। कोर्ट ने आजम को दो साल के कारावास की सजा सुनाई है।सपा नेता आजम खां को तत्कालीन डीएम पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में रामपुर की कोर्ट ने दो साल की कैद और 20 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। यह मामला वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान भोट थाना क्षेत्र में दर्ज किया गया था।आरोप था कि चुनाव प्रचार के दौरान सपा नेता ने तत्कालीन जिलाधिकारी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। मामले में पुलिस ने मुकदमा

Read More »

शेखपुरा में सरकारी पानी की टंकी के दुरुपयोग से ग्रामीणों में भारी रोष

मुजफ्फरनगर। शेखपुरा गांव में स्थित सरकारी पानी की टंकी के कथित दुरुपयोग को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि टंकी परिसर का इस्तेमाल पूरी तरह से निजी कार्यों के लिए किया जा रहा है। इस संबंध में कई बार प्रशासन से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई स्थायी कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों के अनुसार, पानी की टंकी की देखरेख के लिए नियुक्त एक युवक और उसका परिवार लंबे समय से टंकी परिसर में ही रह रहा है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-नूर ज्वैलर्स की डकैती का पर्दाफाश, पडौसी ने कराई थी वारदातआरोप है कि परिसर में सरकारी

Read More »

तीसरे दिन भी जारी फर्जी अस्पताल, लैब और क्लीनिक पर प्रशासन का शिकंजा, दो संस्थान सील

खतौली। जनपद में बिना पंजीकरण एवं बिना ने उस डिग्री संचालित हो रहे अस्पतालों, क्लीनिकों और पैथोलॉजी लैब के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग का अभियान लगातार जारी है। खतौली सीएससी प्रभारी डॉ. सतीश कुमार ने स्पष्ट कहा कि मरीजों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ अब किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बिना रजिस्ट्रेशन संचालित सभी अस्पताल, क्लीनिक और लैब के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने बताया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया के निर्देशों के अनुपालन में अपंजीकृत क्लीनिक, अस्पताल एवं पैथोलॉजी लैब के विरुद्ध जांच अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में शुक्रवार 15 खतौली क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा जांच अभियान चलाया गया। इसे

Read More »