एम.जी. पब्लिक स्कूल में निःशुल्क नेत्र शिविर में मिला चिकित्सीय लाभ

100 नेत्र रोगियों को निःशुल्क उपचार परामर्श के साथ दवाईयां वितरित, 31 रोगी मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित

मुजफ्फरनगर। एमजी. पब्लिक स्कूल परिसर में रविवार 22 फरवरी, 2026 को निःशुल्क मासिक नेत्र रोग चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ एम.जी. चौरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष सतीश चंद गोयल ने किया। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग द्वारा अतिथियों, चिकित्सक एवं चिकित्सा कर्मियों और उपचार परामर्श लेने आये नेत्र रोगियों का विद्यालय प्रांगण में स्वागत किया।
प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि जनवरी माह के चौथे रविवार को वरदान धर्मार्थ नेत्र चिकित्सालय, प्रेमपुरी जनपद मुजफ्फरनगर के सहयोग से विद्यालय के संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय हरबंस लाल गोयल एवं स्वर्गीय विमलावती देवी की पुण्य स्मृति में आँखों के निःशुल्क विराट चिकित्सा कैंप का आयोजन लगातार किया जा रहा है। फरवरी माह के नेत्र शिविर में वरदान नेत्र चिकित्सालय, प्रेमपुरी की वरिष्ठ नेत्र सर्जन डॉ. स्वाति अग्रवाल के द्वारा रोगियों के नेत्रों का परीक्षण कर उनको उचित उपचार परामर्श के साथ ही निःशुल्क दवा वितरित की गयी। शिविर में कुल 100 रोगियों को डॉ. स्वाति अग्रवाल द्वारा उचित परामर्श प्रदान करते हुए स्वास्थ्य लाभ दिया गया और 31 रोगियों को मोतियाबिंद के निःशुल्क ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर ट्रेड फेयरः जंपिंग झूले में फंसा युवक, घंटों बाद रेस्क्यू

प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि विद्यालय प्रांगण में आयोजित इस नेत्र चिकित्सा शिविर में मोतियाबिंद के लिए चयनित रोगियों का ऑपरेशन भी निःशुल्क करने की सेवा उपलब्ध कराई जा रही है। यहां पर पूर्व में चयनित रोगियों को ऑपरेशन के बाद मिले लाभ के अनुभव साझा करने के लिए भी बुलाया गया था। सभी ने शिविर में मिली सुविधा, सेवा और व्यवस्था की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस ऑपरेशन के बाद उनके अंधेरे जीवन में रोशनी लौटी है। सभी ने शिविर आयोजकों और चिकित्सक को साधुवाद दिया।

इसे भी पढ़ें:  मंत्री कपिल देव ने की शिक्षण संस्थानों से वोट बनवाने की अपील, भाजपा को जिताने का आह्वान

https://www.facebook.com/permalink.php?story_fbid=pfbid028V4pPY62RYnjQDwZBuLhAr6apd2ahakkgLvXdFQewhX13MkgJ8MKbN1h2AHyh2t4l&id=100063654049794

विद्यालय में आगामी नेत्र चिकित्सा शिविर 22 मार्च, 2026 को सुबह 10 बजे से आयोजित किया जायेगा। इस दौरान मुख्य रूप से एम.जी. चौरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष सतीश चंद गोयल, एम.जी. पब्लिक स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के उपाध्यक्ष विनीत सिंघल, कोषाध्यक्ष रोहित सिंघल, वरदान धर्मार्थ नेत्र चिकित्सालय, प्रेमपुरी के अध्यक्ष शिवचरण दास गर्ग, सत्यवीर सिंह, अनिल वर्मा मौजूद रहे। शिविर आयोजन में डॉ. स्वाति अग्रवाल के साथ उनके सहयोगी के रूप में मोहिनी प्रजापति, निशा, परवेज आलम, शादाब, सुरेन्द्र माहेश्वरी सहित विद्यालय स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

इसे भी पढ़ें:  गन्ने के खेत में दिनदहाड़े गौकशी, मुठभेड़ में तीन गौकश पकड़े

Also Read This

मुजफ्फरनगर-लाइसेंसी राइफल से चली गोली, युवक की मौत

शहर के शाहबुद्दीनपुर रोड पर हुई घटना, परिवार में मचा कोहराम, पुलिस ने शव को कब्जे में लिया मुजफ्फरनगर। शहर के शाहबुद्दीनपुर रोड क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में एक युवक की जान चली गई। बताया जा रहा है कि युवक अपने परिवार की लाइसेंसी राइफल की सफाई कर रहा था, तभी अचानक गोली चल गई, और यह गोली उसका सिर भेद गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक युवक जिला पंचायत सदस्य का भतीजा बताया गया है। मामले में लाइसेंसी

Read More »

नहीं रहीं दिग्गज गायिका आशा भोसले, 92 वर्ष की आयु में दुनिया को कहा अलविदा

नईदिल्ली। दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन हो गया है। कल शनिवार को अचानक तबीयत खराब होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मशहूर सिंगर आशा भोसले हमारे बीच नहीं रहीं। 92 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है। करीब सात दशक तक सिनेमाई दुनिया में अपनी सुरीली आवाज का जादू चलाने वाली गायिका को कल शनिवार को तबीयत खराब होने के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में इमरजेंसी मेडिकल सर्विसेज यूनिट में उनका उपचार चल रहा था। दुनियाभर के फैंस दुआएं कर रहे थे। मगर, रविवार को गायिका ने दुनिया को अलविदा कह दिया। इसे

Read More »

पुलिस ने किसान नेता को किया हाउस अरेस्ट, किसान संगठनों में नाराजगी

मुजफ्फरनगर। किसान राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। चौधरी शाह आलम को प्रशासन द्वारा अंबा विहार स्थित उनके आवास पर हाउस अरेस्ट कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई खालापार थाना पुलिस द्वारा की गई है, जिसके बाद क्षेत्र में हलचल तेज हो गई। हाउस अरेस्ट की सूचना मिलते ही किसान संगठनों में नाराजगी देखी जा रही है। समर्थकों का कहना है कि यह कदम किसानों और मजदूरों की आवाज को दबाने का प्रयास है। इस मामले को लेकर किसान नेताओं ने स्पष्ट कहा है कि गिरफ्तारियों से आंदोलन कमजोर नहीं होगा, बल्कि और मजबूत होगा। चौधरी शाह आलम ने भी संदेश दिया कि

Read More »

कोयले से लदा कंटेनर पलटा, मलबे में दबकर कई लोगों के अंग-भंग, दो शव बरामद

  छिबरामऊ- भाऊलपुर चौराहे पर रविवार सुबह कोयले से लदा कंटेनर पलटने से बड़ा हादसा हो गया। मलबे के नीचे दबे दो लोगों के शव निकाले गए हैं, जबकि रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी है। कन्नौज जिले के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र में तालग्राम रोड पर भाऊलपुर चौराहे के पास रविवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया, जब कोयला लदा एक कंटेनर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में कई लोगों के कंटेनर के नीचे दबने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे की चपेट में आने से कई बाइक क्षतिग्रस्त हो गईं। मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम ने राहत और

Read More »

मुजफ्फरनगर में घरेलू हत्याकांड, पत्नी को मारकर पति भागा

मुजफ्फरनगर के छपार थाना क्षेत्र के सिम्भालकी गांव में शनिवार देर रात एक महिला की हत्या का मामला सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मुजफ्फरनगर पत्नी हत्या मामले में पुलिस का कहना है कि गांव के पूरन सिंह उर्फ पिंटू ने अपनी पत्नी सविता पर हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और गिरफ्तारी के लिए कई टीमें लगा दी गई हैं। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर ट्रेड फेयरः जंपिंग झूले में फंसा युवक, घंटों बाद रेस्क्यूपुलिस के मुताबिक घटना की सूचना 11/12 अप्रैल 2026 की रात डायल 112

Read More »