शामली रोड पर झुग्गियां हटवाने पर भड़के विधायक पंकज मलिक

काली नदी के पास अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को बताया गरीब परिवारों पर अन्याय, सपा विधायक पंकज मलिक ने मौके पर पहुंचकर रुकवाया अभियान, टीम को वापस भेजा

मुजफ्फरनगर। शहर के शामली रोड स्थित काली नदी पुल के समीप झुग्गी-झोपड़ियों में रह रहे गरीब परिवारों को हटाने पहुंची नगरपालिका परिषद की टीम को उस समय विरोध का सामना करना पड़ा, जब क्षेत्र से गुजर रहे सपा विधायक पंकज मलिक मौके पर पहुंच गए। उन्होंने प्रशासन पर गरीबों के प्रति पक्षपातपूर्ण मानसिकता से कार्य करने का आरोप लगाते हुए स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि बिना वैकल्पिक आवास की व्यवस्था किए किसी भी परिवार को बेघर किया गया, तो वे स्वयं उनके साथ सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे। उन्होंने नाराजगी जताते हुए पालिका टीम को वहां से बैरंग लौटाया और परिवारों को भरोसा दिया कि उनका आशियाना उजड़ने नहीं दिया जायेगा।

इसे भी पढ़ें:  चकबंदी : अब 75% किसानों की लिखित सहमति पर ही होगी चकबंदी

नगरपालिका परिषद द्वारा शहर में चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के अंतर्गत मंगलवार देर शाम शामली रोड पर काली नदी पुल के किनारे बसे झुग्गी-झोपड़ी निवासियों को हटाने की कार्रवाई की जा रही थी। ये परिवार लंबे समय से सड़क किनारे अस्थायी आशियाना बनाकर रह रहे हैं और आसपास सब्जी आदि बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं। पालिका का अतिक्रमण दस्ता मौके पर पहुंचकर झुग्गियों को हटाने की तैयारी में था। इसके कारण यहां पर परिवारों ने टीम का विरोध किया और भीड़ जमा हो गई। इसी दौरान वहां से गुजर रहे सपा विधायक पंकज मलिक ने अपना काफिला रुकवाया और सीधे प्रभावित परिवारों के बीच पहुंच गए। उन्होंने लोगों की पीड़ा सुनी और तत्काल पालिका टीम की कार्रवाई रुकवा दी।
मौके से ही विधायक ने पालिका की अधिशासी अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सिंह को फोन कर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जब तक प्रत्येक परिवार के लिए रहने की समुचित और सम्मानजनक वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित नहीं की जाती, तब तक किसी भी हालत में उन्हें न हटाया जाए और न ही परेशान किया जाए। विधायक ने कहा कि यहां परिवार सहित रह रहे गोपाल सिंह समेत अन्य महिलाओं और पुरुषों को उजाड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि बिना व्यवस्था के दोबारा कार्रवाई की गई तो वे स्वयं इन परिवारों के साथ धरने पर बैठेंगे।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना मदर्स डे, बेटियों संग झूमी मां

मौके पर हुई इस बातचीत का वीडियो भी सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ है। विधायक ने इसे अपने फेसबुक पृष्ठ पर साझा किया है, जिसके बाद मामला चर्चा का विषय बन गया है। सपा विधायक पंकज मलिक ने कहा कि शहर के शामली रोड पर काली नदी किनारे रह रहे गरीब परिवारों को बिना वैकल्पिक आवास की समुचित व्यवस्था के हटाया जाना पूर्णतः अन्यायपूर्ण है। सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे और अधिकारियों से स्पष्ट शब्दों में कहा कि जब तक प्रत्येक परिवार के लिए सम्मानजनक पुनर्वास की व्यवस्था नहीं होती, तब तक किसी भी स्थिति में उन्हें न हटाया जाए। उन्होंने कहा कि गरीब का घर उजाड़ना आसान है, लेकिन उसका भविष्य बसाना हमारी जिम्मेदारी है। हमारी राजनीति सत्ता प्राप्ति के लिए नहीं, बल्कि समाज के सबसे कमजोर वर्ग की सुरक्षा के लिए है। गरीबों के अधिकारों की रक्षा हर हाल में की जाएगी। विधायक ने आरोप लगाया कि सरकार और प्रशासन गरीबों के खिलाफ एक विशेष मानसिकता के साथ काम कर रहे हैं। उनका कहना है कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के नाम पर केवल कमजोर और असहाय वर्ग को निशाना बनाया जा रहा है, जबकि प्रभावशाली लोगों पर कार्रवाई नहीं होती।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में लगा नेत्र चिकित्सा शिविर, 127 रोगियों का हुआ उपचार

Also Read This

देवबंद हत्याकांड का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार

सहारनपुर/देवबंद। देवबंद क्षेत्र में गुमशुदगी से शुरू हुआ मामला हत्या तक पहुंच गया। करीब तीन दिन की तलाश के बाद जिस पिंटू का शव आखलौर खेड़ी क्षेत्र के नाले में मिला था, उस हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। थाना देवबंद पुलिस, एसओजी और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल ईंट का अद्धा, मृतक का आधार कार्ड, पैन कार्ड और एक आरोपी की खून से सनी शर्ट बरामद करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों की पहचान विशाल पुत्र इसम और गगन पुत्र विजय सिंह निवासी ग्राम आखलौर,

Read More »

दर्द के बीच दौड़ी जिंदगी, 102 एंबुलेंस में गूंजी नवजात की पहली किलकारी

ईएमटी प्रियंका की सूझबूझ से चलते रास्ते में हुआ सुरक्षित प्रसव, मां-बेटा स्वस्थ खतौली 26 मई, मंगलवार। कभी-कभी कुछ पल जिंदगीभर की खुशी बन जाते हैं। मंगलवार सुबह खतौली क्षेत्र में ऐसा ही भावुक और राहत भरा दृश्य देखने को मिला, जब अस्पताल पहुंचने से पहले ही 102 एंबुलेंस नवजात के जन्म की साक्षी बन गई। एंबुलेंस के भीतर गूंजी मासूम की पहली किलकारी ने परिवार के साथ-साथ स्वास्थ्यकर्मियों के चेहरे भी खुशी से खिला दिए।खतौली क्षेत्र के गांव पलड़ी निवासी भुवनेश्री (21) पत्नी गौरव को अचानक तेज प्रसव पीड़ा शुरू हुई। परिवार घबराया हुआ था, लेकिन 102 एंबुलेंस सेवा उम्मीद बनकर समय पर पहुंची। महिला ईएमटी प्रियंका और पायलट

Read More »

टिहरी में डोबरा चांठी पर्यटन मार्ग की भूमि पर सुनवाई, 5 मामलों में फिर मूल्यांकन के निर्देश

देहरादून/टिहरी गढ़वाल। कोटी कॉलोनी से डोबरा चांठी पर्यटन मार्ग निर्माण के लिए अर्जित भूमि और परिसंपत्तियों के पुनर्मूल्यांकन से जुड़े मामलों पर जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में भू-स्वामियों की आपत्तियों को सुना गया और गठित समिति की रिपोर्ट के आधार पर 18 भूमि एवं भवन स्वामियों के मामलों पर विस्तार से चर्चा की गई। यह सुनवाई भूमि अर्जन, पुनर्वासन एवं पुनर्व्यवस्थापन में उचित प्रतिकर और पारदर्शिता अधिनियम 2013 की धारा-33 के तहत की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य उन मामलों की स्थिति साफ करना था, जिनमें भू-स्वामियों ने अर्जित भूमि, भवन या अन्य परिसंपत्तियों के मूल्यांकन को लेकर आपत्ति दर्ज कराई थी। इसे भी पढ़ें: 

Read More »