सदर तहसील में भाकियू के धरने पर हंगामा, किसान नेता पर उगाही के गंभीर आरोप

नंगला राई में गैस प्लांट के निर्माण को लेकर अवैध वसूली करने और ठेका मांगने के लगाए गए आरोप, जांच की मांग

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर की सदर तहसील में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब भाकियू (अराजनैतिक) के धरने के दौरान प्रदर्शन का नेतृत्व करने वाले एक किसान नेता पर उगाही के आरोप लगने के बाद जमकर हंगामा हुआ। आरोप लगाने वाले और किसान नेता के बीच एसडीएम कार्यालय के सामने तीखी नोकझोंक हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सदर तहसील में भाकियू (अराजनैतिक) के चल रहे धरने के दौरान उस वक्त विवाद खड़ा हो गया जब किसान नेता ठा. कुशलवीर सिंह पर उगाही के गंभीर आरोप लगाए गए। आरोप-प्रत्यारोप के बीच मौके पर मौजूद लोगों के सामने दोनों पक्षों के बीच जमकर बहस हुई, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। स्थिति को बिगड़ता देख संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया।

जानकारी के अनुसार, चरथावल थाना क्षेत्र के गांव नंगला राई निवासी संजय कुमार ने किसान नेता कुशलवीर सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने सदर तहसील में ही कुशलवीर द्वारा एसडीएम कार्यालय पर दिए जा रहे धरने के दौरान पहुंचकर जमकर हंगामा किया और खुलेआम भ्रष्टाचार करने के आरोप लगाकर सनसनी फैला दी। मीडिया से बातचीत में संजय कुमार ने बताया कि उनके गांव नंगला राई में गैस प्लांट का निर्माण कार्य चल रहा है, जिसके लिए उन्होंने सभी आवश्यक अनुमतियां प्राप्त कर रखी हैं और कार्य ठेकेदार के माध्यम से कराया जा रहा है। संजय के मुताबिक, कुछ दिन पूर्व किसान नेता कुशलवीर सिंह ने निर्माण कार्य में बाधा उत्पन्न करते हुए शिकायत दर्ज कराई, जिसके चलते ट्रैक्टर-ट्रॉली और मशीनों को पकड़वा दिया गया था। हालांकि बाद में चालान होने के बाद मशीनें छोड़ दी गईं और कार्य दोबारा शुरू हो गया।

इसे भी पढ़ें:  देवबंद: मौलाना कारी इसहाक गोरा ने कहा– मुस्लिम महिलाओं का मेलों में जाना इस्लाम के खिलाफ

आरोप है कि इसके बाद कुशलवीर सिंह ने अपने लोगों के माध्यम से ठेका निरस्त कर अपने पक्ष के लोगों को काम दिलाने का दबाव बनाना शुरू किया। संजय का कहना है कि उन्होंने कार्य लगभग पूरा होने का हवाला देते हुए ठेका बदलने से इनकार कर दिया, जिस पर कुशलवीर सिंह द्वारा 10 लाख रुपये की अवैध रूप से मांग की गई। विवाद से बचने के लिए उन्होंने डेढ़ लाख रुपये देने की बात भी स्वीकार की और यह रकम कुशलवीर सिंह को उपलब्ध करा दी गई, इस पर समझौता हो गया था।

इसे भी पढ़ें:  Muzaffarnagar News: दुकान में ऑक्सीजन सिलेंडर फटा, दीवार हुई ध्वस्त, बाजार में दहशत

संजय कुमार ने यह भी आरोप लगाया कि पैसे लेने के बावजूद किसान नेता कुशलवीर सिंह ने प्लांट के खिलाफ फिर अवैध मांग शुरू कर दी और अपने परिचित व्यक्ति सुमित निवासी कसौली को ठेकेदार के रूप में काम दिलाने का प्रयास किया। सुमित द्वारा बताए गए रेट अधिक होने के कारण उन्होंने प्रस्ताव ठुकरा दिया। इसके अलावा संजय ने आरोप लगाया कि किसान नेता यूनियन के नाम पर भ्रष्टाचार और दबंगई कर रहे हैं तथा क्षेत्र में अवैध कार्य भी करवा रहे हैं।

यूनियन का पदाधिकारी होने के कारण खुली गुंडागर्दी कर किसानों को ही परेशान किया जा रहा है, वो जो प्लांट लगा रहे हैं, उससे गांव में गैस पहुंचेंगी और किसानों व गांव के युवाओं को अपने ही गांव में रोजगार के अवसर भी मिलेंगे, लेकिन कुशलवीर जैसे लोग किसानों का ही उत्पीड़न करने पर लगे हुए हैं। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि कुशलवीर सिंह के फोन की कॉल्स डिटेल की जांच होनी चाहिए, सभी कुछ सामने आ जायेगा। धरने के दौरान हुए इस हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस साफ देखी जा सकती है। फिलहाल इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। इस मामले में भाकियू अराजनीतिक के नेता ठा. कुशलवीर से बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन बात नहीं हो पाई। संगठन के दूसरे लोागें का कहना है कि कुशलवीर पर लगाये गये आरोप बेबुनियाद है। प्लांट में नियमों और मानकों की अनदेखी की जा रही थी, जिसकी शिकायत कर जांच कराने की मांग पर ही ये आरोप लगाये गये हैं।

इसे भी पढ़ें:  बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के घर आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई

Also Read This

देवबंद हत्याकांड का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार

सहारनपुर/देवबंद। देवबंद क्षेत्र में गुमशुदगी से शुरू हुआ मामला हत्या तक पहुंच गया। करीब तीन दिन की तलाश के बाद जिस पिंटू का शव आखलौर खेड़ी क्षेत्र के नाले में मिला था, उस हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। थाना देवबंद पुलिस, एसओजी और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल ईंट का अद्धा, मृतक का आधार कार्ड, पैन कार्ड और एक आरोपी की खून से सनी शर्ट बरामद करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों की पहचान विशाल पुत्र इसम और गगन पुत्र विजय सिंह निवासी ग्राम आखलौर,

Read More »

दर्द के बीच दौड़ी जिंदगी, 102 एंबुलेंस में गूंजी नवजात की पहली किलकारी

ईएमटी प्रियंका की सूझबूझ से चलते रास्ते में हुआ सुरक्षित प्रसव, मां-बेटा स्वस्थ खतौली 26 मई, मंगलवार। कभी-कभी कुछ पल जिंदगीभर की खुशी बन जाते हैं। मंगलवार सुबह खतौली क्षेत्र में ऐसा ही भावुक और राहत भरा दृश्य देखने को मिला, जब अस्पताल पहुंचने से पहले ही 102 एंबुलेंस नवजात के जन्म की साक्षी बन गई। एंबुलेंस के भीतर गूंजी मासूम की पहली किलकारी ने परिवार के साथ-साथ स्वास्थ्यकर्मियों के चेहरे भी खुशी से खिला दिए।खतौली क्षेत्र के गांव पलड़ी निवासी भुवनेश्री (21) पत्नी गौरव को अचानक तेज प्रसव पीड़ा शुरू हुई। परिवार घबराया हुआ था, लेकिन 102 एंबुलेंस सेवा उम्मीद बनकर समय पर पहुंची। महिला ईएमटी प्रियंका और पायलट

Read More »

टिहरी में डोबरा चांठी पर्यटन मार्ग की भूमि पर सुनवाई, 5 मामलों में फिर मूल्यांकन के निर्देश

देहरादून/टिहरी गढ़वाल। कोटी कॉलोनी से डोबरा चांठी पर्यटन मार्ग निर्माण के लिए अर्जित भूमि और परिसंपत्तियों के पुनर्मूल्यांकन से जुड़े मामलों पर जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में भू-स्वामियों की आपत्तियों को सुना गया और गठित समिति की रिपोर्ट के आधार पर 18 भूमि एवं भवन स्वामियों के मामलों पर विस्तार से चर्चा की गई। यह सुनवाई भूमि अर्जन, पुनर्वासन एवं पुनर्व्यवस्थापन में उचित प्रतिकर और पारदर्शिता अधिनियम 2013 की धारा-33 के तहत की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य उन मामलों की स्थिति साफ करना था, जिनमें भू-स्वामियों ने अर्जित भूमि, भवन या अन्य परिसंपत्तियों के मूल्यांकन को लेकर आपत्ति दर्ज कराई थी। इसे भी पढ़ें: 

Read More »