सुशील मूंछ गैंग पर एसएसपी अभिषेक का अंकुश, शेट्टी का होटल सीज

मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों की धरपकड़ के लिए बड़े अभियान चलाने वाले एसएसपी अभिषेक यादव ने माफिया और बड़े बदमाशों पर अंकुश लगाने के लिए जिला बदर अभियान से हलचल मचा रखी है। अब एसएसपी अभिषेक यादव की पहल पर मुजफ्फरनगर पुलिस ने माफिया डान सुशील मूंछ गैंग के सक्रिय सदस्य शेट्टी का होटल सीज कराकर इस गैंग के शातिरों को आर्थिक रूप से कमजोर करने का काम किया है।

बता दें कि एसएसपी अभिषेक यादव ने बड़े बदमाशों, इनामी शातिरों और माफियाओं के खिलाफ अभियान चलाते हुए जनता में विश्वास कायम करने पर जोर दिया है। इसी कड़ी में सोमवार को एसएसपी के मार्गदर्शन में मुजफ्फरनगर पुलिस ने सुशील मूंछ गैंग के सक्रिय सदस्य रोहित शेट्टी के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की है। पुलिस ने खतौली थाने के हिस्ट्रीशीटर अपराधी रोहित शेट्टी का अवैध होटल बंद करा दिया है।

इसे भी पढ़ें:  मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी वाहन चोर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

सोमवार को खतौली सीओ आशीष प्रताप सिंह और खतौली कोतवाली के प्रभारी इंस्पेक्टर एचएन सिंह भारी पुलिस बल के साथ भूड पहुंचे। यहां पर पुलिस टीम के साथ अग्निशमन विभाग के अधिकारी भी थे। यहां पर पुलिस अफसरों की निगरानी में अग्निशमन विभाग व थाना खतौली पुलिस द्वारा सुशील मूंछ गैंग के सक्रिय सदस्य रोहित शेट्टी पुत्र प्रकाश चन्द निवासी अशोका मार्किट भूड थाना खतौली जनपद मुजफ्फरनगर की सम्पत्ति पर कार्यवाही की।

खतौली थाना प्रभारी ने बताया कि रोहित शेट्टी थाना खतौली का टाप-10 व हिस्ट्रीशीटर अपराधी है। उसके परिवार का अशोका मार्किट में होटल शेरे पंजाब है। इस होटल को अनियमित्ताओं व अवैध तरीके से बिना प्रमाण पत्र व बिना आवश्यक अनापत्ति प्रमाण पत्र हासिल किये बनाये जाने तथा यहां पर कार्य करने के कारण बन्द कराया गया। सीओ खतौली की मौजूदगी में पुलिस ने इस होटल को सीज कर दिया है।

इसे भी पढ़ें:  सिसौली CHC में CMO खुद OPD में क्यों बैठे? निरीक्षण के बाद बड़ा संकेत


Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *