‘सत्ताईस का सत्ताधीश’: लखनऊ में अखिलेश यादव के लिए चर्चा में आया पोस्टर

लखनऊ में सपा कार्यालय के बाहर ऐसे पोस्टर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। पहले भी अखिलेश यादव को देश का भविष्य का प्रधानमंत्री और उनकी पत्नी डिंपल यादव को यूपी की संभावित मुख्यमंत्री के रूप में दर्शाने वाले पोस्टर देखे गए हैं। लेकिन हालिया पोस्टर में अखिलेश यादव की तस्वीर के साथ लिखा गया है, “सत्ताईस में सत्ताधीश”, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

इसे भी पढ़ें:  कल्लरपुर में धूमधाम से मनाया जाएगा श्रीमहाकाल भैरवाष्टमी महोत्सव

इस पोस्टर में संस्कृत में अखिलेश यादव के लिए शुभकामनाएं भी लिखी गई हैं। इसमें कहा गया है, “त्वं जीव शतं वर्धमानः जीवनं तव भवतु सार्थकम् इति सर्वदा मुदं प्रार्थयामहे जन्मदिवसस्य अभिनन्दनानि” जिसका अर्थ है कि आप 100 वर्ष जीवित रहें और आपका जीवन उद्देश्यपूर्ण और खुशियों से भरा रहे। बताया जा रहा है कि यह पोस्टर अखिलेश यादव के असली जन्मदिन (23 अक्टूबर) के अवसर पर लगाया गया है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-अंग्रेजी शराब की मॉडल शॉप में लगी भीषण आग

सपा कार्यालय के बाहर लगे एक पोस्टर में अखिलेश यादव को ‘सत्ताईस का सत्ताधीश’ बताया गया है, जिस पर भाजपा ने चुटकी ली है। पार्टी प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा कि सपा के सपने शेख चिल्ली जैसे हैं। 2017, 2019, 2022 और 2024 में यह सपना पहले ही टूट चुका है। उन्होंने कहा कि जाति और मजहब के समीकरणों से सपने साकार नहीं होते। 2027 तो दूर, सपा का सपना आगामी उपचुनाव में ही टूट जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  धोखा, ठगी और फर्जीवाड़े की साजिश का काला खेल-numax city!
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *