MUZAFFARNAGAR-आरा मशीन पर दो मजदूरों में मारपीट, एक की मौत

मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के शेरपुर चुंगी के पास स्थित एक आरा मशीन पर काम करने वाले मजदूरों में आपसी कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इस मारपीट में एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि दोपहर बाद तक भी तहरीर नहीं आई थी, जबकि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था।

मिली जानकारी के अनुसार जनपद सहारनपुर के कस्बा देवबंद के तेलियो वाली मोरी का निवासी मुस्तकीम ;45द्ध शेरपुर चुंगी के पास अपने बहनोई शमशाद की आरा मशीन पर पिछले बारह वर्ष से कार्य करता था। वहां पर कार्य करने वाले दूसरे मजदूर अकरम के साथ मुस्तकीम की किसी बात पर देर रात कहासुनी हो गई। इसी को लेकर दोनों के बीच मारपीट होने लगी। बीच बचाव करने के लिए मुस्तकीम का भांजा असद भी वहां पहुुंच गया। इस दौरान धक्का मुक्की में मुस्तकीम नीचे गिर गया। उसे सिर के पीछे के हिस्से में गंभीर चोट लग गई। रात्रि में ही घायल मुस्तकीम को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में ले जाया गया। वहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें:  गांवों में मिलेगा खतौनी ठीक कराने का अवसरः धर्मेन्द्र मलिक

घायल की मौत होने के बाद चिकित्सकों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर मृतक मुस्तकीम का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया था। पुलिस कर्मियों ने असद और दूसरे मजदूरों से भी घटना की जानकारी ली। थानाध्यक्ष शहर कोतवाली अक्षय शर्मा ने बताया कि देर रात आरा मशीन पर दो मजदूरों के बीच आपसी कहासुनी के बाद झगड़ा हो गया था। इसमें गंभीर रूप से घायल एक मजदूर मुस्तकीम की मौत हो गई, शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। उन्होंने कहा कि मामले में परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। 

इसे भी पढ़ें:  कानपुर: थानाध्यक्ष समेत कई पर डकैती और कब्जे का मुकदमा दर्ज

Also Read This

मुजफ्फरनगर: छपार मुठभेड़ में 30 किलो गांजा बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर के छपार क्षेत्र में मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चल रहे अभियान के बीच पुलिस ने बड़ी कार्रवाई का दावा किया है। बरला-देवबंद मार्ग पर हुई मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 30 किलोग्राम गांजा बरामद किया। रिपोर्ट में बरामद माल की कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई गई है। रिपोर्ट के अनुसार यह कार्रवाई ‘ऑपरेशन सवेरा’ के तहत हुई। छपार थाना प्रभारी मोहित कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी, तभी रेतानंगला की ओर से आ रहे बाइक सवार दो संदिग्धों को रोकने की कोशिश की गई। इसके बाद दोनों बाइक छोड़कर ईंख के खेतों में भागे

Read More »