पालिका ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने स्वच्छता के प्रति किया जनजागरण

मुजफ्फरनगर। स्वच्छता सर्वेक्षण-2024 अधिशासी अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सिंह के निर्देशान और नेतृत्व में रुड़की रोड स्थित श्री गुरू राम राय पब्लिक स्कूल में अंतराष्ट्रीय यूवा दिवस के उपलक्ष में स्वच्छ सारथी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत स्वच्छता में अपना योगदान देने वाले स्वच्छ सारथी छात्र एवं छात्राओं के साथ स्वच्छता के विषय में वार्ता की गई।

कार्यक्रम में स्वच्छता संबंधी रंगोली तथा वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। एमआईटूसी डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन कंपनी के जोनल इंचार्ज सरदार बलजीत सिंह ने कचरा प्रबंधन संबंधी जानकारी दी, आई टी सी मिशन सुनहरा कल से दीपक सैनी द्वारा गीले कचरे से खाद बनाने की प्रक्रिया के बारे में एवं कचरे को रेयूज, रिड्यूस, रिसाइकल के बारे में समझाया, स्वच्छ भारत मिशन से जिला कार्यक्रम प्रबंधक द्वारा वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया, पलक्षा मेनवाल सफाई निरीक्षक द्वारा स्वच्छता संबंधी रंगोली प्रतियोगिता कराई गई, आकाश दीप लिपिक स्वच्छ भारत मिशन द्वारा कार्यक्रम का संचालन करते हुए प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के विषय में जानकारी दी। कार्यक्रम में स्कूल के प्रिंसिपल श्री डोभाल तथा अधिशासी अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सिंह द्वारा छात्र एवं छात्राओं को टी शर्ट, कैम्प तथा प्रशस्ति पत्र वितरित किए गए।

अधिशासी अधिकारी प्रज्ञा सिंह ने बताया कि भारत मिशन नगरीय के अंतर्गत गुरु राम राय पब्लिक स्कूल में स्वच्छ सारथी क्लब द्वारा रंगोली प्रतियोगिता, वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई स्वच्छ सारथी क्लब के विद्यार्थियों ने गिला सूखा कूड़ा, होम कैंपोस्टिंग, कूड़ा निस्तारण, रीयूज, रिड्यूस, रिसाइकल आदि विषयों पर प्रतियोगिता में भाग लिए उपरांत विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। अधिशासी अधिकारी प्रज्ञा सिंह ने विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं सभी शिक्षक शिक्षिकाओं तथा विद्यार्थियों का आभार जताया। इस मौके पर सीएसएफआई योगेश कुमार, एसएफआई प्लक्षा मैनवाल, डीपीएम सुशील कुमार, सरदार बलजीत सिंह, सेकेंडरी इंचार्ज कुलदीप सिंह, डीसी एसबीएम,दीपक सैनी आईटीसी सहित अन्य कर्मचारियों का पूर्ण सहयोग रहा।

इसे भी पढ़ें:  इमरान मसूद को बच्चों का प्यारा निवेदन: 'खेल का मैदान साफ करवा दीजिए'

Also Read This

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »

सुबह 8 से शाम 6 बजे तक डायवर्जन, 13 अप्रैल को शहर संभलकर निकलें

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित वीआईपी कार्यक्रम के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर दबाव रहेगा और डायवर्जन लागू रहेगा। यह ट्रैफिक प्लान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे और नुमाइश मैदान में प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए बनाया गया है। जिन प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक प्रभावित रहने की आशंका है, उनमें सुजडू चुंगी, नुमाइश ग्राउंड, मीनाक्षी चौक, शिव चौक, नावल्टी चौक और जिला अस्पताल चौक शामिल हैं। पुलिस की अपील है कि आम लोग इन मार्गों से गुजरने से बचें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें,

Read More »

खतौली में मिलावटी पनीर मामले में भाजपा सभासद रजत जैन गिरफ्तार

खतौली में मिलावटी पनीर बनाने के आरोपों से जुड़े मामले में भाजपा के नामित सभासद रजत जैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह पुलिस टीम ने उनके घर पर दबिश दी और उन्हें हिरासत में लेकर आगे की न्यायिक प्रक्रिया के लिए अदालत में पेश किया। इस कार्रवाई के बाद कस्बे में पूरे मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। यह मामला कोई नया नहीं है। इसकी शुरुआत 11 नवंबर 2025 को हुई उस कार्रवाई से मानी जा रही है, जब खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने खतौली क्षेत्र में रजत जैन से जुड़ी बताई गई एक डेयरी इकाई पर

Read More »

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की मौत,

Read More »