आनन्द हॉस्पिटल, होटल वेलविस्टा और दि एसडी पब्लिक स्कूल के बेसमेंट अवैध

मुजफ्फरनगर। दिल्ली में आईएएस कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में बारिश का पानी भरने के कारण तीन छात्रों की मौत हो जाने के बाद यूपी में भी सरकार अलर्ट हुई है। शासन के निर्देश में सभी जनपदों में घरेलू और व्यावसायिक भवनों में चल रहे बेसमेंट की जांच करने के आदेश शासन ने दिये हैं। इसके लिए मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की टीम ने टीमों का गठन कर तीन दिवसीय औचक निरीक्षण अभियान छेड़ दिया है। खुद एडीएम उपाध्यक्ष कविता मीणा ने भी कई होटल, हॉस्पिटल और स्कूलों का निरीक्षण कर बेसमेंट के मानकों को परखा तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आये। आनन्द हॉस्पिटल, होटल वेलविस्टा और दि एसडी पब्लिक स्कूल में बेसमेंट मानकों के विपरीत पाये गये। अब एमडीए ने शासन को रिपोर्ट भेजने के साथ ही अवैध बेसमेंट वाले भवनों के स्वामियों को नोटिस जारी कर जवाब तलब करने की तैयारी की है।

इसे भी पढ़ें:  देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

दिल्ली के कोचिंग सेंटर में बेसमेंट के अंदर पानी भरने से हुई 3 छात्रों की मौत के बाद विकास प्राधिकरण अलर्ट मोड़ में आ गया है। जिले में विभिन्न प्रतिष्ठानों में बने बेसमेंट का निरीक्षण करने एमडीए उपाध्यक्ष कविता मीणा और सचिव आदित्य प्रजापति पूरी टीम के साथ निकले। पहले ही दिन निरीक्षण में मुज़फ्फरनगर के प्रमुख पब्लिक स्कूल समेत छह बेसमेंट अवैध रूप से बिना मानकों के बने मिले। मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण ने सभी प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी किया है। इसके अलावा अंसारी रोड पर बन रहे अवैध मार्किट का निर्माण कार्य रुकवा दिया है। प्राधिकरण की उपाध्यक्ष कविता मीणा और सचिव आदित्य प्रजापति ने होटल रेडिऐंट इन, ग्रांड प्लाजा मॉल, दि एसडी पब्लिक स्कूल, होटल वेलविस्टा, जानसठ रोड स्थित टीवीएस मोटर्स, आनंद हास्पिटल, जगदीश हास्पिटल के बेसमेंट का निरीक्षण किया और वहां की लिफ्ट सर्विस सहित निकासी द्वार की जांच की। इस दौरान अधिकारियों को केवल ग्रांड प्लाजा मॉल के बेसमेंट ही मानकों के अनुरूप मिले।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम संपन्न

एमडीए उपाध्यक्ष कविता मीणा ने बताया कि दिल्ली की घटना के बाद शासन के निर्देश पर जनपद में बने बेसमेंट की जांच के साथ ही भौतिक सत्यापन कर रिपोर्ट मांगी गई है। इसी कड़ी में विभागीय मुख्य अभियंता को नोडल अधिकारी बनाकर एई और जेई की टीमों को औचक निरीक्षण में लगाया है। इसके लिए तीन दिवसीय अभियान सोमवार से शुरू किया गया है। भौतिक सत्यापन में बड़े पैमाने पर बेसमेंट अवैध और मानकों के विपरीत पाये गये। दि एसडी पब्लिक स्कूल बेसमेंट में कक्षाओं का संचालन किया जा रहा है, जो नहीं होना चाहिए। इसे साथ ही अन्य मानक भी पूरे नहीं मिले। मानकों के अनुरूप बेसमेंट नहीं मिलने पर सभी प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा शहर के अंसारी रोड स्थित असर्फी मार्केट में अवैध रूप से दुकाने बनाने की शिकायत स्थानीय दुकानदारों द्वारा प्राधिकरण अधिकारी को कर दी, जिसके बाद प्राधिकरण के इंजीनियरों ने पहुंचकर काम को रुकवाकर कार्रवाई की चेतावनी दी। कुछ दुकानदारों ने मार्किट की दुकानों के बाहर बने चबूतरे घेरकर दुकानों को आगे तक बढ़ा लिया, इससे मार्किट के अन्य दुकानदार खफा हो गए। इसके बाद मार्किट में कुछ लोगों ने मिलकर नई दुकानों के निर्माण का कार्य भी शुरू किया। स्थानीय दुकानदारों ने इसकी शिकायत मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष कविता मीणा को कर दी, जिसके बाद उपाध्यक्ष के निर्देश पर प्राधिकरण के इंजीनियर और सुपरवाइजर मौके पर पहुंचे और निर्माण कार्य की जानकारी ली। निर्माण करने वाले लोग टीम देख वहां से भाग गए।

इसे भी पढ़ें:  भाज्जू के युवकों की मौत पर भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत ने जताया शोक
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *