मीनाक्षी स्वरूप ने दिवारों पर लिखी भाजपा की जीत की इबारत

मुजफ्फरनगर। भारतीय जनता पार्टी के द्वारा लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर शुरू किये गये दीवार लेखन अभियान में शहरी क्षेत्र में अभियान का शुभारंभ नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने शुक्रवार को किया। उन्होंने आज नई मण्डी क्षेत्र में दिवारों पर अपने हाथों से भाजपा का चुनाव निशान कमल का फूल बनाने के साथ ही कई मनभावन नारों के सहारे भाजपा की जीत की इबारत लिखी। इसके साथ ही उन्होंने सभी भाजपा सभासदों से भी अपने अपने वार्डों में दिवार लेखन अभियान चलाने की अपील की है।

इसे भी पढ़ें:  ई रिक्शाओं पर अंकुश लगाने को गंभीर हुए डीएम उमेश मिश्रा

भाजपा द्वारा लोक सभा चुनाव-2024 के लिए जनता के बीच प्रचार प्रसार के लिए दिवार लेखन कार्यक्रम चलाया जा रहा है। आज जनपद मुजफ्फरनगर में नगरपालिका क्षेत्र में भाजपा के दीवार लेखन अभियान का शुभारंभ करने के लिए पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप शुक्रवार को कड़ाके की सर्दी के बीच शहर की सड़कों पर नजर आई। उन्होंने नई मण्डी क्षेत्र में अपने हाथों से दिवार लेखन किया और भाजपा की जीत को दर्शाते विभिन्न नारों के माध्यम से भाजपा की जीत की इबारत लिखने का काम किया। इस दौरान पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि एक बार फिर से मोदी सरकार यही हम सभी का संकल्प है। उन्होंने सभासदों औश्र आम जनमानस को भी इस अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि हम सभी मिलकर दीवार लेखन अभियान में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें तथा नरेंद्र मोदी को देश का तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाकर भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प की सि(ि हेतु अपने दायित्वों का निर्वाहन करें। उन्होंने कहा कि यह अभियान शहर के सभी वार्डों में चलाया जायेगा। इस दौरान उनके साथ पूर्व सभासद आशु गुप्ता, दीपक गोयल, भाजपा नेता पंकज माहेश्वरी व अन्य लोग मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  देवबंद में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, चोरी की 16 बाइक बरामद।

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  जीआईसी मैदान पर आउट सोर्स सफाई कर्मियों की हुई शिनाख्त परेडस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  एसबीआई बैंक जनपद में महिलाओं को देगा रोजगारः देबाशीष मित्रावरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व में

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  देवबंद में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, चोरी

Read More »