सुनारों की धर्मशाला को कुर्क करने के आदेश जारी

मुजफ्फरनगर। सुनारों की धर्मशाला के रूप में पहचान रखने वाली भगत सिंह रोड स्थित मैढ़ क्षत्रिय राजपूत सोनार सभा धर्मशाला पर आखिरकार लम्बी लड़ाई के बाद कार्यवाही हो ही गई है। इस मामले में जांच कर रहे सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप ने धर्मशाला पर रिसीवर नियुक्त कर दिया गया और धर्मशाला को कुर्क करने के आदेश भी जारी कर दिये गये हैं। सिटी मजिस्ट्रेट के आदेश के बाद समाज के अधिकांश लोगों ने खुशी जताते हुए इसे समाज की एकजुटता की जीत बताया है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-कूकड़ा में दुकानों पर खाद्य विभाग का छापा

मुजफ्फरनगर शहर के भगत सिंह रोड पर स्थित स्वर्णकार समाज की धर्मशाला पर सिटी मजिस्ट्रेट द्वारा सीआरपीसी की धारा 145 की कार्यवाही के चलते धर्मशाला को कुर्क किए जाने के आदेश जारी करते हुए तहसीलदार सदर मुजफ्फरनगर को रिसीवर किया नियुक्त। मुजफ्फरनगर के समस्त स्वर्णकार समाज में खुशी की लहर नजर आई। इन लोगों ने कहा कि पिछले 22 वर्षों से समाज की इस सम्पत्ति के रूप में पहचान रखने वाली धर्मशाला पर दबंग बाप बेटे का कब्जा चल रहा था। इस फैसले के लिए शुक्रवार को मुजफ्फरनगर के सिटी मजिस्ट्रेट के कार्यालय पर स्वर्ण कार समाज के सैकड़ों व्यक्तियों द्वारा पवन कुमार वर्मा के नेतृत्व में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई गई। पवन वर्मा ने बताया कि मुजफ्फरनगर के भगत सिंह रोड पर स्थित मेड क्षत्रीय राजपूत सोनार सभा धर्मशाला स्थित है, जिस पर पिछले 22 वर्षों से बिरला सिंह व उसके दबंग पुत्र उत्तम वर्मा का अवैध रूप से कब्जा है। यह धर्मशाला स्वर्णकार समाज के पूर्वजों द्वारा इस उद्देश्य से बनाई गई थी ताकि समाज के लोगों के लिए काम आ सके, लेकिन इसको प्राइवेट प्रॉपर्टी के रूप में प्रयोग किया जा रहा था, जिसको लेकर समाज के लोग संघर्ष कर रहे थे। 

इसे भी पढ़ें:  दशलक्षण महापर्व के सातवें दिन सकल जैन समाज ने उत्तम तप धर्म की पूजा की

Also Read This

हरिद्वार में चार माह की बच्ची चोरी का खुलासा, लड़का समझकर उठा ले गए थे आरोपी

हरिद्वार के विष्णु घाट से चोरी हुई चार माह की बच्ची पुलिस ने बरामद की, कथित बाबा और दंपत्ति सहित तीन आरोपी गिरफ्तार।

Read More »
उत्तराखंड में बारिश और तेज हवाओं का मौसम अलर्ट

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में आज मौसम दिखाएगा तेवर, 7 जिलों में तेज बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

उत्तराखंड में 12 जून को तेज बारिश, ओलावृष्टि और 50-60 किमी/घंटा हवाओं का अलर्ट, पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की आशंका।

Read More »

आयुष मलिक प्रकरणः स्वामी यशवीर पीछे हटे, जाट नेताओं ने संभाला मोर्चा

धर्मवीर बालियान ने कहा कि दोनों समुदायों के जिम्मेदार लोगों को आगे आकर माहौल को शांत रखने की भूमिका निभानी चाहिए

Read More »

अमेठी की पंचायत वोटर लिस्ट में स्मृति ईरानी का नाम नहीं, जांच में जुटा प्रशासन

अमेठी की पंचायत चुनाव मतदाता सूची में पूर्व सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का नाम नहीं मिलने से राजनीतिक चर्चा तेज हो गई है। प्रशासन अब आवेदन और अभिलेखों की जांच कर रहा है।

Read More »

2017 फायरिंग केस में नीरज बवाना की देवबंद कोर्ट में पेशी, कचहरी परिसर छावनी में तब्दील

नीरज सहरावत उर्फ नीरज बवाना को वर्ष 2017 के फायरिंग और रंगदारी मामले में देवबंद की एडीजे कोर्ट में पेश किया गया। यह मामला चिकित्सक डॉ. अनुज गोयल से रंगदारी मांगने और नर्सिंग होम में फायरिंग से जुड़ा बताया जाता है।

Read More »