पिता ने डांटा तो बेटे ने लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर दी जान

मेरठ- मेरठ से सटे बहसूमा थाना क्षेत्र के गांव रामराज में पिता की डांट से क्षुब्ध किशोर ने पिता की ही लाइसेंसी रिवाॅल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। माैके से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें छात्र ने अपने दिल की बात लिखी है। मेरठ से सटे बहसूमा थाना क्षेत्र के गांव रामराज में मंगलवार रात साढ़े नौ बजे मोबाइल चलाने से डांटने पर दसवीं के छात्र अंगद (14) ने पिता की लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली मारकर खुदकुशी कर ली। छात्र की जेब से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने परिवार और पिता पर प्यार न करने की बात लिखी है। गांव रामराज के मोहल्ला माया नगर में नितिन चौधरी का परिवार रहता है। उनका चौधरी ट्रांसपोर्ट नाम से कारोबार है। मंगलवार रात नितिन का बड़ा बेटा अंगद कमरे में पढ़ाई कर रहा था। वह मोबाइल भी चला रहा था। पिता ने उसे डांट दिया और अधिक मोबाइल न चलाने के लिए कहा। इसी बात से नाराज होकर अंगद ने पिता की रिवॉल्वर से गोली मार ली।

इसे भी पढ़ें:  एक लाख के इनामी बदमाश संजीव को मुठभेड़ में किया ढेर

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *