क्षेत्र का समस्त गन्ना लेकर बंद होगी मिल: अरुण बालियान

मंसूरपुर। मंसूरपुर गन्ना समिति के चेयरमैन अरुण बालियान की अध्यक्षता में एक प्रतिनिधिमंडल आज रविवार को मंसूरपुर शुगर मिल के गन्ना महा प्रबंधक उत्तम कुमार वर्मा से मिला। उन्होंने कहा कि अभी क्षेत्र में कुछ किसानों का गन्ना रह गया है आप शुगर मिल को एक दिन और चलाएं जिससे जिन किसानों का गन्ना रह गया है वे मिल में शेष गन्ने की आपूर्ति कर सकें। गन्ना महाप्रबंधक ने कहा कि क्षेत्र के अधिकतर किसानों का गन्ना समाप्त हो गया है । पिछले एक सप्ताह से मिल में गन्ने की आपूर्ति बहुत कम हो रही है तथा गन्ना इकट्ठा कर मिल को चलाया जा रहा है। उन्होंने शुगर मिल को एक दिन और चलाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि शुगर मिल अब 28 की बजाय 29 अप्रैल को बंद होगी। प्रतिनिधि मंडल में भाजपा नेता मोहित बालियान, संजीव राठी, कल्लू प्रधान,वेदपाल मलिक ,भारत वीर ,राकेश कुमार आदि थे।

इसे भी पढ़ें:  स्कूल के सामने भरे पानी से बढ़ी परेशानी, बच्चे का फिसलकर टूटा हाथ
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *