LOKSABHA ELECTION-मुजफ्फरनगर और बिजनौर सीटों पर बुजुर्गों-दिव्यांगों ने डाले वोट

मुजफ्फरनगर। लोकसभा चुनाव 2024 के तहत जनपद में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदान शुरू हो गया है। हालांकि बूथों पर 19 अपै्रल को वोटिंग होनी है, लेकिन शनिवार को जिले की सभी छह सीटों पर एसडीएम के साथ लगाई गई 13 टीमों ने 85 पार आयु वाले बुजुर्ग और चलने-फिरने में अक्षम दिव्यांग मतदाताओं से उनके घर तक पहुंचकर पोस्टल बैलेट पर मतदान कराया। बैलेट पेपर, मत पेटिका और वोटिंग कम्पार्टमेंट के साथ पूरे लश्कर को लेकर घरों पर पहुंची मतदान टीमों का लोगों ने स्वागत किया और बुजुर्ग एवं दिव्यांग घर पर ही मुजफ्फरनगर और बिजनौर लोकसभा सीटों के प्रत्याशियों के लिए अपना वोट डालकर काफी उत्साहित नजर आये। दिव्यांगों ने कहा कि आयोग ने यह सुविधा देकर उनको भी राष्ट्रीय उत्सव में मताधिकार का प्रयोग करने का बड़ा अवसर प्रदान किया। यह मतदान सोमवार तक किया जा सकेगा।

बता दें कि लोकसभा चुनाव के तहत जनपद मुजफ्फरनगर में पहले चरण में चुनाव होना है। जनपद की छह विधानसभा सीट मुजफ्फरनगर और बिजनौर संसदीय सीटों में विभाजित हैं। वेस्ट यूपी की पहले चरण की आठ सीटों के साथ ही यहां पर 19 अपै्रल को मतदान कराया जायेगा। इससे पूर्व 85 प्लस आयु वर्ग के बुजुर्ग मतदाताओं और दिव्यांग वोटरों को आयोग के निर्देशन में घर से ही वोट डालने की बड़ी सुविधा प्रदान की गयी है। इसका आज शुभारंभ हुआ। प्रभारी अधिकारी पोस्टल बैलेट एडीएम वित्त गजेन्द्र कुमार के नेतृत्व में शनिवार को जिले की छह सीटों पर घर घर जाकर 85 प्लस और दिव्यांग मतदाताओं से मतदान कराया गया।

एडीएम वित्त गजेन्द्र कुमार ने बताया कि जिले की छह विधानसभा सीटों के लिए एसडीएम की अगुवाई में 13 टीमों को लगाया गया है। विधानसभा बुढाना के लिए 4 टीम, चरथावल 2 टीम, मुजफ्फरनगर 02 टीम, खतौली 01 टीम, पुरकाजी 02 टीम और विधानसभा मीरापुर के लिए 02 टीमों का गठन किया गया। इन टीमों ने शनिवार को सवेरे से ही काम शुरू कर दिया। 07 अप्रैल को भी पोस्टल बैलेट से घर घर जाकर मतदान कराया जायेगा। निष्पक्ष मतदान कराने की व्यवस्था के साथ टीमों एंव प्रत्याशियों को रूट चार्ट एवं वोटर लिस्ट उपलब्ध करायी गयी है। उन्होंने बताया कि यदि 6 व 7 अपै्रल को भी बुजुर्ग या दिव्यांग मतदाता वोटिंग से वंचित रह जाता है तो रिजर्व डे 8 अपै्रल को भी टीम घर जाकर मतदान करायेगी।

इसे भी पढ़ें:  पत्रकार सतीश मलिक के घर चोरी का खुलासा, शातिर को पुलिस ने किया लंगड़ा

मतदान टीम को देख बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता हुए उत्साहित

वोट डलवाने के लिए घर पहुंची मतदान टीम को देखकर बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता काफी उत्साहित नजर आये। दिव्यांगों की चारपाई को ही पोलिंग बूथ बनाया गया। वहां पर वोटिंग कम्पार्टमेंट बनाकर गोपनीय मतदान कराया गया। साथ ही मत पेटी भी उनकी चारपाई के पास ही रखी गई। मतदान की पूरी वीडियोग्राफी कराई गई। लोगों ने अपने घर पर बैलेट पेपर के माध्यम से उचित सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक व्यवस्था के तहत मतदान किया।

दिव्यांग युवक आशीष जैन ने बताया कि उनको मायापैथी नामक बीमारी है, जिससे चल फिर नहीं सकते हैं। घर पर वोट डालने की सुविधा मिलने से अच्छा लगा है, मैं निर्वाचन आयोग की व्यवस्था के कारण अपने मताधिकार का प्रयोग कर पाया। उन्होंने कहा कि आयोग को मतदाताओं की सुविधा के लिए इसी तरह के प्रयोग और व्यवस्था आगे भी करनी चाहिए। दो साल पहले विधानसभा चुनाव में भी आशीष ने इसी सुविधा के तहत अपने घर पर ही मतदान किया था। बुजुर्ग महिला दर्शन ने मीडिया को इस व्यवस्था पर खुशी जताते हुए कहा कि आज घर पर ही वोट डालकर अच्छा लगा। बुजुर्ग होने के कारण मैं बीमार रहती हूं और वोट डालने के लिए 19 अपै्रल को बूथ पर जा नहीं सकती। ऐसे में घर पर वोट डालने के विकल्प को चुनकर यहां वोट डाली।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी

8 अपै्रल को डलवाई जायेगी बुजुर्ग-दिव्यांग मतदाताओं की वोट

उप जिला निर्वाचन अधिकारी एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह ने बताया कि इस बार भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के तहत जिले में जो 85 प्लस आयु वर्ग और दिव्यांग मतदाताओं को घर से ही वोट डलवाने की व्यवस्था की है। इसमें जनपद की सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में निवास कर रहे ऐसे पात्र मतदाताओं को फार्म-12 घरों पर वितरित करते हुए टीमों से उनकी इच्छा प्राप्त की गई कि वो कहां पर वोट देना चाहते हैं।

इसमें छह विस क्षेत्रों में 85-प्लस वर्ग में 240 और 208 दिव्यांग मतदाताओं ने अपने घर पर ही वोट डालने की इच्छा जाहिर की थी। इसके बाद निर्वाचन आयोग के आदेशों के अनुपालन में टीमों का गठन करते हुए आज से ऐसे मतदाताओं का वोट पोस्टल बैलेट पर उनके घर टीमों को भेजकर डलवाया जा रहा है। यह 7 और 8 अपै्रल को भी जारी रखा जायेगा। इसके लिए वोटिंग की पूरी वीडियोग्राफी भी कराई जा रही है। राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों को भी इसकी सूचना दी गई है। साथ ही फोर्स को भी टीमों के साथ लगाया गया है। 

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में बच्चों को कराया पंजाब का वर्चअल टूर

Also Read This

देवबंद बारात फायरिंग वीडियो: खेड़ा मुगल में डीजे ट्रॉली पर युवकों द्वारा फायरिंग का दावा; सोशल मीडिया पर क्लिप वायरल, पुलिस ने पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास तेज किए

देवबंद। देवबंद बारात फायरिंग वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वीडियो को गांव खेड़ा मुगल में शनिवार को आई एक बारात का बताया जा रहा है। इसमें कुछ युवक डीजे ट्रॉली पर चढ़े दिखाई दे रहे हैं और फायरिंग किए जाने का दावा किया जा रहा है। इसे भी पढ़ें:  PALIKA-स्वच्छ भारत मिशन की बैठक में शहरी सफाई पर किया मंथनजानकारी के अनुसार, गांव खेड़ा मुगल निवासी नीटू की बहन की बारात छुटमलपुर से आई थी। बारात में डीजे की धुन पर नाचते हुए कुछ युवक ट्रॉली पर चढ़ गए। बताया जा रहा है कि इस दौरान युवकों ने

Read More »

मुजफ्फरनगर में छबील-शीतल पेय वितरण: श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार का आयोजन; गीता पाठ के बाद शुभारंभ, करीब एक हजार राहगीरों ने पेय ग्रहण किया

मुजफ्फरनगर। श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार की ओर से दक्षिणी सिविल लाइंस स्थित कृष्णा कॉम्प्लेक्स में छबील और शीतल पेय वितरण का आयोजन किया गया। आयोजन एडवोकेट अमर कांत गुप्ता की माता की पांचवीं पुण्यतिथि के अवसर पर किया गया। परिवार के सचिव अतुल कुमार गर्ग के अनुसार, फायर ब्रिगेड वाली गली स्थित 202 ए, दक्षिणी सिविल लाइंस के कृष्णा कॉम्प्लेक्स में कार्यक्रम आयोजित हुआ। शुरुआत में उपस्थित लोगों ने “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” महामंत्र का जाप किया और अष्टादश श्लोकी गीता पाठ किया। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में बच्चों को कराया पंजाब का वर्चअल टूरइसके बाद वरिष्ठ सदस्य सुरेंद्र कुमार गुप्ता और श्याम लाल बंसल ने

Read More »

सपा में टूट पर राजभर के दावे को केशव ने नकारा: बोले- भाजपा को सपा के नेताओं की जरूरत नहीं

लखनऊ। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सपा में टूट को लेकर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर के दावे को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि ऐसी बातों में कोई दम नहीं है और भाजपा को समाजवादी पार्टी के किसी सांसद या विधायक को शामिल करने की आवश्यकता नहीं है। शनिवार को दो दिवसीय प्रवास पर पहुंचे केशव प्रसाद मौर्य से ओम प्रकाश राजभर के उस दावे पर सवाल पूछा गया, जिसमें उन्होंने सपा के कई सांसदों और विधायकों के संपर्क में होने की बात कही थी। इस पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा के पास चुनाव लड़ने वाले योग्य कार्यकर्ता हैं और

Read More »

बाइक-स्कूटी की आमने-सामने टक्कर, दो युवकों की मौत, एक गंभीर

खतौली, जीटी रोड स्थित गोगा जाहरवीर के निकट शनिवार को बाइक और स्कूटी सवारों के बीच भीषण भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां एक अन्य युवक ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इसे भी पढ़ें:  मुज़फ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 में भवानी लायंस की रोमांचक जीतपुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान कृष्णा पुत्र धर्मवीर निवासी ग्राम ढाढ़ेड़ा, थाना शिखेड़ा, जनपद मुजफ्फरनगर के रूप में हुई है। हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल निशु पुत्र मुनेश निवासी धन्धेड़ा को उपचार के लिए मेरठ के

Read More »

पीएनजी गैस सप्लाई का शुभारंभ, विधायक मदन भैया ने कराया लोकार्पण

खतौली, नगर के दयालपुरम कॉलोनी में इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) द्वारा बिछाई गई पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) लाइन का शनिवार को विधायक मदन भैया ने फीता काटकर शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं के शिलान्यास एवं आधारशिला कार्यक्रमों में भी भाग लिया।उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक मदन भैया ने कहा कि खतौली विधानसभा क्षेत्र का समग्र विकास उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। इसे भी पढ़ें:  राकेश टिकैत ने पीएम मोदी से मांगा जनसंख्या नियंत्रण कानूनउन्होंने कहा कि क्षेत्र के प्रत्येक गांव और मोहल्ले तक विकास कार्य पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही जनता की समस्याओं के समाधान

Read More »

देवबंद के तल्हेड़ी में युवक का शव: परिजनों ने बिना शिनाख्त मोर्चरी भेजने का आरोप; चौकी पर हंगामा, हाईवे जाम की कोशिश, सीओ बोले जांच जारी

देवबंद। तल्हेड़ी में युवक का शव मिलने के बाद ग्रामीणों और भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने तल्हेड़ी पुलिस चौकी पर हंगामा किया। परिजनों ने आरोप लगाया कि 22 वर्षीय गुरमीत के शव को  शिनाख्त कराए बिना मोर्चरी भेज दिया गया। ग्रामीणों ने सहारनपुर-मुजफ्फरनगर हाईवे पर जाम लगाने का प्रयास भी किया, हालांकि पुलिस ने उन्हें वहां से हटा दिया। बेगमपुर निवासी गुरमीत एक हलवाई के यहां मजदूरी करता था। परिजनों के मुताबिक, वह शनिवार सुबह करीब 11 बजे तल्हेड़ी बुजुर्ग-पनियाली मार्ग स्थित एक बैंक्वेट हॉल में काम पर जाने के लिए घर से निकला था। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में बच्चों को कराया पंजाब का वर्चअल टूरदोपहर करीब 12

Read More »