मुजफ्फरनगर-रंगदारी मांगने वाले बदमाश ने दबिश में पुलिस पर चलाई गोली

आम के बाग में हुई आरोपी के साथ मुठभेड़, पुलिस ने घेरबंदी कर दबोचा, गिरफ्तार बदमाश का भाई भी है नामजद

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के तितावी क्षेत्र में पुलिस पर फायरिंग करने वाले एक शातिर आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। आरोपी रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में वांछित चल रहा था। पुलिस ने उसके कब्जे से तमंचा, कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।

थाना तितावी क्षेत्र में हुई कार्रवाई के सम्बंध में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि 8 मार्च 2026 को ग्राम जसोई निवासी बिलाल पुत्र अहसान ने थाना तितावी में तहरीर देकर बताया कि अमीर हमजा और ने अपने भाई ओसाम पुत्र मुल्ला अखलाक के साथ मिलकर उसके भाई से दो लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। रुपये न देने पर दोनों आरोपियों के द्वारा जान से मारने की धमकी दी जा रही थी। सूचना मिलते ही उच्चाधिकारियों ने मामला दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी।

इसे भी पढ़ें:  तांत्रिक के बहकावे में दादा ने पोते की हत्या, पुलिस ने किया खुलासा

इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी अमीर हमजा ग्राम छतैला के जंगल में आबाद के आम के बाग में छिपा हुआ है। सूचना पर पुलिस टीम ने उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की। पुलिस को देखते ही आरोपी ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने तत्परता और सूझबूझ से कार्रवाई करते हुए आरोपी को घेरते हुए दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अमीर हमजा 35 वर्ष पुत्र मुल्ला अखलाक निवासी ग्राम जसोई थाना तितावी के कब्जे से पुलिस ने एक तमंचा .315 बोर, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और एक हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है।

इसे भी पढ़ें:  सोनू कश्यप हत्याकांडः मंत्री कपिल देव ने परिवार को दिए दो लाख

पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ तितावी थाने में पहले से रंगदारी, जानलेवा हमला और अन्य गंभीर धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश कर जिला कारागार भेज दिया गया। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक गौरव मलिक, उपनिरीक्षक अमित चौधरी, हेड कांस्टेबल अनीस खान, कांस्टेबल नवीन कुमार, कांस्टेबल राहुल और कांस्टेबल दीपक की टीम शामिल रही।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-अवैध वसूली के आरोप में किसान नेता गिरफ्तार

Also Read This

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती बोले: गौमांस से कमाई करने वालों को सनातन समाज माफ नहीं करेगा

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने रविवार को लालगंज में कहा कि गाय के मांस से आय करने वालों को सनातन समाज कभी माफ नहीं करेगा। उन्होंने गौ माता के सम्मान को सनातन समाज की आस्था से जुड़ा बताते हुए कहा कि जो व्यक्ति गौ माता को मानता है, वह उस पर अत्याचार नहीं कर सकता। ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती लालगंज पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने मीडिया और अनुयायियों को संबोधित करते हुए कई सामाजिक और धार्मिक मुद्दों पर अपनी बात रखी। इसे भी पढ़ें:  शहर में नगर पालिका ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियानबृजेंद्र नगर के दुर्गा माता मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में

Read More »