एम.जी. पब्लिक स्कूल में नववर्ष के उपलक्ष्य में भक्तिमय सुंदरकांड पाठ सम्पन्न

कार्यक्रम का शुभारंभ एम.जी. चेरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन श्री सतीश चंद गोयल जी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया

मुजफ्फरनगर। नववर्ष 2026 के शुभ आगमन के उपलक्ष्य में एम.जी. पब्लिक स्कूल परिसर में धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण के बीच सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ एम.जी. चेरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन श्री सतीश चंद गोयल जी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

इस धार्मिक आयोजन के अवसर पर एम.जी. पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ सहभागिता करते हुए पूजन किया और विद्यालय परिवार की ओर से नववर्ष में सुख, शांति एवं प्रगति की कामना की। श्री बालाजी धाम मंदिर, भरतिया कॉलोनी से पधारे विद्वान पुरोहितों द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं सुंदरकांड पाठ संपन्न कराया गया। कार्यक्रम के दौरान भक्ति एवं श्रद्धा का वातावरण बना रहा। उपस्थित सभी शिक्षक, शिक्षिकाओं एवं अन्य स्टाफ ने श्री बालाजी महाराज की असीम अनुकंपा एवं दिव्य आशीर्वाद की प्रार्थना की।
प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने कहा कि ऐसे आध्यात्मिक आयोजन विद्यार्थियों एवं विद्यालय परिवार के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, सद्भाव और संस्कारों का संचार करते हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह पावन आयोजन सभी के जीवन में शांति, समृद्धि और प्रकाश लेकर आएगा। कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थितजनों को प्रसाद का वितरण किया गया तथा नववर्ष 2026 के लिए सुखद, स्वस्थ एवं मंगलमय जीवन की कामना की गई।

इसे भी पढ़ें:  जैन समाज ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन पर्व और श्री श्रेयांसनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक महोत्सव

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  गांव नरा में भड़के नेताजी, जेई को

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई पंजाब केसरी लाला लाजपत राय की जयंतीफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  226 करोड़ की सीआईआईआईटी बदलेगी मुजफ्फरनगर का भविष्यः कपिल देवइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के अनुसार, जब सचिन

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  गांव नरा में भड़के नेताजी, जेई को दे डाली खुलेआम धमकीलाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों के अनुसार, उसका

Read More »