महाराष्ट्र की मॉडल से लव मैरिज करने के बाद की ठगी, गर्भवती कर छोड़ा

कोल्हापुर निवासी महिला ने पति व ससुराल पक्ष पर पैसा, जेवर हड़पने और उत्पीड़न के मामले में एसएसपी से मिलकर की शिकायत

मुजफ्फरनगर। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक वीडियो में खुद को महाराष्ट्र के कोल्हापुर की निवासी बताने वाली एक महिला ने मुजफ्फरनगर निवासी युवक और उसके परिजनों पर शादी के बाद धोखाधड़ी, आर्थिक, मानसिक और शारीरिक शोषण के साथ ही उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने पुलिस से कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है।

सोशल मीडिया पर दीप्ति नामक महिला का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उसने मुजफ्फरनगर निवासी अभिषेक वर्मा पुत्र सुनील वर्मा पर प्रेम प्रसंग में उसके साथ शादी के बाद धोखाधड़ी करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने पुलिस से न्याय दिलाने की मांग की है। वीडियो में दीप्ति ने खुद को महाराष्ट्र के कोल्हापुर की मूल निवासी बताते हुए कहा कि वह मॉडलिंग के क्षेत्र में सक्रिय रही है और इसी दौरान उसकी मुलाकात अभिषेक वर्मा से हुई थी। दोनों के बीच प्रेम संबंध बने और बाद में उन्होंने लव मैरिज कर ली। दीप्ति का आरोप है कि शादी के बाद अभिषेक और उसके परिवार ने मीठी बातों में फंसाकर उससे पैसे और जेवर ले लिए।

महिला का कहना है कि शुरू में अभिषेक और अन्य ससुराल पक्ष का व्यवहार अच्छा था, लेकिन बाद में अचानक सभी का रवैया बदल गया और उस पर तरह-तरह के आरोप लगाकर आर्थिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। उसने आरोप लगाया कि गर्भवती होने के दौरान तबीयत खराब होने पर उसे दाल में दवा मिलाकर खिलाई गई, जिससे उसका गर्भपात हो गया। दीप्ति ने यह भी आरोप लगाया कि जब उसने अपने ससुर सुनील वर्मा से शिकायत कर मदद मांगी तो उन्होंने भी अनुचित व्यवहार किया और मदद के बदले गलत संबंध बनाने का दबाव डाला। विरोध करने पर उसका उत्पीड़न और बढ़ गया।

इसे भी पढ़ें:  HONUOR KILLING-कोर्ट मैरिज करने पर युवती की गोली मारकर हत्या

पीड़ित महिला के अनुसार वह इस समय फिर से गर्भवती है और उसके पेट में तीन माह का गर्भ पल रहा है। इसकी जानकारी उसने पति अभिषेक और सास सरिता को दी तो सास ने बच्चा जन्म के बाद अभिषेक को सौंपकर हमेशा के लिए चले जाने को कहा। दीप्ति ने बताया कि उसके माता-पिता या कोई करीबी रिश्तेदार नहीं हैं और वह अकेले ही न्याय के लिए संघर्ष कर रही है। वह मुजफ्फरनगर पहुंची और एसएसपी से मिलकर महिला थाने में पति अभिषेक वर्मा, ससुर सुनील वर्मा, सास सरिता वर्मा और दो ननद बुलबुल वर्मा व मिनी वर्मा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

इसे भी पढ़ें:  UP TET की जनवरी परीक्षा रद्द, मई में हो सकता है आयोजन, TGT-PGT भर्ती पर बड़ा अपडेट

वीडियो में महिला ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी ससुराल वालों ने करीब छह माह पूर्व महाराष्ट्र उसके पास जाकर एक साजिश के तहत अभिषेक से की गई लव मैरिज के सर्टिफिकेट और अन्य दस्तावेज भी चुरा लिए। ये लोग अकेली और नौकरीपेशा महिलाओं को प्रेमजाल में फंसाकर उनका शोषण करते हैं। उसने दावा किया कि इससे पहले बिहार की एक युवती के साथ भी इसी तरह की घटना हो चुकी है। महिला ने पति और ससुराल पक्ष से अपनी जान को खतरा बताते हुए पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है। हालांकि सोशल मीडिया पर वायरल यह वीडियो कब पोस्ट किया गया और आरोपी मुजफ्फरनगर में कहां के निवासी हैं, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो सकी है। नयन जागृति भी इस सम्बंध में वायरल वीडियो के आधार पर आरोपों को लेकर कोई पुष्टि नहीं करता है। पुलिस भी फिलहाल इस मामले की जानकारी होने से इंकार कर रही है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-शहर के बाजारों में स्वच्छता का नया प्रयोग

महाराष्ट्र में मॉडलिंग-सोशल वर्क करती है पीड़ित महिला दीप्ति

वीडियो में दीप्ति ने बताया कि वह महाराष्ट्र में मॉडलिंग के क्षेत्र में सक्रिय रही है और इसी क्षेत्र में अपना करियर बना रही थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात अभिषेक वर्मा से हुई। दीप्ति ने यह भी कहा कि वह महिलाओं के अधिकारों के लिए सोशल वर्क भी करती रही है और रेप केस व अन्य उत्पीड़न की शिकार महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष करती रही है।

Also Read This

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती बोले: गौमांस से कमाई करने वालों को सनातन समाज माफ नहीं करेगा

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने रविवार को लालगंज में कहा कि गाय के मांस से आय करने वालों को सनातन समाज कभी माफ नहीं करेगा। उन्होंने गौ माता के सम्मान को सनातन समाज की आस्था से जुड़ा बताते हुए कहा कि जो व्यक्ति गौ माता को मानता है, वह उस पर अत्याचार नहीं कर सकता। ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती लालगंज पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने मीडिया और अनुयायियों को संबोधित करते हुए कई सामाजिक और धार्मिक मुद्दों पर अपनी बात रखी। इसे भी पढ़ें:  अंतरराष्ट्रीय किसान सम्मेलन में लहराया भाकियू का हर अंगोछाबृजेंद्र नगर के दुर्गा माता मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में

Read More »