पथ प्रकाश व्यवस्था में बड़ी सौगातः एटूजेड ग्रीन स्टेट में हाईमास्ट लाइट का शुभारंभ

नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने किया उद्घाटन, जिले के डिवाईडरों पर लगाये जा रहे 4100 रिफ्लेक्टर

मुजफ्फरनगर। जनता के हितों को देखते हुए शहरी सुविधाओं को सुदृढ़ करने और रोड सेफ्टी को बेहतर बनाने की दिशा में चेयरमैन मीनाक्षी स्वरूप के नेतृत्व में नगर पालिका परिषद लगातार कदम बढ़ा रही है। इसी कड़ी में शनिवार को एटूजेड ग्रीन स्टेट कॉलोनी के मुख्य द्वार पर हाईमास्ट लाइट का शुभारंभ किया गया, जिससे न सिर्फ क्षेत्र में रोशनी की नई किरणें पहुंचीं, बल्कि स्थानीय निवासियों को सुरक्षित और आसान आवागमन की नई सुविधा भी मिली।

शनिवार को नगर पालिका परिषद द्वारा एटूजेड ग्रीन स्टेट कॉलोनी के मुख्य द्वार पर स्थापित हाईमास्ट लाइट का उद्घाटन नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान के साथ संयुक्त रूप से किया। विधिवत पूजा-अर्चना के बाद बटन दबाकर हाईमास्ट लाइट को रोशन कर क्षेत्रवासियों को समर्पित किया गया। इस अत्याधुनिक हाईमास्ट लाइट के शुरू होने से कॉलोनी और आसपास के क्षेत्रों में रात के समय बेहतर प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित होगी। स्थानीय नागरिकों के अनुसार, लंबे समय से यहां पथ प्रकाश की समस्या बनी हुई थी, जिसके समाधान से अब सुरक्षा में बढ़ोतरी और आवागमन में आसानी होगी।
उद्घाटन के दौरान एटूजेड कॉलोनी और आसपास के निवासियों ने नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप का गर्मजोशी से स्वागत किया और विकास की इस सौगात के लिए आभार व्यक्त किया। लोगों ने बताया कि क्षेत्र में बढ़ती आबादी के बीच प्रकाश व्यवस्था अत्यंत आवश्यक थी, जिसका समाधान अब मिल गया है।

इसे भी पढ़ें:  शुकतीर्थ खादर में आबकारी विभाग की सघन दबिश, अवैध शराब पर रोक

कार्यक्रम में मीनाक्षी स्वरूप ने स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित किया, उनकी समस्याओं और सुझावों को सुना। उन्होंने क्षेत्र का भ्रमण भी किया और वहां विकास की संभावनाओं को परखा। पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने भरोसा दिलाया कि नगर का समग्र विकास और जनसुविधाओं का सुदृढ़ीकरण उनकी प्राथमिकता है तथा नगर पालिका इस दिशा में निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि शहर के प्रमुख मार्गों पर पथ प्रकाश की समस्या को देखते हुए रोड सेफ्टी को मजबूत करने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं। नगर के डिवाइडरों को पेंट कराकर सौंदर्यकरण कराया गया है और 4100 रिफ्लेक्टर लगाए जा रहे हैं, ताकि रात के समय वाहनों को सुरक्षित मार्गदर्शन मिल सके। नगर के सभी प्रमुख डिवाइडरों पर दो दिनों में रिफ्लेक्टर लगाने का कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
नगरपालिका अध्यक्ष ने बताया कि शहर के चार महत्वपूर्ण स्थानों पर प्राथमिकता के आधार पर हाईमास्ट लाइट लगवाई जा रही हैं। इनमें एटूजेड ग्रीन स्टेट कॉलोनी, सुरेंद्र नगर (जानसठ रोड), नई मंडी स्थित चांदबली चाट कॉर्नर के पास और वहलना चौक शामिल हैं। इनमें से तीन स्थानों पर लाइट चालू कर दी गई है, जबकि वहलना चौक पर फाउंडेशन तैयार कर दिया गया है। शहर के अन्य प्रमुख स्थलों पर भी लाइटिंग और सौंदर्यकरण का कार्य चल रहा है। मालवीय चौक पर महामना मालवीय स्मारक पर लाइटिंग की गई है और महावीर चौक पर आधुनिक लाइटिंग रैलिंग लगाने का कार्य प्रगति पर है। स्थानीय निवासियों ने आशा व्यक्त की कि नगरपालिका के इन प्रयासों से शहर की छवि निखरेगी और रात में सुरक्षा तथा यातायात व्यवस्था बेहतर होगी।

इसे भी पढ़ें:  पालिकाः तीसरे दिन टूटा आंदोलन का तिलिस्म, हड़ताल समाप्त

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-टेलर ने छपवा लिया महिला सभासद का

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  एसएसपी ने चार थानेदार बदले, इंस्पेक्टर आनंद देव को बुढ़ाना से हटायाफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-टेलर ने छपवा लिया महिला सभासद का फर्जी लैटर पेडइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के अनुसार, जब सचिन

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  चलती बाइक से फोड़े जा रहे थे पटाखे, बाइक समेत युवक गिरफ्तारलाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों के अनुसार,

Read More »