बाइक रिपेयरिंग दुकान में भीषण आग, पांच बाइक जलकर राख

आग कैसे लगी कुछ भी पता नहीं चल पाया है। प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट को ही कारण माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल की जा रही है आग लगने के कारणों की जांच

पुरकाजी। कस्बा पुरकाजी के पुराने हाइवे पर स्थित एक बाइक सर्विस व रिपेयरिंग की दुकान में अचानक आग लगने से बड़ा नुकसान हो गया। आग की चपेट में आकर दुकान में खड़ी करीब पांच बाइक और अन्य कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। इस हादसे में दुकानदार को लगभग पांच लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है।

इसे भी पढ़ें:  किसान राजधानी सिसौली को योगी सरकार की बड़ी सौगात

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुरकाजी नगर के हलवाइयांन मस्जिद के समीप स्थित आशु फरीदी की बाइक सर्विस व रिपेयरिंग की दुकान से अचानक धुआं उठता दिखाई दिया। धुआं उठता देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और उन्होंने तुरंत दुकानदार को सूचना दी। सूचना मिलते ही दुकानदार मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पर अरुण दीवान मौके पर पहुंचे और तत्काल दमकल विभाग को अवगत कराया गया। कुछ ही देर में दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दमकल कर्मियों की तत्परता से आग को आसपास की दुकानों तक फैलने से रोक लिया गया।

इसे भी पढ़ें:  पटेलनगर रामलीला में रावण दहन के साथ महिला शक्ति का विजय प्रदर्शन

बताया गया है कि आग लगने की घटना के समय दुकान के पास ही एक सेनेटरी की दुकान भी थी, जहां ज्वलनशील सामग्री मौजूद थी। यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। पीड़ित दुकानदार आशु फरीदी ने बताया कि आग लगने से उनकी रोजी-रोटी का साधन पूरी तरह तबाह हो गया है। उन्होंने सरकार और जिला प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की है, ताकि वह दोबारा अपनी दुकान को संचालित कर सकें।

इसे भी पढ़ें:  मिशन शक्तिः चंडी बन गई खाकी, पुलिस का संदेश-छेड़ा तो छोड़ेंगे नहीं

आग की चपेट में आकर दुकान में खड़ी करीब पांच बाइक और अन्य कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। बाइक मिस्त्री आशु का कहना है कि करीब चार-पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आग कैसे लगी कुछ भी पता नहीं चल पाया है। प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट को ही कारण माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस और प्रशासन की टीम मामले की पड़ताल में जुटी हुई है।

पुरकाजी से हमारे संवाददाता अजीज अहमद की रिपोर्ट…….

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  किसान राजधानी सिसौली को योगी सरकार की

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  पटेलनगर रामलीला में रावण दहन के साथ महिला शक्ति का विजय प्रदर्शनफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  पिता की गोली से बेटे की मौत, बहू गंभीर, भोकरहेड़ी में पारिवारिक विवाद से मचा हड़कंपइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  स्मार्ट मीटर के विरोध में किसानों ने किया कलेक्ट्रेट में प्रदर्शनलाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों के अनुसार, उसका

Read More »