भंडूरा गांव में प्रदूषण के खिलाफ मशाल जुलूस, ग्रामीणों ने की संयुक्त संघर्ष की घोषणा

बीमारियों, कैंसर और बंजर होती जमीन से त्रस्त ग्रामीण; किसान संगठनों ने एकजुट होकर लड़ाई का दिया भरोसा

मुजफ्फरनगर। बुधवार को जनपद के भंडूरा गांव में प्रदूषण के खिलाफ ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। हाथों में मशालें लेकर ग्रामीणों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। सभा के दौरान वक्ताओं ने कहा कि क्षेत्र में फैल रहे प्रदूषण ने ग्रामीणों का जीवन नारकीय बना दिया है।

सभा को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के तहसील अध्यक्ष अंकित जवाला ने सभी ग्रामीणों से एकजुट होकर प्रदूषण के विरुद्ध निर्णायक लड़ाई लड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आसपास के गांवों में प्रदूषण की वजह से कैंसर समेत कई गंभीर बीमारियाँ तेजी से फैल रही हैं। हर माह कोई न कोई बीमारी के कारण दम तोड़ रहा है, जबकि पशुओं में बांझपन जैसी गंभीर समस्याएं बढ़ रही हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जमीन की उर्वरता खत्म हो रही है और फसलों का उत्पादन लगातार घट रहा है। क्षेत्र का जल और वायु दोनों बेहतरीन स्तर तक प्रदूषित हो चुके हैं। उद्योगों से निकलने वाला विषैला धुआँ और कचरा लोगों के जीवन पर सीधा प्रहार कर रहा है। शारीरिक बीमारियों के साथ-साथ आर्थिक नुकसान भी ग्रामीणों को पलायन के लिए मजबूर कर रहा है।

इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन क्रांति के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश चौधरी ने भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) को पूर्ण समर्थन देने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि इस लड़ाई में सभी संगठनों को साथ खड़ा होना होगा। आपसी मतभेद और टिप्पणियों से केवल उद्योगपति लाभ उठाते हैं, इसलिए एकजुट होकर संघर्ष को आगे बढ़ाना जरूरी है। कार्यक्रम में मनीष देव, दीपक मलिक, जयवीर ठाकुर, अनिल प्रधान, फुरकान, कंवरपाल सिंह, जयपाल सिंह, प्रांशु कुमार सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  पुलिस ने किसान नेता को किया हाउस अरेस्ट, किसान संगठनों में नाराजगी

Also Read This

मुजफ्फरनगर-लाइसेंसी राइफल से चली गोली, युवक की मौत

शहर के शाहबुद्दीनपुर रोड पर हुई घटना, परिवार में मचा कोहराम, पुलिस ने शव को कब्जे में लिया मुजफ्फरनगर। शहर के शाहबुद्दीनपुर रोड क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में एक युवक की जान चली गई। बताया जा रहा है कि युवक अपने परिवार की लाइसेंसी राइफल की सफाई कर रहा था, तभी अचानक गोली चल गई, और यह गोली उसका सिर भेद गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक युवक जिला पंचायत सदस्य का भतीजा बताया गया है। मामले में लाइसेंसी

Read More »

नहीं रहीं दिग्गज गायिका आशा भोसले, 92 वर्ष की आयु में दुनिया को कहा अलविदा

नईदिल्ली। दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन हो गया है। कल शनिवार को अचानक तबीयत खराब होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मशहूर सिंगर आशा भोसले हमारे बीच नहीं रहीं। 92 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है। करीब सात दशक तक सिनेमाई दुनिया में अपनी सुरीली आवाज का जादू चलाने वाली गायिका को कल शनिवार को तबीयत खराब होने के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में इमरजेंसी मेडिकल सर्विसेज यूनिट में उनका उपचार चल रहा था। दुनियाभर के फैंस दुआएं कर रहे थे। मगर, रविवार को गायिका ने दुनिया को अलविदा कह दिया। इसे

Read More »

पुलिस ने किसान नेता को किया हाउस अरेस्ट, किसान संगठनों में नाराजगी

मुजफ्फरनगर। किसान राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। चौधरी शाह आलम को प्रशासन द्वारा अंबा विहार स्थित उनके आवास पर हाउस अरेस्ट कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई खालापार थाना पुलिस द्वारा की गई है, जिसके बाद क्षेत्र में हलचल तेज हो गई। हाउस अरेस्ट की सूचना मिलते ही किसान संगठनों में नाराजगी देखी जा रही है। समर्थकों का कहना है कि यह कदम किसानों और मजदूरों की आवाज को दबाने का प्रयास है। इस मामले को लेकर किसान नेताओं ने स्पष्ट कहा है कि गिरफ्तारियों से आंदोलन कमजोर नहीं होगा, बल्कि और मजबूत होगा। चौधरी शाह आलम ने भी संदेश दिया कि

Read More »

कोयले से लदा कंटेनर पलटा, मलबे में दबकर कई लोगों के अंग-भंग, दो शव बरामद

  छिबरामऊ- भाऊलपुर चौराहे पर रविवार सुबह कोयले से लदा कंटेनर पलटने से बड़ा हादसा हो गया। मलबे के नीचे दबे दो लोगों के शव निकाले गए हैं, जबकि रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी है। कन्नौज जिले के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र में तालग्राम रोड पर भाऊलपुर चौराहे के पास रविवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया, जब कोयला लदा एक कंटेनर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में कई लोगों के कंटेनर के नीचे दबने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे की चपेट में आने से कई बाइक क्षतिग्रस्त हो गईं। मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम ने राहत और

Read More »

मुजफ्फरनगर में घरेलू हत्याकांड, पत्नी को मारकर पति भागा

मुजफ्फरनगर के छपार थाना क्षेत्र के सिम्भालकी गांव में शनिवार देर रात एक महिला की हत्या का मामला सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मुजफ्फरनगर पत्नी हत्या मामले में पुलिस का कहना है कि गांव के पूरन सिंह उर्फ पिंटू ने अपनी पत्नी सविता पर हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और गिरफ्तारी के लिए कई टीमें लगा दी गई हैं। इसे भी पढ़ें:  बुढ़ाना में शातिर लुटेरों के साथ पुलिस की मुठभेड़, दो गिरफ्तारपुलिस के मुताबिक घटना की सूचना 11/12 अप्रैल 2026 की रात डायल 112

Read More »