तो बिहार पर नितीश का चलगा जादू!

सर्वे देखने पर यही पता चलता है कि बिहार में एक बार फिर से नीतीश कुमार की सरकार बनती हुई दिख रही है। हालांकि कांगे्रस इस रण में काफी खस्ता हाल नजर आ रही है।

Update: 2020-10-21 07:20 GMT

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में चुनावी हलचल बढने के बाद लोग हवा का रुख भांपने में जुटे हैं। प्रदेश में 28 अक्टूबर को पहले चरण की वोटिंग होनी है। बिहार में नितीश राज कायम रहेगा या फिर सत्ता बदलेगी। इसे लेकर जहां राजनीति के पंडित तमाम अनुमान लगा रहे हैं, वहीं ओपीनियन पोल के जरिए भी इसका अंदाजा लगाने का काम चल रह है। हाल में बिहार चुनाव को लेकर तीन एजेंसियों के ओपिनियन पोल आपके सामने रख रहे हैं। तीनों ओपनियन पोल के सर्वे देखने पर यही पता चलता है कि बिहार में एक बार फिर से नीतीश कुमार की सरकार बनती हुई दिख रही है। हालांकि कांगे्रस इस रण में काफी खस्ता हाल नजर आ रही है।

तीनों ओपिनियन पोल पर एक नजर डालने से उनके अनुमानों का अंदेशा हो जाता है।

सबसे ताजे लोकनीति-सीएसडीएस का ओपिनयन पोल में कहा गया है कि:

एनडीएः 133-143 सीट

महागठबंधनः 88-98 सीट

एलजेपीः 2-6 सीट

अन्य 6 से 10 सीटें मिलने का अनुमान है।

इसके तहत मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश कुमार अभी भी 31 फीसदी लोगों की पसंद के साथ वह पहले नंबर पर हैं तो आरजेडी के नेता तेजस्वी यादव 27 फीसदी लोगों की पसंद के साथ दूसरे स्थान पर हैं। बिहार में एनडीए को 38 फीसदी और महागठबंधन को 32 फीसदी वोट मिल सकते हैं। जबकि गठबंधन ग्रैंड डेमोक्रेटिक सेक्यूलर फ्रंट को सात फीसदी और लोजपा को 6 फीसदी वोट मिल सकता है।

टाइम्स नाउ और सी वोटर का ओपिनयन पोल

एनडीएः 160 सीट

महागठबंधनः 76 सीट

अन्यः 7 सीटें दे रहा है।

सी वोटर्स ने यह सर्वे 1 से 10 अक्टूबर के बीच किया है। इसमें कुल 12,843 लोगों की राय ली गई है। सर्वे फोन पर बात कर की गई है। सी वोटर्स ने इसके लिए बिहार के सभी 243 सीटों के लोगों की राय जानी है।

एबीपी - सी वोटर ओपिनियन सर्वे

एनडीएः 141-161 सीट

महागठबंधनः 64-84 सीट

अन्यः 13-23 सीटें

सितंबर में हुआ यह सर्वे एनडीए को करीब 44.8 फीसदी वोट मिलने का अनुमान लगा रहा है। महागठबंधन को 33.4 फीसदी वोट का अंदाजा लगाया गया है। इसके अलावा अन्य को 21.8 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है।

याद रहे कि 2010 के विधानसभा चुनाव में एनडीए खेमे में बीजेपी को 91 और जेडीयू को 115 सीटें आई थीं। आरजेडी को 22, एलजेपी को 3 और कांग्रेस 4 सीटों पर सिमट गई थीं। हालांकि यह केवल अनुमान है। वास्तविक रिजल्ट क्या होगा यह 10 नवंबर को ही पता चल पाएगा।

Similar News