सभासद पर हमला-ममता के घर पड़ौसन ने बरसाये ईंट-पत्थर

वार्ड 18 की सभासद ममता बालियान ने लगाया आये दिन परेशान करने का आरोप, जताया खतरा

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् की महिला सभासद अपनी पड़ौसन के आतंक से खासी परेशान ही नहीं बल्कि आतंकित भी हैं। उन्होंने पड़ौसन पर आये दिन परेशान करने और पत्थर बरसाकर उनकी गाड़ी को क्षतिग्रस्त करते हुए जान को भी खतरा बताया। रोका गया तो आरोपी महिला ने महिला सभासद पर भी हमला कर दिया। शिकायत पर पुलिस ने बिगड़ैल बताई जा रही पड़ौसन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।
शहर के मौहल्ला कल्याणपुरी निवासी ममता बालियान पत्नी सतीश कुमार बालियान नगरपालिका परिषद् के वार्ड 18 से निर्वाचित सभासद हैं। उन्होंने नई मंडी थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। महिला सभासद ममता ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि उनके घर के पड़ौस में ही एक महिला मोना पुत्री अजीत सिंह कुछ समय से अकेले ही अपने परिवार से अलग रह रही है। आरोप है कि मोना सूखा नशा करती है और उसकी गतिविधि भी संदिग्ध रहती हैं। मोना अक्सर ही विवाद करती रहती है। झगड़ा करने पर उसके भाई, पिता और माता भी आकर उसका ही साथ देने लगते हैं। महिला सभासद का कहना है कि वो मोना की झगड़ालु प्रवृत्ति और विवाद के कारण हमेशा ही डरी और सहमी रहती हैं। महिला सभासद ममता ने पुलिस को बताया कि उनके मकान पर चिनाई मिस्त्री और मजदूर लगे हुए हैं। 4 सितम्बर को मोना ने उनके साथ आकर अभद्रता की और हाथों में ईंट उठाकर मारने की धमकी भी दी। इसके अगले दिन सुबह करीब तीन से चार बजे के बीच मोना ने छत पर आकर महिला सभासद की कार पर ईंट और पत्थर बरसाकर आगे और पीछे से शीशे तोड़ते हुए गाड़ी की छत भी क्षतिग्रस्त कर दी। फिर दोबारा घर के सामने आकर चेतावनी दी और कार पर फिर पत्थर बरसाने लगी। महिला सभासद की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
महिला सभासद दो बार गई थाने, पुलिस ने नहीं सुनी बात, एसएसपी ने कराया मुकदमा
मुजफ्फरनगर। नगरपालिका की महिला सभासद ममता बालियान ने उन पर पड़ौसन द्वारा किये गये हमले को लेकर दो बार थाने जाकर पुलिस से शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कोई भी सुनवाई नहीं की, फिर एसएसपी से शिकायत की तो उनकी फरियाद पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा हुआ। ममता बालियान ने बताया कि घटना 4 सितम्बर को हुई, मिस्त्रियों को धमकाने के दौरान मोना की सीसीटीवी फुटेज उनके पास है। अगले दिन कार को तोड़ दिया। उन्होंने डायल 112 पर सूचना दी और मौके पर आये पुलिसकर्मियों के साथ थाने जाकर मोना के खिलाफ तहरीर दी, लेकिन कार्यवाही नहीं हुई। मोना ने उसी दिन उनके घर के बाहर आकर फिर कार को तोड़ा और हंगामा किया तो वो फिर थाने गई और पुलिस से शिकायत की, लेकिन इसके बाद भी पुलिस टाल मटोल करती रही। 10 सितम्बर को उन्होंने एसएसपी संजय वर्मा से मिलकर लिखित शिकायत दी तो पुलिस ने मुकदमा कायम किया है।

इसे भी पढ़ें:  शाहपुर में पुलिस मुठभेड़ः वांछित बदमाश काला पुलिस की गोली से घायल

Also Read This

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर

खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें:  भाजपा का लक्ष्य अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक लाभ पहुंचानाः कपिल

Read More »
13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »