मुजफ्फरनगर में पुजारी के घर घुसकर हमला, दोनों पक्षों पर क्रॉस केस दर्ज

तेज आवाज में होम थियेटर बजाने को लेकर हुआ था पड़ौसियों में विवाद, मारपीट में कई लोग घायल, एक पक्ष के लोगों ने थाने पर पहुंचकर किया था हंगामा

मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र में तेज आवाज में होम थियेटर बजाने को लेकर मंदिर के पुजारी परिवार का अपने ही पड़ोसी परिवार के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट और घर में घुसकर हमले तक पहुंच गया। घटना में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। मामले में एक पक्ष के लोगों ने थाने पर पहुंचकर हंगामा किया था और पुलिस पर आरोप लगाये थे। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर क्रॉस केस दर्ज करते हुए 12 आरोपियों को नामजद करते हुए जांच शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें:  एक पेड़ माँ के नाम, पर्यावरण से भावनात्मक जुड़ावः मीनाक्षी स्वरूप

नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कल्याणपुरी में तेज आवाज में होम थियेटर बजाने को लेकर दो पड़ोसी परिवारों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के बाद एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के घर में घुसकर हमला कर दिया, जिसमें कई लोग घायल हो गए। पुलिस को दी गई तहरीर में पंडित दयाशंकर मिश्रा ने बताया कि नौ मार्च को उनकी तबीयत खराब थी। इसी दौरान सामने रहने वाले मुकेश पुत्र राजवीर के घर पर तेज आवाज में साउंड सिस्टम बजाया जा रहा था। मना करने के बावजूद आवाज कम नहीं की गई, जिस पर उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम 112 पर सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और साउंड सिस्टम बंद करा दिया। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर शाम करीब छह बजे मुकेश, आयुष, प्रियांशु, सुनीता, किरायेदार नीरा, उसके पति सुमित, राहुल और उसकी पत्नी पारुल तथा तीन-चार अज्ञात लोग उनके घर में घुस आए और मारपीट शुरू कर दी। इस हमले में कुसुम, दयाशंकर, वैभव, सोनू और ऋतिक घायल हो गए। पुलिस ने इस मामले में आठ आरोपियों को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज किया है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-21 लाख रुपये के गुम मोबाइल फोन बरामद

दूसरी ओर मुकेश पुत्र राजवीर निवासी कल्याणपुरी ने भी पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसके घर में बेटा होम थियेटर पर गाने चला रहा था। इसी दौरान पड़ोसी दयाशंकर, वैभव, ऋतिक और कुसुम गाली-गलौच करते हुए लाठी-डंडों और लोहे की रॉड लेकर घर में घुस आए और परिवार पर हमला कर दिया। मुकेश के अनुसार हमले में आयुष के सिर पर लोहे की रॉड से वार किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रियांशु और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी मारपीट की गई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। इस मामले में मुकेश की शिकायत पर पुलिस ने दयाशंकर मिश्रा, उनकी पत्नी कुसुम, वैभव और ऋतिक को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज किया है। नई मंडी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजेश शर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर क्रॉस केस दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  श्री हनुमान मन्दिर शिव चौक में मनेगा खाटू श्याम फाल्गुन उत्सव

Also Read This

एनसीईआरटी सिलेबस समीक्षा का आदेश, विवादित अध्याय पर नई बहस

एनसीईआरटी सिलेबस समीक्षा को लेकर केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में बड़ा बयान दिया है। सरकार ने अदालत को बताया कि एनसीईआरटी के पूरे सिलेबस की समीक्षा कराई जाएगी और इसके लिए आदेश जारी कर दिया गया है। यह मामला कक्षा आठ की सामाजिक विज्ञान की पुस्तक में शामिल न्यायपालिका से जुड़े विवादित अध्याय को लेकर उठा था। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट की पीठ ने केंद्र, राज्यों और विश्वविद्यालयों को निर्देश दिया कि वे विवादित अध्याय का मसौदा तैयार करने वाले तीन विशेषज्ञों से दूरी बनाए रखें। दरअसल, एनसीईआरटी की कक्षा आठ की सामाजिक विज्ञान की पुस्तक ‘समाज की खोज: भारत और उससे आगे’ में एक अध्याय शामिल किया गया

Read More »

एलपीजी सिलिंडर बुकिंग समस्या से परेशान उपभोक्ता

एलपीजी सिलिंडर बुकिंग समस्या अब आम उपभोक्ताओं के लिए बड़ी परेशानी बन गई है। पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के असर के बीच गैस की कीमत बढ़ने के बाद सिलिंडर की ऑनलाइन बुकिंग और डिलीवरी दोनों में दिक्कतें सामने आ रही हैं। कई उपभोक्ताओं को बुकिंग करने के बाद भी सिलिंडर समय पर नहीं मिल पा रहा है और उन्हें गैस एजेंसियों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। एलपीजी सिलिंडर बुकिंग समस्या के चलते कई लोगों को ऑनलाइन बुकिंग में तकनीकी बाधाओं का सामना करना पड़ रहा है। गैस एजेंसियों के कार्यालयों में उपभोक्ताओं को सर्वर न चलने की समस्या बताई जा रही है। जिन लोगों ने सात मार्च से पहले सिलिंडर

Read More »

एलपीजी संकट पर संसद ठप, कांग्रेस ने लगाए गंभीर आरोप

एलपीजी संकट को लेकर संसद में जोरदार हंगामा देखने को मिला। कांग्रेस समेत विपक्षी दलों के सांसदों ने सरकार पर गलत जानकारी देने और कॉमर्शियल सिलेंडरों की सप्लाई रोकने का आरोप लगाया। हंगामा इतना बढ़ गया कि लोकसभा की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। विपक्ष का कहना है कि देश के कई हिस्सों में गैस की कमी से ढाबे, रेस्तरां और होटल बंद होने की कगार पर पहुंच गए हैं। कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने आरोप लगाया कि सरकार एलपीजी संकट को लेकर सच्चाई नहीं बता रही है।  उन्होंने कहा कि गैस एजेंसियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि कॉमर्शियल सिलेंडरों की सप्लाई न करें, जिसके कारण बाजार में गैस की भारी

Read More »