आज़म ख़ान का दर्द: “रात 3 बजे उठाया गया, लगा एनकाउंटर होने वाला है”

लखनऊ। सपा नेता आज़म ख़ान ने अपने हालिया इंटरव्यू में जेल जीवन के दौरान झेले गए डर और तकलीफ़ों को बेहद भावनात्मक अंदाज़ में साझा किया। राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल को दिए एक पॉडकास्ट इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि उन्हें एक रात अचानक साढ़े तीन बजे सोते से उठाया गया। उस वक्त उन्हें और उनके बेटे अब्दुल्ला को जेल से बाहर अलग-अलग गाड़ियों में बैठाया जा रहा था। बाहर एनकाउंटर की ख़बरें सुनकर उन्हें लगा कि शायद अब उनकी ज़िंदगी का अंत आने वाला है। उन्होंने कहा — “मैंने बेटे को गले लगाया और कहा, अगर ज़िंदगी रही तो मिलेंगे, नहीं रही तो ऊपर मिलेंगे।”

अक्टूबर 2023 में रामपुर से आज़म ख़ान को सीतापुर जेल और उनके बेटे अब्दुल्ला को हरदोई जेल भेजा गया था। आज़म ने बताया कि जेल की कोठरी फांसीघर जैसी थी, जहाँ न खिड़की थी, न हवा। उन्होंने कहा कि वे 23 महीने तक बेटे के साथ एक अंधेरे कमरे में रहे और रातभर सांप-बिच्छुओं से बचने के लिए लाठी लेकर जागते रहते थे। उनकी पत्नी तंजीन फातिमा जेल में गिर गईं और उनकी हंसली टूट गई, मगर इलाज वहीं कराया गया।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-जुमे की नमाज को लेकर सतर्क रहा पुलिस फोर्स

उन्होंने बताया कि 2017 में उन्हें, पत्नी और बेटे को गिरफ्तार किया गया था। तीनों को एक ही जेल में रखा गया था, जिससे थोड़ी राहत थी कि वे एक-दूसरे के पास हैं। लेकिन कुछ ही समय बाद आदेश आया कि उन्हें अलग-अलग जेलों में भेजा जाएगा। रात तीन बजे जब अधिकारियों ने दरवाज़ा खटखटाया तो उन्हें डर लगा कि शायद ये आखिरी रात है। वे बोले, “जब तक मुझे ये पता नहीं चला कि अब्दुल्ला जिंदा है, तब तक वो रात और अगला दिन बहुत भारी गुज़रा।”

इसे भी पढ़ें:  गांव नरा में भड़के नेताजी, जेई को दे डाली खुलेआम धमकी

आज़म ख़ान ने कहा कि उनका एकमात्र गुनाह यह था कि उन्होंने रिक्शा चालकों और बीड़ी बनाने वालों के बच्चों को डॉक्टर और इंजीनियर बनाना चाहा। “जोहर यूनिवर्सिटी के पीछे मेरी वही सोच थी, जो सर सैयद अहमद ख़ान की थी। फर्क बस इतना है कि सर सैयद को ‘सर’ का खिताब मिला, और मुझे नारा मिला — जो आज़म का सर लाएगा वही रामभक्त कहलाएगा।”

उन्होंने कहा कि मंत्री बनने के बाद सियासत ने उन्हें अपराधी बना दिया। “अब राजनीति वोट मांगने की नहीं, वोट छीनने की हो गई है। मेरे परिजनों, सहयोगियों, और यहां तक कि बूढ़ी मां व बहन तक पर केस कर दिए गए। पुलिस हर बार शादियों में पहुंचकर कहती कि तिजोरी चोरी हुई है। बाराती डरकर भाग जाते थे। अब सिर्फ अदालतें ही लोकतंत्र की आखिरी उम्मीद हैं।”

इसे भी पढ़ें:  गैर मुस्लिम स्कूलों की शिक्षा पद्धति पर टिप्पणी करने वाले मौलाना ने मांगी माफी

आज़म ख़ान ने कहा कि उनके खिलाफ 94 से ज़्यादा मुकदमे दर्ज हैं। सभी में ज़मानत मिल चुकी है, लेकिन हर बार नई धाराएं जोड़ दी जाती हैं ताकि जेल में रोका जा सके। उन्होंने कहा कि एक केस में उन पर ‘पायल’ और ‘मुर्गियां’ चोरी करने का आरोप लगाया गया, दूसरे में ‘शराब की दुकान लूटने’ का। “डिब्बे खुले तो उनमें सस्ता सामान निकला, मगर बदनाम मुझे किया गया,” उन्होंने तंज कसते हुए कहा।

इंटरव्यू के अंत में आज़म ख़ान भावुक हो गए और एक शायरी पढ़ी —

 “इस दिल के टुकड़े हज़ार हुए,

कोई यहां गिरा, कोई वहां गिरा।”

Also Read This

सांसद हरेन्द्र मलिक ने विधायक पुत्र के साथ दिव्यांगों को बांटी ट्राई साइकिल

सपा सांसद ने कहा कि हमें मुख्यमंत्री योगी और जयंत के स्वागत का प्रशासन ने नहीं दिया अवसर मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में दिव्यांगजनों को बैटरी चालित ट्राई साइकिल वितरित की गईं। इस दौरान जरूरतमंदों के चेहरों पर खुशी दिखी, वहीं कार्यक्रम में सियासी बयानबाजी भी सामने आई। यह कार्यक्रम सपा सांसद हरेंद्र मलिक के आवास पर आयोजित किया गया था। गुलशन पॉलीओल्स लिमिटेड के सहयोग से लगभग 10 दिव्यांगजनों को ये ट्राई साइकिलें दी गईं। लाभार्थियों ने इस पहल को अपने लिए बड़ी सहूलियत बताया। इसे भी पढ़ें:  गांव नरा में भड़के नेताजी, जेई को दे डाली खुलेआम धमकीसपा सांसद के पुत्र चरथावल विधानसभा से सपा विधायक पंकज मलिक भी

Read More »

मुजफ्फरनगर-लाइसेंसी राइफल से चली गोली, युवक की मौत

शहर के शाहबुद्दीनपुर रोड पर हुई घटना, परिवार में मचा कोहराम, पुलिस ने शव को कब्जे में लिया मुजफ्फरनगर। शहर के शाहबुद्दीनपुर रोड क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में एक युवक की जान चली गई। बताया जा रहा है कि युवक अपने परिवार की लाइसेंसी राइफल की सफाई कर रहा था, तभी अचानक गोली चल गई, और यह गोली उसका सिर भेद गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक युवक जिला पंचायत सदस्य का भतीजा बताया गया है। मामले में लाइसेंसी

Read More »

नहीं रहीं दिग्गज गायिका आशा भोसले, 92 वर्ष की आयु में दुनिया को कहा अलविदा

नईदिल्ली। दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन हो गया है। कल शनिवार को अचानक तबीयत खराब होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मशहूर सिंगर आशा भोसले हमारे बीच नहीं रहीं। 92 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है। करीब सात दशक तक सिनेमाई दुनिया में अपनी सुरीली आवाज का जादू चलाने वाली गायिका को कल शनिवार को तबीयत खराब होने के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में इमरजेंसी मेडिकल सर्विसेज यूनिट में उनका उपचार चल रहा था। दुनियाभर के फैंस दुआएं कर रहे थे। मगर, रविवार को गायिका ने दुनिया को अलविदा कह दिया। इसे

Read More »

पुलिस ने किसान नेता को किया हाउस अरेस्ट, किसान संगठनों में नाराजगी

मुजफ्फरनगर। किसान राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। चौधरी शाह आलम को प्रशासन द्वारा अंबा विहार स्थित उनके आवास पर हाउस अरेस्ट कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई खालापार थाना पुलिस द्वारा की गई है, जिसके बाद क्षेत्र में हलचल तेज हो गई। हाउस अरेस्ट की सूचना मिलते ही किसान संगठनों में नाराजगी देखी जा रही है। समर्थकों का कहना है कि यह कदम किसानों और मजदूरों की आवाज को दबाने का प्रयास है। इस मामले को लेकर किसान नेताओं ने स्पष्ट कहा है कि गिरफ्तारियों से आंदोलन कमजोर नहीं होगा, बल्कि और मजबूत होगा। चौधरी शाह आलम ने भी संदेश दिया कि

Read More »

कोयले से लदा कंटेनर पलटा, मलबे में दबकर कई लोगों के अंग-भंग, दो शव बरामद

  छिबरामऊ- भाऊलपुर चौराहे पर रविवार सुबह कोयले से लदा कंटेनर पलटने से बड़ा हादसा हो गया। मलबे के नीचे दबे दो लोगों के शव निकाले गए हैं, जबकि रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी है। कन्नौज जिले के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र में तालग्राम रोड पर भाऊलपुर चौराहे के पास रविवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया, जब कोयला लदा एक कंटेनर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में कई लोगों के कंटेनर के नीचे दबने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे की चपेट में आने से कई बाइक क्षतिग्रस्त हो गईं। मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम ने राहत और

Read More »