आज़म खान ने जेल में जहर देने की कोशिश का आरोप लगाया, शाहिद सिद्दीकी ने किया दावा

सीतापुर जेल से रिहाई के बाद समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री आज़म खान इस समय दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती हैं। अस्पताल में उनकी मुलाकात पूर्व राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ पत्रकार शाहिद सिद्दीकी से हुई। मुलाकात के बाद शाहिद ने सोशल मीडिया पर चौंकाने वाला दावा किया।

 

 

 

शाहिद सिद्दीकी ने फेसबुक पर आज़म खान से मुलाकात की तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि बातचीत में आज़म ने बताया—जेल में रहते हुए उन्हें और उनके बेटे अब्दुल्ला आज़म को धीरे-धीरे असर करने वाला ज़हर (स्लो पॉइज़न) देने की कोशिश की गई। जैसे ही उन्हें शक हुआ, उन्होंने जेल का खाना खाना छोड़कर खुद खाना बनाना शुरू कर दिया।

आज़म खान का मानना है कि उन्हें भी वैसा ही नुकसान पहुँचाने की योजना बनाई गई, जैसा कि बसपा नेता मुख्तार अंसारी के साथ हुआ था। शाहिद के मुताबिक, जेल की तन्हाई बैरक में रखे जाने के दौरान आज़म खान की हालत बिगड़ गई थी—उनके पैर सुन्न पड़ने लगे और छोटी सी बैरक में चलना भी मुश्किल हो गया।

शाहिद सिद्दीकी ने मीडिया से बातचीत में भी यही बातें दोहराईं। उनका कहना है कि आज़म ने साफ तौर पर कहा कि वह, उनकी पत्नी तंजीन फातिमा और बेटा अब्दुल्ला आज़म, तीनों ही भाजपा के निशाने पर हैं और परिवार को खत्म करने की साजिश रची जा रही है।

हालांकि, अब तक न तो आज़म खान और न ही उनके परिवार के किसी सदस्य ने मीडिया के सामने इस तरह का आरोप सीधे तौर पर लगाया है। लेकिन जेल में प्रताड़ना मिलने की बात वह पहले भी कई बार जता चुके हैं।

Also Read This

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के अनुसार, जब सचिन ने विरोध किया तो युवक ने कथित रूप से जातिसूचक शब्दों का

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। लाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों के अनुसार, उसका वजन सामान्य से 19 किलो ज्यादा था। वजन घटाने के उद्देश्य से उसके

Read More »

हरिद्वार बोर्ड परीक्षा नकल कांड में प्रिंसिपल हिरासत में

हरिद्वार बोर्ड परीक्षा नकल कांड ने शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सलेमपुर दादूपुर स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में हिंदी की परीक्षा के दौरान सात नकलचियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों में तीन लड़के और चार लड़कियां शामिल हैं, जो फिलहाल पुलिस की गिरफ्त में हैं। यह कार्रवाई परीक्षा केंद्र पर नियमित जांच के दौरान की गई, जब एडमिट कार्ड की फोटो और परीक्षा दे रहे अभ्यर्थियों के चेहरे का मिलान संदिग्ध पाया गया। हरिद्वार बोर्ड परीक्षा नकल कांड का खुलासा कैसे हुआ? हिंदी की परीक्षा के दौरान अधिकारियों ने जब प्रवेश पत्रों की जांच की, तो फोटो और परीक्षार्थियों के चेहरे में अंतर

Read More »