बलरामपुर में दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से दिल्ली जा रही बस में आग, 3 की मौत

यूपी के बलरामपुर में सोमवार देर रात बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब ट्रक की टक्कर के बाद एक दिल्ली जा रही बस आग का गोला बन गई। हादसे में तीन लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि 24 यात्री झुलस गए। इनमें छह की हालत गंभीर बताई जा रही है। बस (UP 22 AT 0245) नेपाल बॉर्डर के सुनौली से रवाना होकर दिल्ली की ओर जा रही थी। बस में कुल 45 यात्री सवार थे, जिनमें से अधिकांश नेपाल के नागरिक थे। हादसे के बाद बस चालक और कंडक्टर का पता नहीं चल पाया है।

इसे भी पढ़ें:  भांजे के साथ मिलकर 40 साल की पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि बस 100 मीटर तक घिसटती हुई हाईटेंशन लाइन के बिजली के खंभे से जा टकराई। टक्कर के बाद खंभा टूटकर बस पर गिर गया और उसमें करंट दौड़ गया। इसी दौरान शॉर्ट सर्किट हुआ और बस में आग भड़क उठी। कुछ ही सेकंड में बस पूरी तरह आग की चपेट में आ गई और यात्री अंदर फंस गए। अपनी जान बचाने के लिए लोगों ने शीशे तोड़कर बाहर कूदना शुरू किया, जिससे मौके पर हाहाकार मच गया।

इसे भी पढ़ें:  आईजीआरएस समीक्षा बैठक मेरठ: लंबित शिकायतों पर कड़ी कार्रवाई

यात्रियों ने किसी तरह बाहर निकलकर पुलिस को सूचना दी। फायर ब्रिगेड की कई टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला गया। सभी घायलों को तत्काल एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा गया। गंभीर रूप से झुलसे यात्रियों को बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-कछौली में दो थानों के बॉर्डर पर गौवंश अवशेष मिलने पर हंगामा

राहगीरों ने बताया कि अधिकांश यात्री खुद को बचाकर बाहर निकल आए, लेकिन कुछ लोग अंदर ही फंसे रह गए। बाद में बस के अंदर से तीन शव बरामद किए गए, जिनमें दो बुरी तरह जले हुए थे। जिस ट्रक (UP 21 DT 5237) से टक्कर हुई, उसमें गर्म कपड़े लदे थे, जिससे ट्रक में भी आग लग गई। यह भीषण हादसा कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के फुलवरिया बाईपास पर रात करीब ढाई बजे हुआ।

Also Read This

देवबंद में अवैध मीट की दुकानों पर चला प्रशासन का चेकिंग अभियान, एक दुकान का चालान

खाद्य सुरक्षा टीम और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, कई दुकानों की जांच कर दिए गए आवश्यक निर्देश देवबंद (13 मार्च 2026)। जनपद सहारनपुर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध मीट की दुकानों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना देवबंद पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कस्बा देवबंद में संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कई मीट की दुकानों का निरीक्षण किया गया और एक दुकान के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसका चालान किया गया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर पुलिस के खिलाफ पूरन सिंह को नरेश टिकैत की भाकियू का समर्थनजानकारी के अनुसार शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी महेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में

Read More »

देवबंद अलविदा जुम्मा नमाज में उमड़े हजारों लोग, पुलिस मुस्तैद

देवबंद। धार्मिक नगरी में देवबंद अलविदा जुम्मा नमाज पूरे अकीदत और उत्साह के साथ शांतिपूर्वक संपन्न हुई। रमज़ान के अंतिम जुमे पर मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़े, जिससे शहर में खासा उत्साह और धार्मिक माहौल देखने को मिला। भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन पहले से ही पूरी तरह मुस्तैद रहा और पूरे आयोजन को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया गया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमरपाल शर्मा और पुलिस टीम ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली। इसे भी पढ़ें:  भांजे के साथ मिलकर 40 साल की पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट बड़ी संख्या में पहुंचे नमाजियों के बीच

Read More »

नसीमुद्दीन सिद्दीकी खतौली आगमन पर सपा कार्यकर्ताओं का जोरदार स्वागत

खतौली। उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल के बीच नसीमुद्दीन सिद्दीकी खतौली आगमन पर समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। सपा में शामिल होने के बाद पहली बार खतौली पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री का फूल-मालाओं और नारों के साथ अभिनंदन किया गया। प्रदेश सचिव श्यामलाल बच्ची सैनी और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सत्यदेव शर्मा के नेतृत्व में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। समाजवादी पार्टी में शामिल होने के बाद नसीमुद्दीन सिद्दीकी खतौली आगमन के दौरान कार्यकर्ताओं से गर्मजोशी से मिले। उन्होंने एक-एक कार्यकर्ता से संवाद करते हुए संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का

Read More »

धर्मेन्द्र मलिक ने उटाई आवाजः खतौनी की त्रुटियों से फार्मर रजिस्ट्री से वंचित किसान, समाधान की मांग

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र, राजस्व चौपाल लगाकर एक माह में समस्या निपटाने का आग्रह मुजफ्फरनगर। खतौनी में नाम और अंश निर्धारण की त्रुटियों के कारण बड़ी संख्या में किसान फार्मर रजिस्ट्री से वंचित हो रहे हैं। इस समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर किसानों की समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की है। खतौनी में नाम एवं अंश निर्धारण की त्रुटियों के कारण प्रदेश के अनेक जिलों में बड़ी संख्या में किसान फार्मर रजिस्ट्री नहीं करा पा रहे हैं। इस गंभीर समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन

Read More »