बरनाला स्टील पर छापाः दो एकाउंटेंट भी साथ ले गई सीजीएसटी की टीम

जीएसटी हेरफेर के आरोप में मेरठ से आई टीम ने पांच घंटे तक खंगाले दस्तावेज़, छापे से उद्योग जगत में मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर। जनपद मुज़फ्फरनगर के वहलना क्षेत्र में स्थित बरनाला स्टील फैक्ट्री पर सोमवार को सीजीएसटी (केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर) की टीम द्वारा की गई छापामार कार्रवाई ने जिले के औद्योगिक जगत में हलचल मचा दी है। कर हेरफेर और रिकॉर्ड में गड़बड़ी की शिकायतों के बाद डीजीजीआई (डायरेक्टरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस) की टीम ने फैक्ट्री में करीब पांच घंटे तक जांच की। इस दौरान टीम ने कंपनी के निदेशक हाजी अमीर अहमद खां और दो एकाउंटेंट को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई।
सोमवार को हुई यह कार्रवाई मंगलवार को भी चर्चा का विषय बनी रही। शहर के व्यापारिक और औद्योगिक हलकों में इसे लेकर लगातार चर्चाएं जारी हैं। बताया जा रहा है कि बरनाला स्टील पर जीएसटी से जुड़ी गड़बड़ियों को लेकर विभाग की ओर से कई बार नोटिस और समन भेजे गए थे, लेकिन कंपनी की ओर से कोई जवाब नहीं दिया गया। इसी के बाद विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए छापेमारी की।
सूत्रों के अनुसार, मेरठ से पहुंची सीजीएसटी की टीम सोमवार दोपहर करीब 12 बजे फैक्ट्री में दाखिल हुई और शाम करीब साढ़े पांच बजे तक जांच में जुटी रही। इस दौरान टीम ने फैक्ट्री के खरीद-बिक्री से जुड़े जीएसटी रिकार्ड, बहीखातों और लेखा दस्तावेजों को खंगाला। सूत्रों का कहना है कि इस छापे के दौरान हुई प्रारंभिक जांच में टीम को कई अनियमितताएं मिली हैं, जिनमें जीएसटी की रकम जमा न करना और इनवॉइस में गड़बड़ी प्रमुख रही। फैक्ट्री से बरामद दस्तावेजों के आधार पर टीम ने कंपनी के निदेशक हाजी अमीर अहमद खां और दो एकाउंटेंट को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। बताया जा रहा है कि पूछताछ के दौरान टीम यह जानने का प्रयास कर रही है कि टैक्स भुगतान में हुई गड़बड़ी की जिम्मेदारी किस स्तर पर तय होती है। सीजीएसटी विभाग ने कंपनी के खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई भी शुरू कर दी है।
बरनाला स्टील पर हुई इस छापामार कार्रवाई से जिले के अन्य उद्योगपतियों में भी चिंता का माहौल है। इससे पहले भी मुज़फ्फरनगर में राणा स्टील और अन्य बड़े उद्योग प्रतिष्ठानों पर इस तरह की कार्रवाई हो चुकी है, जिसने उस समय बड़े विवाद का रूप ले लिया था। अब बरनाला स्टील पर पड़े छापे ने एक बार फिर जिले के व्यापारिक जगत को सकते में डाल दिया है। बरनाला स्टील फैक्ट्री पर सीजीएसटी की यह कार्रवाई कर चोरी के खिलाफ विभाग की सख्त नीति का हिस्सा मानी जा रही है। विभागीय सूत्रों का कहना है कि अब ऐसे सभी उद्यमों पर कड़ी नजर रखी जाएगी जो जीएसटी नियमों का उल्लंघन कर सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  पालिका हड़तालः कर्मचारियों के धरने पर अध्यक्ष से भिड़ गई महावीरी

Also Read This

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »

पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर मंत्री कपिल देव ने की सभासदों के साथ मीटिंग

13 अप्रैल की सीएम योगी की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प, कहा-जनता और कार्यकर्ताओं में है उत्साह मुजफ्फरनगर। आगामी 13 अप्रैल को प्रस्तावित जनसभा और स्मारक अनावरण कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने व्यापक रणनीति तैयार करते हुए जनसंपर्क अभियान को गति देने का निर्णय लिया है। रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने नई मंडी पटेल नगर स्थित नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित किया। बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता

Read More »

सांसद हरेन्द्र मलिक ने विधायक पुत्र के साथ दिव्यांगों को बांटी ट्राई साइकिल

सपा सांसद ने कहा कि हमें मुख्यमंत्री योगी और जयंत के स्वागत का प्रशासन ने नहीं दिया अवसर मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में दिव्यांगजनों को बैटरी चालित ट्राई साइकिल वितरित की गईं। इस दौरान जरूरतमंदों के चेहरों पर खुशी दिखी, वहीं कार्यक्रम में सियासी बयानबाजी भी सामने आई। यह कार्यक्रम सपा सांसद हरेंद्र मलिक के आवास पर आयोजित किया गया था। गुलशन पॉलीओल्स लिमिटेड के सहयोग से लगभग 10 दिव्यांगजनों को ये ट्राई साइकिलें दी गईं। लाभार्थियों ने इस पहल को अपने लिए बड़ी सहूलियत बताया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-दवा करोबारी के घर से मिला नशीली दवाइयों का बड़ा जखीरासपा सांसद के पुत्र चरथावल विधानसभा से सपा विधायक पंकज मलिक भी

Read More »

मुजफ्फरनगर-लाइसेंसी राइफल से चली गोली, युवक की मौत

शहर के शाहबुद्दीनपुर रोड पर हुई घटना, परिवार में मचा कोहराम, पुलिस ने शव को कब्जे में लिया मुजफ्फरनगर। शहर के शाहबुद्दीनपुर रोड क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में एक युवक की जान चली गई। बताया जा रहा है कि युवक अपने परिवार की लाइसेंसी राइफल की सफाई कर रहा था, तभी अचानक गोली चल गई, और यह गोली उसका सिर भेद गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक युवक जिला पंचायत सदस्य का भतीजा बताया गया है। मामले में लाइसेंसी

Read More »