पंचायतघर से बैटरी चोरी का खुलासाः मुठभेड़ में एक शातिर चोर घायल

16/17 नवंबर 2025 की रात ग्राम तालड़ा स्थित निर्माणाधीन पंचायतघर से अज्ञात चोरों ने ई-रिक्शा की 08 बैटरियां और 01 अल्टीनेटर चोरी कर लिया था

मुज़फ्फरनगर। जिले के जानसठ थाना क्षेत्र में बीते दिनों निर्माणाधीन पंचायतघर में हुई बैटरी चोरी की घटना का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया। बीती रात चैकिंग के दौरान पुलिस ने दो संदिग्ध अपराधियों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वो नहीं रुके। बदमाशों से इस मुठभेड़ में जवाबी फायरिंग में एक बदमाश घायल हुआ, जिसे दबोच लिया गया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस अब फरार आरोपी की तलाश में व्यापक कॉम्बिंग चला रही है।
सीओ जानसठ यतेन्द्र सिंह नागर ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना जानसठ पुलिस ने ग्राम तालड़ा में निर्माणाधीन पंचायतघर से हुई बैटरी चोरी की वारदात का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की गई 03 बैटरियां, घटना में प्रयुक्त 01 पल्सर मोटरसाइकिल तथा 01 अवैध तमंचा (315 बोर) मय एक जिंदा व एक खोखा कारतूस बरामद किया है। बताया कि 16/17 नवंबर 2025 की रात ग्राम तालड़ा स्थित निर्माणाधीन पंचायतघर से अज्ञात चोरों ने ई-रिक्शा की 08 बैटरियां और 01 अल्टीनेटर चोरी कर लिया था। इस संबंध में थाना जानसठ पर मुकदमा दर्ज किया गया था और घटना के अनावरण हेतु एक विशेष टीम गठित की गई थी।
थाना प्रभारी राजीव शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम बीती रात जानसठदृखतौली मार्ग पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि चोरी की घटना में शामिल दो आरोपी पल्सर मोटरसाइकिल पर बसाईच की ओर से आने वाले हैं। पुलिस टीम ने बसाईच कट पर घेराबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की। कुछ देर बाद दिखाई दी संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोकने का इशारा किया गया, लेकिन बाइक सवार तेजी से पीछे मुड़कर भागने लगे। पीछा करने पर मोटरसाइकिल एक सूने पड़े कोल्हू के पास अनियंत्रित होकर गिर गई। आरोपियों ने पुलिस पर जानलेवा फायर झोंकते हुए खेतों की ओर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। इसमें एक बदमाश सादिक पुत्र कल्लु गुलाबनगर थाना सिविल लाइन रुड़की घायल हो गया, जबकि उसका साथी फरार होने में सफल रहा। सीओ ने बताया कि पकड़ा गया सादिक एक शातिर अपराधी है, जिसके विरुद्ध पूर्व में जिले के चार थानों में सात मुकदमे दर्ज पाये गये हैं। प्रारंभिक पूछताछ में सादिक ने स्वीकार किया कि उसने अपने साथी के साथ मिलकर 16/17 नवंबर की रात पंचायतघर से 08 बैटरी और 01 अल्टीनेटर चोरी किया था। आज वे उन बैटरियों को बेचने के इरादे से जा रहे थे, तभी पुलिस के हत्थे चढ़ गए।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना श्री कृष्ण जन्मोत्सव

Also Read This

देवबंद में अवैध मीट की दुकानों पर चला प्रशासन का चेकिंग अभियान, एक दुकान का चालान

खाद्य सुरक्षा टीम और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, कई दुकानों की जांच कर दिए गए आवश्यक निर्देश देवबंद (13 मार्च 2026)। जनपद सहारनपुर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध मीट की दुकानों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना देवबंद पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कस्बा देवबंद में संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कई मीट की दुकानों का निरीक्षण किया गया और एक दुकान के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसका चालान किया गया। इसे भी पढ़ें:  रोहाना चीनी मिल जागरूकता रैली से किसानों को बड़ा संदेशजानकारी के अनुसार शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी महेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में थाना देवबंद पुलिस

Read More »

देवबंद अलविदा जुम्मा नमाज में उमड़े हजारों लोग, पुलिस मुस्तैद

देवबंद। धार्मिक नगरी में देवबंद अलविदा जुम्मा नमाज पूरे अकीदत और उत्साह के साथ शांतिपूर्वक संपन्न हुई। रमज़ान के अंतिम जुमे पर मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़े, जिससे शहर में खासा उत्साह और धार्मिक माहौल देखने को मिला। भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन पहले से ही पूरी तरह मुस्तैद रहा और पूरे आयोजन को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया गया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमरपाल शर्मा और पुलिस टीम ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर शहर में जाम को लेकर डीएम सख्त, मेरठ की बसों पर प्रतिबंध बड़ी संख्या में पहुंचे नमाजियों के बीच पुलिस लगातार

Read More »

नसीमुद्दीन सिद्दीकी खतौली आगमन पर सपा कार्यकर्ताओं का जोरदार स्वागत

खतौली। उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल के बीच नसीमुद्दीन सिद्दीकी खतौली आगमन पर समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। सपा में शामिल होने के बाद पहली बार खतौली पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री का फूल-मालाओं और नारों के साथ अभिनंदन किया गया। प्रदेश सचिव श्यामलाल बच्ची सैनी और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सत्यदेव शर्मा के नेतृत्व में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। समाजवादी पार्टी में शामिल होने के बाद नसीमुद्दीन सिद्दीकी खतौली आगमन के दौरान कार्यकर्ताओं से गर्मजोशी से मिले। उन्होंने एक-एक कार्यकर्ता से संवाद करते हुए संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का

Read More »

धर्मेन्द्र मलिक ने उटाई आवाजः खतौनी की त्रुटियों से फार्मर रजिस्ट्री से वंचित किसान, समाधान की मांग

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र, राजस्व चौपाल लगाकर एक माह में समस्या निपटाने का आग्रह मुजफ्फरनगर। खतौनी में नाम और अंश निर्धारण की त्रुटियों के कारण बड़ी संख्या में किसान फार्मर रजिस्ट्री से वंचित हो रहे हैं। इस समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर किसानों की समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की है। खतौनी में नाम एवं अंश निर्धारण की त्रुटियों के कारण प्रदेश के अनेक जिलों में बड़ी संख्या में किसान फार्मर रजिस्ट्री नहीं करा पा रहे हैं। इस गंभीर समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन

Read More »