बिलासपुर में भीषण ट्रेन हादसा: पैसेंजर और मालगाड़ी की टक्कर, 6 की मौत, कई घायल

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सोमवार को बड़ा रेल हादसा हुआ। लालखदान स्टेशन के पास हावड़ा रूट पर चल रही एक पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पैसेंजर ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतर गए और कुछ हिस्से मालगाड़ी के ऊपर चढ़ गए।

इसे भी पढ़ें:  प्रयागराज माघ मेले में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को नोटिस, मौनी अमावस्या विवाद ने लिया कानूनी मोड़

हादसे के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत और 12 से अधिक यात्रियों के घायल होने की खबर है। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

इसे भी पढ़ें:  कक्षा 9 गणित नया सिलेबस 2026-27 से लागू, कई अध्याय हटे

रेलवे प्रशासन ने रेस्क्यू टीम और मेडिकल यूनिट को तुरंत मौके पर भेजा। वहीं, स्थानीय प्रशासन भी राहत कार्य में जुटा है। दुर्घटना के चलते बिलासपुर-कटनी रेलमार्ग, जो कि सबसे व्यस्त रूटों में से एक है, पूरी तरह प्रभावित हो गया है। कई ट्रेनों को रद्द या वैकल्पिक मार्गों से डायवर्ट किया गया है।

इसे भी पढ़ें:  बिजनौर: सदर तहसील में लेखपाल रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक डिब्बा मालगाड़ी के ऊपर जा चढ़ा। घटना के बाद यात्रियों की चीख-पुकार से पूरा इलाका दहल गया। फिलहाल रेलवे की तकनीकी टीम हादसे के कारणों की जांच में जुटी है, और प्राथमिक जांच के बाद ही सटीक वजह सामने आएगी।

Also Read This

देवबंद में अवैध मीट की दुकानों पर चला प्रशासन का चेकिंग अभियान, एक दुकान का चालान

खाद्य सुरक्षा टीम और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, कई दुकानों की जांच कर दिए गए आवश्यक निर्देश देवबंद (13 मार्च 2026)। जनपद सहारनपुर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध मीट की दुकानों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना देवबंद पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कस्बा देवबंद में संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कई मीट की दुकानों का निरीक्षण किया गया और एक दुकान के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसका चालान किया गया। इसे भी पढ़ें:  विमान हादसे में अजित पवार का निधन….प्रधानमंत्री ने शोक व्यक्त कियाजानकारी के अनुसार शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी महेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में थाना देवबंद

Read More »

देवबंद अलविदा जुम्मा नमाज में उमड़े हजारों लोग, पुलिस मुस्तैद

देवबंद। धार्मिक नगरी में देवबंद अलविदा जुम्मा नमाज पूरे अकीदत और उत्साह के साथ शांतिपूर्वक संपन्न हुई। रमज़ान के अंतिम जुमे पर मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़े, जिससे शहर में खासा उत्साह और धार्मिक माहौल देखने को मिला। भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन पहले से ही पूरी तरह मुस्तैद रहा और पूरे आयोजन को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया गया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमरपाल शर्मा और पुलिस टीम ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली। इसे भी पढ़ें:  राउरकेला में हवाई पट्टी के पास छोटा विमान गिरा, नौ यात्री थे सवार, पायलट गंभीर  बड़ी संख्या में पहुंचे नमाजियों के बीच

Read More »

नसीमुद्दीन सिद्दीकी खतौली आगमन पर सपा कार्यकर्ताओं का जोरदार स्वागत

खतौली। उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल के बीच नसीमुद्दीन सिद्दीकी खतौली आगमन पर समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। सपा में शामिल होने के बाद पहली बार खतौली पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री का फूल-मालाओं और नारों के साथ अभिनंदन किया गया। प्रदेश सचिव श्यामलाल बच्ची सैनी और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सत्यदेव शर्मा के नेतृत्व में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। समाजवादी पार्टी में शामिल होने के बाद नसीमुद्दीन सिद्दीकी खतौली आगमन के दौरान कार्यकर्ताओं से गर्मजोशी से मिले। उन्होंने एक-एक कार्यकर्ता से संवाद करते हुए संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का

Read More »

धर्मेन्द्र मलिक ने उटाई आवाजः खतौनी की त्रुटियों से फार्मर रजिस्ट्री से वंचित किसान, समाधान की मांग

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र, राजस्व चौपाल लगाकर एक माह में समस्या निपटाने का आग्रह मुजफ्फरनगर। खतौनी में नाम और अंश निर्धारण की त्रुटियों के कारण बड़ी संख्या में किसान फार्मर रजिस्ट्री से वंचित हो रहे हैं। इस समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर किसानों की समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की है। खतौनी में नाम एवं अंश निर्धारण की त्रुटियों के कारण प्रदेश के अनेक जिलों में बड़ी संख्या में किसान फार्मर रजिस्ट्री नहीं करा पा रहे हैं। इस गंभीर समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन

Read More »