टिहरी। मौके से साक्ष्य जुटाने के लिए फारेंसिक जांच यूनिट को भेजा गया है। दोनों आरोपियों को 25 दिसंबर को न्यायालय में पेश किया जाएगा। भिलंगना ब्लाक के लसियाल गांव में छोटे भाई के साथ मारपीट कर उसके दोनों हाथ कटवाने के आरोप में पुलिस ने आरोपी भाई और भाभी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही मौके से साक्ष्य जुटाने के लिए फारेंसिक जांच यूनिट को भेजा गया है। दोनों आरोपियों को 25 दिसंबर को न्यायालय में पेश किया जाएगा। बालगंगा तहसील के लसियाल गांव निवासी पीड़ित अंग्रेज सिंह बिष्ट ;25द्ध ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि 20 दिसंबर की रात को महाराष्टन्न् से गांव पहुंचे उसके बड़े भाई पूरब सिंह और भाभी अंजलि ने उसके कमरे में आकर मारपीट की। जब पीड़ित ने भागने का प्रयास किया तो भाई ने दरवाजे पर खड़ी भाभी से चाकू लेकर हमला कर दिया। इससे उसके दोनों हाथ बुरी तरह से जख्मी हो गए। बमुश्किल उसने भागकर जान बचाई। पीड़ित ने बताया कि मदद के लिए वह रात को ही गांव में रह रहे नेपालियों के घर में गया। फिर सुबह होने पर मदद के लिए चाचा के घर गया, लेकिन कोई मदद नहीं मिली। उसके बाद वह दिनभर घर में रहा। शाम को उसका भाई पूरब सिंह ही उसे बेलेश्वर अस्पताल ले गया। पीड़ित ने बताया कि डाक्टर ने कहा कि एक हाथ बच सकता है, उन्होंने मरहम पट्टी कर पिलखी भेज दिया, लेकिन पिलखी से उसे हायर सेंटर भेज दिया गया। उसे ऋषिकेश के एक बड़े अस्पताल में ले जाया गया, वहां डाक्टर से हाथ बचाने की अपील की लेकिन जब होश में आया तो दोनों हाथ काट दिए गए थे। पीड़ित का कहना है कि उसका परिवार में किसी के साथ कोई झगड़ा नहीं है। थानाध्यक्ष अजय कुमार जाटव ने कहा कि पीड़ित की ओर से दी गई नामजद तहरीर के आधार पर आरोपी भाई पूरब सिंह और भाभी अंजलि को गिरफ्तार कर लिया गया है।

खतौली के श्री कुन्दकुन्द जैन इंटर कॉलेज में सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान
खतौली स्थित श्री कुन्दकुन्द जैन इंटर कॉलेज में सेवा निवृत्त अध्यापकों के सम्मान में एक भावुक और गरिमामय समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में इस वर्ष सेवा निवृत्त हुए रामकुमार पुंडीर, सुधीर कुमार पांडेय और अजय जैन को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही विद्यालय से पूर्व में सेवा निवृत्त हो चुके कई अध्यापकों का भी सम्मान किया गया। समारोह में बिजेन्द्र कुमार, कामेश्वर, आदीश जैन, राजपाल, ऋषिपाल और विमला को भी मंच पर सम्मान दिया गया। कार्यक्रम का माहौल पूरे समय आत्मीय बना रहा और विद्यालय परिवार ने अपने गुरुजनों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता प्रकट की। इस सम्मान समारोह की अध्यक्षता प्रबन्ध समिति के पूर्व प्रबन्धक राजीव जैन




