मुजफ्फरनगर-3.50 करोड़ की नकली दवा खरीद में कारोबारी गिरफ्तार

आरोपी ने आगरा स्थित बंसल मेडिकल एजेंसी से बड़ी मात्रा में नकली एलेग्रा टैबलेट और कोलोस्ट्राल के उपचार के लिए दी जाने वाली टैबलेट रोजोवाश खरीदी थी।

मुजफ्फरनगर। देश में नकली दवाओं की बढ़ती समस्या के बीच एक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। स्वास्थ्य सुरक्षा को चुनौती देते हुए मुजफ्फरनगर में एक दवा कारोबारी ने करोड़ों रुपये की नकली एंटी एलर्जी दवाएं खरीदीं और नम्बर दो का कारोबार करते हुए उनको बिना बिलिंग के ही कथित रूप से उन्हें बाजार में बेच भी दिया। औषधि विभाग की टीम और पुलिस ने मिलकर इस रैकेट का भंडाफोड़ किया है। यह दवा कारोबारी सीधे तौर पर आगरा में हुए नकली दवा कारोबार के कांड से जुड़ा पाया गया है। आगरा कांड में शामिल दवा कारोबारियों से ही ये नकली दवा मुजफ्फरनगर के इस कारोबारी ने खरीदी थी।
आगरा में सामने आए बहुचर्चित नकली दवा कांड की जांच का दायरा बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में मुजफ्फरनगर से एक बड़े दवा कारोबारी को गिरफ्तार किया गया है, जिसने लगभग 3.50 करोड़ रुपये की नकली एंटी एलर्जी दवा एलेग्रा आगरा के इसी नकली दवा सिंडीकेट से खरीदी थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान तरुण गिरधर के रूप में हुई है, जो गांधी कालोनी स्थित आयुष मेडिकोज का संचालक है। बताया गया है कि मंगलवार देर रात औषधि विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने आयुष मेडिकोज पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया। छापेमारी का नेतृत्व बस्ती मंडल के सहायक आयुक्त नरेश मोहन दीपक, सहारनपुर मंडल सहायक आयुक्त औषधि दीपा लाल और औषधि निरीक्षक मुजफ्फरनगर पवन कुमार शाक्य ने किया। जांच के दौरान आरोपित के लैपटॉप, मोबाइल और विभिन्न दस्तावेजों को जब्त किया गया है। प्रारंभिक जांच में पाया गया कि आरोपी ने आगरा स्थित बंसल मेडिकल एजेंसी से बड़ी मात्रा में नकली एलेग्रा टैबलेट और कोलोस्ट्राल के उपचार के लिए दी जाने वाली टैबलेट रोजोवाश खरीदी थी।
औषधि निरीक्षक पवन शाक्य के अनुसार, 25 अगस्त को आगरा कांड के बाद प्रदेश शासन के निर्देश पर गठित टीम ने जनपद के सात मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्यवाही की थीं, इसमें आयुष मेडिकोज भी शामिल रहा। उस दौरान काफी दवाईयां मिली थी, लेकिन आयुष मेडिकोज का आगरा के बंसल मेडिकोज से खरीदी का साक्ष्य नहीं मिला था। दो दिन पहले आगरा से आई टीम ने साक्ष्यों के साथ आयुष मेडिकोज पर छापा मारा था। इसमें आगरा के बंसल मेडिकोज से आयुष मेडिकोज के मालिक तरूण गिरधर ने कारोबारी के पास खरीदी गई दवाओं का कोई वैध बिक्री रिकार्ड नहीं मिला है। वहीं, उसकी दुकान और गोदाम से एक भी दवा नहीं बरामद हुई, जिससे स्पष्ट है कि दवाएं बाजार में पहले ही सप्लाई की जा चुकी हैं। मंगलवार की रात टीम ने तरूण गिरधर को गिरफ्तार कर लिया है। सीओ नई मंडी राजू साव ने आरोपी से पूछताछ की और उसके डिजिटल उपकरणों की गहन जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  अवैध पिस्टल के 40 हजार रुपये के विवाद में दोस्त की निर्मम हत्या, टुकड़ों में मिली अंबुज की लाश

22 अगस्त को आगरा में पकड़ा गया था नकली दवा सिंडीकेट
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को नकली दवा कारोबार के लिए हुई गुप्त शिकायत के बाद शासन ने एसटीएफ के साथ विशेष ऑपरेशन तय किया और सहायक औषधि आयुक्त अतुल उपाध्याय के निर्देशन में पुलिस, प्रशासन एवं औषधि विभाग की संयुक्त टीम ने 22 अगस्त को आगरा स्थित हे मां मेडिको और बंसल मेडिकल एजेंसी पर छापा मारा था। यहां पर बड़े पैमाने पर नकली दवा के कारोबार की पुष्टि हुई थी। 10 दिन तक चली जांच में सामने आया है कि आगरा की पांच, लखनऊ की दो और पुडुचेरी की तीन फर्मों से डेढ़ वर्ष में 200 करोड़ की संदिग्ध दवाओं की सप्लाई बिहार, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, उत्तर प्रदेश में लखनऊ, कानपुर, बरेली, अलीगढ़ और मुजफ्फरनगर जनपदों के साथ ही 12 राज्यों में की गई।

इसे भी पढ़ें:  बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में क्रांतिसेना का प्रदर्शन

25 अगस्त को मुजफ्फरनगर के सात दवा कारोबारियों पर पड़ा था छापा
उत्तर प्रदेश के आगरा में नशीली दवा का कारोबार करने वाले एक बड़े व्यापारी के प्रतिष्ठान पर छापेमारी की गई थी, वहां हुई जांच के तार मुजफ्फरनगर में कई दवा कारोबारी से जुड़े मिले तो 25 अगस्त सोमवार को सहारनपुर से सहायक आयुक्त औषधि दीपा लाल टीम के साथ मुजफ्फरनगर पहुंची। टीम में शामिल सहारनपुर के औषधि निरीक्षक राघवेंद्र व मुजफ्फरनगर के औषधि निरीक्षक पवन कुमार शाक्य ने सहायक आयुक्त औषधि दीपा लाल के साथ दिनभर कई प्रतिष्ठानों पर जांच की। इस दिन टीम ने जिला परिषद मार्किट स्थित आनंद मेडिकल एजेंसी, वल्लभ मेडिकल एजेंसी, आयुष मेडिकोज गांधी कॉलोनी, श्रीजी मेडिकल एजेंसी, अल्ट्रा मेडिकल एजेंसी, एसआर मेडिकल एजेंसी, दिल्ली मेडिकल एजेंसी के अभिलेखों की जांच की और संदेह के आधार पर दवाइयों के नमूने लेकर जांच को भेजे थे। अब इसी छापामार कार्यवाही की जद में आये आयुष मेडिकोज गांधी कालोनी के दवा कारोबार तरूण गिरधर को गिरफ्तार किया गया है।

इसे भी पढ़ें:  मीनाक्षी स्वरूप पांच करोड़ लगाने को तैयार, जल निगम के कारण लटका सड़क निर्माण

Also Read This

Из-за чего индивиды отыскивают равновесие между угрозой и сохранностью

Из-за чего индивиды отыскивают равновесие между угрозой и сохранностью Человеческое поведение представляет собой комплексный казино Maxbet между тенденцией к защищенности и готовностью двигаться на опасность. Данная дихотомия ронизывает целые измерения наш действительности – от выбора рода деятельности до персональных отношений. Понимание механизмов, которые руководят данным уравновешенностью, содействует пояснить немало черты людского активности и принятия заключений. Природные первоисточники двойственного позиции к угрозе Тысячелетия эволюции создали в человеке уникальную умение гармонизировать между осмотрительностью и отвагой. Наш пращуры, что были чересчур осторожными, могли упустить жизненно значимые запасы, в то время как неумеренно рискованное поступки регулярно вело к гибели. Выживали такие, кто обнаруживал наилучший максбет казино играть между такими полюсами. Археологические сведения демонстрируют, что

Read More »

स्वर्गीय नरेंद्र सैनी की सातवीं पुण्यतिथि पर कंबल वितरण

समाजसेवा, संघर्ष और अनुशासन के प्रतीक रहे स्वर्गीय नरेंद्र सैनी जी की सातवीं पुण्यतिथि पर वार्ड 14 में श्रद्धा और सेवा का संगम देखने को मिला। इस अवसर पर उनके पुत्र एवं वार्ड 14 के सभासद कन्हैया सैनी द्वारा क्षेत्र में घर-घर जाकर जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, समाजसेवी एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। सभी ने स्वर्गीय नरेंद्र सैनी जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-किसान की नृशंस हत्या, खेत पर मिला गर्दन कटा शवइस अवसर पर वक्ताओं ने स्वर्गीय सैनी जी के जीवन

Read More »

मुजफ्फरनगर में अब तीन दिन और बंद रहेंगे स्कूल, सर्दी के कारण नया आदेश जारी

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी बोर्ड से संचालित विद्यालयों में कक्षा 8 तक घोषित किया अवकाश मुजफ्फरनगर। जिले में कड़ाके की ठंड और जारी शीतलहर के चलते प्रशासन ने स्कूलों की छुट्टियों को और बढ़ा दिया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने नया आदेश जारी करते हुए सभी बोर्डों के स्कूलों (नर्सरी से कक्षा 8 तक) को आगामी तीन दिन, यानी शुक्रवार, शनिवार और रविवार तक बंद रखने का निर्देश दिया है। अब स्कूल सोमवार से पुनः खुलेंगे। गुरूवार की देर शाम जारी आदेश के मुताबिक, जिले में पड़ रही भीषण सर्दी, घना कोहरा और शीतलहर को देखते हुए छुट्टियों को आगे

Read More »

नवनिर्मित एसटीपी प्लांट का मंत्री कपिल देव ने किया निरीक्षण, अफसरों को दिए कड़े निर्देश

कहा-योगी सरकार में जनता की सुविधा से कोई समझौता बर्दाश्त नहीं, तकनीकी खामियां तत्काल दूर करने के अफसरों को दिए निर्देश

Read More »