कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार लाए विकास की बड़ी सौगात, 37 करोड़ से बनेगा नाला

पहली किश्त के रूप में पांच करोड़ रुपये जारी, जेल गेट से पचैंडा बाईपास तक जल निगम करायेगा नाला निर्माण, जल निकासी और यातायात व्यवस्था होगी बेहतर

मुजफ्फरनगर। पुरकाजी विधानसभा क्षेत्र में वर्षों से चली आ रही जल निकासी की समस्या के समाधान की दिशा में उत्तर प्रदेश की ओर से बड़ा कदम उठाया गया है। क्षेत्र में आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार की मांग पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा पचेंडा रोड पर बड़े नाला निर्माण की परियोजना को स्वीकृति दी गई है, जिससे न केवल जलभराव से राहत मिलेगी बल्कि आवागमन भी अधिक सुगम और सुरक्षित होगा।

उत्तर प्रदेश सरकार में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के मंत्री अनिल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मुजफ्फरनगर जनपद की पुरकाजी विधानसभा में विकास कार्यों को गति देते हुए जेल गेट से गांधी कॉलोनी, पचेंडा रोड होते हुए बाईपास तक नाला निर्माण कार्य के लिए 37 करोड़ 03 लाख 83 हजार रुपये की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति उत्तर प्रदेश शासन द्वारा प्रदान की गई है। इस परियोजना के अंतर्गत कार्य प्रारंभ करने हेतु प्रथम किस्त के रूप में पांच करोड़ रुपये की धनराशि जारी कर दी गई है। यह नाला निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद क्षेत्र की जल निकासी व्यवस्था में स्थायी सुधार होगा। बारिश के दौरान जलभराव की समस्या से आमजन को राहत मिलेगी, वहीं सड़क मार्ग पहले से अधिक चौड़ा, सुगम और सुरक्षित बन सकेगा। इससे स्थानीय निवासियों के साथ-साथ राहगीरों को भी आवागमन में सुविधा प्राप्त होगी।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में चिकित्सा शिविर आयोजित, 211 रोगियों को मिला लाभ

इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए उत्तर प्रदेश जल निगम (नगरीय) को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है, जो तकनीकी मानकों के अनुरूप निर्माण कार्य को पूरा करेगी। यह परियोजना राज्य सरकार की सीवरेज एवं जल निकासी योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में राज्य क्षेत्र कार्यक्रम के तहत स्वीकृत की गई है। इस संबंध में मंगलवार को उत्तर प्रदेश शासन के संयुक्त सचिव देवेश मिश्र द्वारा जल निगम (नगरीय) के प्रबंध निदेशक को आदेश जारी करते हुए परियोजना को प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान किए जाने की जानकारी दी है।

इसे भी पढ़ें:  हापुड़ में लेखपाल की दर्दनाक मृत्यु पर खतौली के लेखपाल संघ का रोष एसडीएम को सौंपा 4-सूत्रीय मांग-पत्र

उल्लेखनीय है कि इस परियोजना की आवश्यकता को देखते हुए मंत्री और क्षेत्रीय विधायक अनिल कुमार के प्रस्ताव को लेकर जिलाधिकारी के निर्देश पर नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर की अधिशासी अधिकारी द्वारा 15 अक्टूबर 2025 को शासन को पत्र भेजकर धनराशि की मांग की गई थी। इसके उपरांत शासन स्तर पर परीक्षण के बाद प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की गई। मंत्री अनिल कुमार ने क्षेत्र के विकास के लिए इस महत्वपूर्ण परियोजना को मंजूरी दिए जाने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, नगर विकास मंत्री एके शर्मा तथा केंद्रीय मंत्री एवं राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने इस नाला निर्माण परियोजना को क्षेत्र के विकास के लिए ऐतिहासिक कदम बताते हुए जनहित में अत्यंत लाभकारी बताया है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पालिका के रिटायर्ड टैक्स लिपिक की तलाश में छूट गये खाकी के पसीने

Also Read This

शराब के विवाद में युवक ने पिता और चाचा पर किया जानलेवा हमला

शराब पीने को लेकर हुई कहासुनी में धारदार हथियार से किए कई वार, चाचा की हालत गंभीर, आरोपी फरार मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के सिखेड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव में शराब पीने और उसकी मांग को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। नशे में धुत एक युवक ने अपने ही पिता और चाचा पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। घटना में चाचा गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि पिता को भी चोटें आई हैं। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है। सिखेड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव में पारिवारिक विवाद के चलते एक युवक ने अपने पिता और

Read More »