MUZAFFARNAGAR-किराये के बंद मकान में मिले बुजुर्ग दंपति के शव, हड़कम्प
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बुजुर्ग दंपति की लाशें उनके किराये के मकान में संदिग्ध हालात में पाई गईं। प्रारंभिक जांच के अनुसार, दंपति ने सल्फास की गोलियां खाकर आत्महत्या कर ली। इस हृदयविदारक घटना ने स्थानीय लोगों को स्तब्ध कर दिया है। मृतकों


