जलभराव से आक्रोशित लोगों ने रोकी शोभायात्रा, सड़क जाम

मुजफ्फरनगर। शहर में देर रात तक हुई मूसलाधार बारिश के कारण बदहाल स्थिति को लेकर लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। इस दौरान रामलीला टिल्ला से निकलने वाली महाराज दक्ष प्रजापति की जयंती के कार्यक्रम को भी लोगों ने रोक दिया और शोभायात्रा के मार्ग में सड़क पर आकर जाम लगा दिया। सैंकड़ों महिला और पुरुषों ने जलभराव के कारण हो रही परेशानी, घरों और दुकानों में भरे गन्दे पानी और इस कारण हुए नुकसान को लेकर रोष जताया तथा जीवन को दयनीय बनाने के आरोप भी लगाये। जाम की सूचना पर पहुंचे जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रीय सभासदों को भी लोगों के भारी आक्रोश का सामना करना पड़ा। इस दौरान घंटों तक जाम की स्थिति बनी रही।

बता दें कि बुधवार की शाम और देर रात तक हुई भयंकर बरसात ने जन जीवन को बुरी तरह से प्रभावित किया। ऐसे में पूरे शहर में जलभराव से लोग परेशान नजर आये। कई क्षेत्रों में बारिश का पानी घरों में जा भरने से पूरी रात लोगों को समस्या का सामना करना पड़ा। ऐसे में शहर के रामलीला टिल्ला व हनुमान पुरी क्षेत्र में लोगों भारी आक्रोश नजर आया। सुबह ही ये लोग जलभराव के कारण बनी समस्याओं को लेकर सड़क पर उतर आये। रामलीला टिल्ला रोड पर लोगों ने बीच सड़क ही तख्त और अन्य सामाज बिछाकर वहां पर यातायात बंद करा दिया और प्रदर्शन शुरू कर दिया। इन प्रदर्शनकारियों में महिलाओं की संख्या अधिक रही। इस बीच इनके बीच पहुंचे क्षेत्रीय सभासद अर्जुन प्रजापति ने लोगों को बताया कि आज महाराजा दक्ष प्रजापति की शोभायात्रा निकाली जा रही है, जाम खोल दें लेकिन लोगों ने शोभायात्रा निकालने की बात भी जाम नहीं खोला और सभासद से भी लोगों की कहासुनी हुई, शोभायात्रा समिति के पदाधिकारियों ने भी आकर मामला संभालने का प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शनकारी सड़क से नहीं हटे। हंगामे की सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया। लोगों ने पुलिस का भी विरोध किया।

इसी बीच दक्ष प्रजापति शोभायात्रा समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार और मीरापुर विधानसभा से विधायक मिथलेश पाल भी वहां पहुंची तो लोगों ने दोनों का घेराव कर दिया और कार्यक्रम स्थल तक भी नहीं जाने दिया। मंत्री अनिल कुमार को लोगों ने अपनी समस्या बताई तो उन्होंने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया और यह क्षेत्र उनकी विधानसभा पुरकाजी का नहीं, बल्कि मंत्री कपिल देव की विधानसभा का हिस्सा है। वहीं विधायक मिथलेश पाल ने मीडिया कर्मियों से बताया कि वो आज यहां पर दक्ष प्रजापति महाराज की शोभायात्रा समारोह में अतिथि के रूप में आई थीं, लेकिन यहां पर महिला और पुरुषों के द्वारा जलभराव की समस्या को लेकर प्रदर्शन की जानकारी मिली। लोगों ने उनको यहीं पर रोक लिया और महिलाओं ने अपनी समस्या से अवगत कराया। घरों में ले जाकर दिखाया कि बारिश के बाद कितना पानी अभी तक भी उनके घरों में भरा हुआ है, दुकानों में पानी है। सामान भी खराब हो रहा है। लोगों की यह समस्या वास्तविक है, समाधान के लिए हमने नगरपालिका अध्यक्ष से भी बात की है। प्रशासन को भी अवगत कराया गया है। लोगों को शांत कराने का काम किया है। समाधान कराया जायेगा। इसके बाद भी लोग अपने प्रदर्शन पर अड़े रहे। महिलाओं ने मिथलेश पाल को अपने साथ घरों में ले जाकर भरा पानी भी दिखाया।

इसे भी पढ़ें:  भारत को तुर्की जैसे देशों से सभी व्यापारिक संबंधों को खत्म कर देना चाहिए- विकास त्यागी

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  हाथरस पहुंचे मंत्री अनिल कुमार ने अस्पताल में जाना घायलों का हालस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  सुनारों की धर्मशाला को कुर्क करने के आदेश जारीवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व में थाना

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  सुनारों की धर्मशाला को कुर्क करने के आदेश जारीभाकियू

Read More »