चेयरमैन जहीर फारूकी ने शिक्षा मंत्री से पुरकाजी में मांगा इंटर कॉलेज

78 वर्षों में नहीं बना एक भी सरकारी इंटर कॉलेज, चेयरमैन ने निजी ज़मीन दान कर शिक्षा के लिए दिखाई प्रतिबद्धता, मंत्री ने दिया भरोसा

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के नगर पुरकाजी क्षेत्र में शिक्षा के विकास को लेकर लंबे समय से चल रही मांग को फिर एक बार मज़बूती मिली है। नगर पंचायत चेयरमैन जहीर फारूकी ने उत्तर प्रदेश की माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी से मुलाकात कर पुरकाजी में एक सरकारी इंटर कॉलेज की स्थापना की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा। मंत्री ने इस पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया।
नगर पंचायत पुरकाजी के चेयरमैन जहीर फारूकी ने जनपद चंदोसी पहुंचकर उत्तर प्रदेश सरकार में माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी से भेंट की। इस दौरान उन्होंने पुरकाजी में सरकार के माध्यम से राजकीय इंटर कॉलेज खोले जाने की मांग को लेकर एक विस्तृत ज्ञापन मंत्री को सौंपा। चेयरमैन जहीर फारूकी ने मंत्री को बताया कि आज़ादी के बाद बीते 78 वर्षों में पुरकाजी कस्बे में एक भी सरकारी इंटर कॉलेज नहीं बनाया गया है, जिसके कारण क्षेत्र के हज़ारों गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के बच्चे उच्च शिक्षा से वंचित रह जाते हैं। उन्होंने कहा कि कस्बे की आबादी अब लगभग 40 हज़ार के करीब पहुंच चुकी है, इस कस्बे से एक लंबा देहात भी लगता है, ये कस्बा उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड को जोड़ता है, लेकिन शिक्षा के लिए कोई समुचित सरकारी व्यवस्था नहीं है।
करोड़ों रुपये की आठ बीघा निजी भूमि प्रशासन को दान दे चुके हैं जहीर
उन्होंने जानकारी दी कि कॉलेज निर्माण के लिए वे पहले ही अपनी निजी आठ बीघा भूमि, जिसकी कीमत करोड़ों रुपये है, सरकार के हक में जिला प्रशासन को दान कर चुके हैं। भूमि के बैनामे के कागज़ जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर उमेश मिश्रा को सौंपे जा चुके हैं और जिलाधिकारी द्वारा जिला विद्यालय निरीक्षक की संस्तुति सहित कॉलेज निर्माण का प्रस्ताव शासन को लखनऊ भेजा गया है। चेयरमैन फारूकी ने कहा कि वह कई बार लखनऊ जाकर संबंधित अधिकारियों से मुलाकात कर चुके हैं, किंतु अब तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई है। उन्होंने मंत्री से आग्रह किया कि इस विषय में शीघ्र निर्णय लेकर कॉलेज निर्माण की प्रक्रिया शुरू कराई जाए, ताकि क्षेत्र के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध हो सके।
शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने चेयरमैन जहीर के प्रयास को सराहा
माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने चेयरमैन जहीर फारूकी की पहल की सराहना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बच्चों की शिक्षा के प्रति दृढ़ संकल्पित हैं और सरकार हर क्षेत्र में शिक्षा के स्तर को ऊँचा उठाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने आश्वासन दिया कि पुरकाजी में राजकीय इंटर कॉलेज की स्थापना के प्रस्ताव पर शीघ्र ही सकारात्मक कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि चेयरमैन जहीर फारूकी पिछले कई वर्षों से इस मांग को लेकर लगातार प्रयासरत हैं। उन्होंने हाल ही में लखनऊ में माध्यमिक शिक्षा निदेशक महेंद्र देव सिंह से भी मुलाकात की थी तथा बिजनौर सांसद चंदन चौहान को भी पुरकाजी की जनता की ओर से इस संबंध में ज्ञापन सौंपा था। चेयरमैन की इस पहल से पुरकाजी और आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले अभिभावकों व छात्रों में उम्मीद की नई किरण जगी है। लोगों का कहना है कि यदि यह कॉलेज स्थापित हो जाता है, तो न केवल पुरकाजी बल्कि आस-पास के ग्रामीण इलाकों के बच्चों को भी शिक्षा के बेहतर अवसर मिलेंगे।

इसे भी पढ़ें:  एएनएम हत्याकांड-भांजे ने ही किया था मौसी का कत्ल

Also Read This

खतौली के श्री कुन्दकुन्द जैन इंटर कॉलेज में सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान

खतौली स्थित श्री कुन्दकुन्द जैन इंटर कॉलेज में सेवा निवृत्त अध्यापकों के सम्मान में एक भावुक और गरिमामय समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में इस वर्ष सेवा निवृत्त हुए रामकुमार पुंडीर, सुधीर कुमार पांडेय और अजय जैन को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही विद्यालय से पूर्व में सेवा निवृत्त हो चुके कई अध्यापकों का भी सम्मान किया गया। समारोह में बिजेन्द्र कुमार, कामेश्वर, आदीश जैन, राजपाल, ऋषिपाल और विमला को भी मंच पर सम्मान दिया गया। कार्यक्रम का माहौल पूरे समय आत्मीय बना रहा और विद्यालय परिवार ने अपने गुरुजनों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता प्रकट की। इस सम्मान समारोह की अध्यक्षता प्रबन्ध समिति के पूर्व प्रबन्धक राजीव जैन

Read More »

सीकरी में पटाखों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो पक्षों में जमकर मारपीट

तेज धमाकों से पशु बिदके, विरोध करने पर हमला, तीन लोग घायल, पुलिस जांच में जुटी मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के मोरना क्षेत्र के गांव सीकरी में शादी समारोह के दौरान पटाखे छोड़ने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। तेज आवाज से पशुओं के बिदकने पर हुए विरोध के बाद दो पक्ष आमने-सामने आ गए, जिसमें कई लोग घायल हो गए। मोरना ब्लॉक के गांव सीकरी में शुक्रवार शाम उस समय तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई, जब एक शादी के वलीमा कार्यक्रम के बाद पटाखे चलाने को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते यह विवाद बढ़कर मारपीट में बदल गया। जानकारी

Read More »

सीएम योगी अपने हाथों से करेंगे अहिल्याबाई की नई मूर्ति का अनावरण

13 अपै्रल को अस्पताल चौराहे पर पहुुंच रहे सीएम योगी और जयंत, नवीन स्मारक का होगा लोकार्पण, भगवा रंग में रंगने लगा पूरा शहर, सड़कों की दशा सुधरी, अस्पताल पटरी से हटवाया गया अतिक्रमण मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर शहर में उत्साह और तैयारियों का माहौल चरम पर है। जिला अस्पताल के चौराहे पर स्थित अहिल्याबाई स्मारक के सौन्दर्यकरण के बाद इसके लोकार्पण को लेकर खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चौराहे पर पहुंचने को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। पूरे शहर को भगवा रंग में सजाया जा रहा है, सड़कों की दशा में तेजी से सुधार किया गया है और अस्पताल के आसपास

Read More »

जीएसटी का बड़ा छापा, श्रीराम पोटाश फैक्ट्री पर पकड़ी गई बड़ी टैक्स चोरी

मुजफ्फरनगर की कई औद्योगिक इकाईयों पर हुई जीएसटी की रेड, रिकॉर्ड खंगालने में उजागर हुईं गंभीर अनियमितताएं मुजफ्फरनगर। सीएम योगी के आगमन की तैयारियों से उत्पन्न जश्न में डूबे जनपद मुजफ्फरनगर में कर चोरी के खिलाफ जीएसटी विभाग की सख्त कार्रवाई ने औद्योगिक क्षेत्र में हलचल मचा दी है। जिले की प्रमुख खाद उत्पादन इकाई पर लंबी छापेमारी के बाद बड़ी वित्तीय गड़बड़ियों के संकेत मिले हैं, जिससे प्रशासनिक सख्ती और बढ़ने के आसार हैं। मुजफ्फरनगर जनपद में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) विभाग ने कर चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जानसठ रोड स्थित श्रीराम पोटाश फैक्ट्री पर व्यापक छापेमारी की। यह कार्रवाई शुक्रवार को शुरू हुई और

Read More »

होर्मुज में अमेरिकी ड्रोन गायब, इमरजेंसी संकेत से हड़कंप

होर्मुज में अमेरिकी ड्रोन गायब होने की घटना ने हलचल बढ़ा दी है। अमेरिकी नौसेना का सर्विलांस ड्रोन एमक्यू-४सी ट्राइटन करीब तीन घंटे तक होर्मुज स्ट्रेट और फारस की खाड़ी की निगरानी करने के बाद अचानक रडार से ओझल हो गया। इससे पहले उसने इमरजेंसी अलर्ट कोड ७७०० भेजा था। अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि ड्रोन दुर्घटनाग्रस्त हुआ, उसे मार गिराया गया या उसके गायब होने की कोई दूसरी वजह है। बताया गया है कि ड्रोन इटली के नेवल एयर स्टेशन सिगोनेला की दिशा में लौटता दिख रहा था। इसी दौरान उसकी उड़ान में अचानक बदलाव नजर आया और फिर वह हवा में ही गायब हो

Read More »