चंदन चौहान ने की गांव हाजीपुर को नगर पंचायत भोकरहेडी में शामिल करने की मांग

गंगा एक्सप्रेसवे को बिजनौर से जोड़ने, बाढ़ राहत, सड़कों के पुनर्निर्माण और विद्युत व्यवस्था सुधार सहित कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

मुजफ्फरनगर। बिजनौर लोकसभा सीट से सांसद चंदन सिंह चौहान द्वारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्य के विद्युत एवं नगर विकास मंत्री एके शर्मा से की गई शिष्टाचार भेंट में बिजनौर लोकसभा क्षेत्र के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर सार्थक चर्चा हुई। राजधानी लखनऊ में हुई इस उच्चस्तरीय बैठक में सांसद चंदन सिंह ने अपने क्षेत्र की जमीनी समस्याओं और जनहित से जुड़े प्रस्तावों को मजबूती से प्रस्तुत किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी बिंदुओं पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट के दौरान सांसद चंदन सिंह चौहान ने गंगा एक्सप्रेसवे को बिजनौर जनपद से जोड़ने की पुरजोर मांग की। उन्होंने कहा कि इस महत्वाकांक्षी परियोजना से क्षेत्र के आर्थिक और भौगोलिक विकास को नई दिशा मिलेगी। मुख्यमंत्री ने इस पर सहमति जताते हुए स्पष्ट किया कि गंगा एक्सप्रेसवे को बिजनौर से वंचित नहीं रखा जाएगा।
सांसद ने बताया कि सीएम योगी से हुई मुलाकात के दौरान गंगा एक्सप्रेस वे केे प्रकरण के अतिरिक्त, हाल ही में बिजनौर लोकसभा क्षेत्र में आई बाढ़ और उससे हुए व्यापक नुकसान को रेखांकित करते हुए त्वरित राहत और पुनर्वास की आवश्यकता पर बल दिया गया। खासतौर पर हस्तिनापुर-चांदपुर मार्ग के पुनर्निर्माण, चौड़ीकरण और मजबूतीकरण की मांग प्रमुखता से रखी गई। चांदपुर-बास्टा-मानपुर अहरौली मार्ग के उन्नयन का प्रस्ताव भी प्रस्तुत किया गया, जिसे मुख्यमंत्री ने शीघ्र स्वीकृति का आश्वासन दिया। सांसद ने वन्यजीवों के आतंक से पीड़ित ग्रामीणों की सुरक्षा हेतु वन विभाग और प्रशासन को सक्रिय करने की आवश्यकता जताई। मीरापुर विधानसभा क्षेत्र की मोरना स्थित दि गंगा किसान सहकारी चीनी मिल लि० के विस्तार की पूर्व घोषणा के संदर्भ में धनराशि की स्वीकृति हेतु मांग की गई, ताकि इसका लाभ शीघ्र किसानों और मिल कर्मचारियों तक पहुंच सके।

इसे भी पढ़ें:  वैष्णो देवी हादसाः कार्तिक का शव देख बिलख पड़े परिजन

सीएम योगी से मिलने के साथ ही सांसद चंदन चौहान ने प्रदेश के विद्युत एवं नगर विकास मंत्री एके शर्मा से मुलाकात की और इस भेंट के दौरान सांसद ने क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति की अनियमितताओं का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया। उन्होंने विभिन्न विद्युत उपकेंद्रों की क्षमता वृद्धि तथा नए उपकेंद्रों की स्थापना का प्रस्ताव रखा। उन्होंने यह भी आग्रह किया कि इससे न केवल बिजली संकट में कमी आएगी, बल्कि ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों को स्थायी लाभ मिलेगा। वहीं, बिजनौर क्षेत्र में तेंदुए/गुलदार (लेपर्ड) के हमलों की बढ़ती घटनाओं पर त्वरित कार्रवाई की मांग भी की गई। राज्य के नगर विकास मंत्री से भेंट के दौरान सांसद ने बिजनौर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम हाजीपुर को नगर पंचायत भोकरहेड़ी में शामिल किए जाने की मांग रखी। उन्होंने कहा कि इससे स्थानीय नागरिकों को बेहतर शहरी सुविधाएं मिलेंगी और क्षेत्र का समग्र विकास संभव होगा।

इसे भी पढ़ें:  रेलवे रोड कट बंद करने पर आक्रोश, अफसरों का घेराव

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  भीषण सड़क हादसा: डंपर-टेंपो और कार की

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-किसान की नृशंस हत्या, खेत पर मिला गर्दन कटा शवफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहारों के

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  रेलवे रोड कट बंद करने पर आक्रोश, अफसरों का घेरावइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के अनुसार, जब सचिन

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-हर मंगल बाजार से 2.55 लाख कमायेगा प्रशासनलाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों के अनुसार, उसका वजन सामान्य से

Read More »