पशु तस्करों पर पुलिसिया प्रहार, 90 करोड़ की अवैध संपत्ति चिन्हित

पुलिस ने पशु तस्करी से जुड़े संगठित नेटवर्क पर सख्ती दिखाते हुए कुल 23 आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज किए हैं

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर जिले में पशु तस्करी के खिलाफ चल रहे अभियान को उस समय बड़ी सफलता मिली, जब बुढ़ाना पुलिस ने तीन कुख्यात पशु तस्करों द्वारा अवैध रूप से अर्जित की गई लगभग 90 करोड़ रुपये की संपत्ति को चिन्हित कर लिया। पुलिस जांच में यह संपत्ति संगठित अपराध और पशु तस्करी से जुड़ी पाई गई है। अब प्रशासनिक स्तर पर इसकी जब्ती की प्रक्रिया तेज कर दी गई है।
पशु तस्करी और संगठित अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बुढ़ाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने तीन शातिर पशु तस्करों की तस्करी से अर्जित की गई करीब 90 करोड़ रुपये की अवैध चल-अचल संपत्ति की पहचान कर ली है। पुलिस सूत्रों के अनुसार यह संपत्ति लंबे समय से अवैध धंधों के जरिए खड़ी की गई थी, जिसे अब कानून के दायरे में लाया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने गैंगस्टर अधिनियम के अंतर्गत इन तस्करों की आर्थिक गतिविधियों की गहन जांच कराई। जांच में संपत्ति के स्रोतों, लेन-देन और निवेश का बारीकी से सत्यापन किया गया। जांच पूरी होने के बाद संपत्ति जब्ती से संबंधित रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेज दी गई है, जिस पर जिलाधिकारी उमेश मिश्रा की ओर से शीघ्र कार्रवाई की संभावना है।
पुलिस ने पशु तस्करी से जुड़े संगठित नेटवर्क पर सख्ती दिखाते हुए कुल 23 आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज किए हैं। इनमें कई ऐसे आरोपी शामिल हैं, जो पूर्व में जेल जा चुके हैं और रिहा होने के बाद दोबारा आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पाए गए। इससे यह स्पष्ट हुआ है कि यह गिरोह लंबे समय से कानून को चुनौती देता आ रहा था। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि चिन्हित तस्करों में से एक आरोपी लगभग एक वर्ष तक जेल में बंद रहने के बाद बाहर आया और पुनः पशु तस्करी के अवैध कारोबार में सक्रिय हो गया। इसी आधार पर पुलिस ने उसकी आय, संपत्ति और बैंक लेन-देन की गहराई से पड़ताल की, जिसमें बड़े पैमाने पर अवैध कमाई के प्रमाण मिले।
पुलिस द्वारा चिन्हित की गई संपत्तियों की सूची में कीमती आवासीय अचल संपत्ति, कृषि भूमि, प्लॉट, महंगे वाहन, बैंक खातों में जमा धनराशि और अन्य वित्तीय निवेश शामिल हैं। प्रारंभिक जांच में इन सभी संपत्तियों को पशु तस्करी से हुई अवैध कमाई से जोड़ा गया है। इस कार्रवाई के बाद पशु तस्करी से जुड़े गिरोहों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराध से अर्जित किसी भी संपत्ति को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे तत्वों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी संजय वर्मा ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि जिले में पशु तस्करी और संगठित अपराध के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में और भी प्रभावी कदम उठाए जाएंगे, ताकि अपराधियों की आर्थिक कमर तोड़ी जा सके और जिले में कानून व्यवस्था को और मजबूत किया जा सके।

इसे भी पढ़ें:  बैलेंस समाप्त होने के तीन दिनों तक बिजली आपूर्ति करेगा स्मार्ट मीटरः मुख्य अभियंता

Also Read This

खतौली: बुढ़ाना रोड स्थित मकान में आगजनी, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली नगर के बुढ़ाना रोड क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में घर का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इकराम पुत्र अकबर निवासी बघरा तितावी का अपनी पत्नी समीना से तीन तलाक कुछ समय पहले हो चुका था। इसके बाद समीना ने सादिक नगर निवासी इरशाद अहमद से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद समीना और इरशाद खतौली के बुढ़ाना रोड स्थित एक मकान में साथ रह रहे थे। घटना के दिन समीना बाजार गई हुई थी,

Read More »

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। इसे भी पढ़ें:  सम्भल के कल्कि धाम में कल्कि कथा का भव्य आयोजन, राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल हुए शामिलगर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह संभव नहीं

Read More »

लखनऊ के विकासनगर में भीषण आग, झुग्गियों में सिलेंडर धमाके

लखनऊ के विकासनगर सेक्टर-14 की झुग्गी बस्ती में बुधवार को भीषण आग लगने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि झोपड़ियों में रखे गैस सिलेंडर और फ्रिज कंप्रेसर फटने लगे, जिससे दूर-दूर तक धुआं और ऊंची लपटें दिखाई दीं। इस घटना ने बस्ती में रहने वाले परिवारों को कुछ ही मिनटों में सड़क पर ला खड़ा किया। इसे भी पढ़ें:  मुज़फ्फरनगर बनेगा स्मार्ट सिटी – मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की विशेष भेंटइस अग्निकांड में नुकसान कितना हुआ, इस पर अलग-अलग रिपोर्टों में अलग तस्वीर सामने आई है। सूत्रों की माने तो करीब 200 से अधिक झोपड़ियों के जाली है।

Read More »