Home » Uttar Pradesh » मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का तोहफा… ग्रामीण रोडवेज बसों का किराया 20 फीसदी होगा कम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का तोहफा… ग्रामीण रोडवेज बसों का किराया 20 फीसदी होगा कम

 

लखनऊ।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित परिवहन विभाग के कार्यक्रम में पहुंचे। इस मंच से उन्होंने प्रदेश को ग्रामीण जनता सेवा का तोहफा दिया। इसके तहत लखनऊ समेत प्रदेशभर में 250 बसें संचालित की जाएंगी। प्रत्येक डिपो की 10% फ्लीट जनता सेवा की होगी। ये बसें 75-80 किमी दूरी के दायरे में आने वाले गांवों तक चलेंगी। इसका किराया 20 प्रतिशत तक कम होगा। सीएम आरटीओ कार्यालय से जुड़े 48 कामों के आवेदन के लिए डेढ़ लाख जन सुविधा केंद्रों सहित कई श्रेणियों में बसों की भी सौगात दी। इस मौके पर सीएम ने परिवहन मंत्री की चुटकी लेते हुए कहा कि आज मंत्री जी जल्दी आ गए, हम तो सोचे थे कि 12 बजे तक आएंगे। लेकिन, आज पहले आ गए। यह प्रमाण है कि परिवहन बदल रहा है। परिवहन विभाग चुनौतियों से जूझने के लिए तैयार है।
इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आरटीओ कार्यालय से जुड़े 48 कामों के आवेदन के लिए 1.50 लाख जन सुविधा केंद्रों का उद्घाटन भी किया। साथ ही आठ इलेक्ट्रिक एसी डबल डेकर बसों, 16 इलेक्ट्रिक बसों, एक रिट्रोफिट इलेक्ट्रिक, 10 सीएनजी बसों, दो अन्य श्रेणी की एसी बसों, टाटा कंपनी की 20 साधारण बसों, आयशर कंपनी की 43 बसों का भी उद्घाटन किया। साथ ही 400 बीएस-सिक्स बसों का भी शुभारंभ हुआ। परिवहन विभाग की 11 इंटरसेप्टरों को भी हरी झंडी दिखाई गई। परिवहन निगम अधिकारी बताते हैं कि सपा सरकार के कार्यकाल में लोहिया ग्रामीण बस सेवाएं चलाई गई थीं, वैसे ही मुख्यमंत्री ग्रामीण जनता सेवा चलाई जाएगी। ग्रामीणों को इससे लाभ होगा। छोटे बिजनेस करने वालों को अपना सामान बाजार तक पहुंचाना आसान होगा। फल, सब्जी और दूध आसानी से लाया और ले जाया सकेगा। किराया भी कम लगेगा।

Also Read This

आकाश आनंद के ससुर ने मायावती से की क्षमा याचनाए.. कभी नाजायज फायदा नहीं उठाउंगा

लखनऊ- बसपा संयोजक आकाश आनंद के ससुर ने बसपा सुप्रीमो मायावती से माफी मांगी है। सोशल मीडियो पर एक भावुक पोस्ट लिखते हुए उन्होंने क्षमा याचना की है। उत्तर प्रदेश के राजनीतिक गलियारों से एक बड़ी खबर सामने आई है। बसपा सुप्रीमो मायावती के भतीजे और बसपा के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद के ससुर पूर्व सांसद अशोक सिद्धार्थ ने मायावती से माफी मांगी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखते हुए क्षमा याचना की है। फर्रुखाबाद निवासी बसपा के पूर्व सांसद अशोक सिद्धार्थ ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखी। इसमें सबसे पहले उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री मायावती को चरण स्पर्श लिखा। इसके बाद लिखा कि श्पार्टी का कार्य करने

Read More »

जानिए! क्या है चन्द्र ग्रहण का समय? कब से लगेगा सूतक काल?

नईदिल्ली । चंद्र ग्रहण खगोलीय, धार्मिक और ज्योतिषीय तीनों ही दृष्टियों से महत्वपूर्ण माना जाता है। इसका सीधा प्रभाव देश-दुनिया की गतिविधियों से लेकर पूजा-पाठ और व्यकितगत जीवन पर पड़ता है। हिंदू धर्म में इसे अशुभ अवधि के रूप में जाना जाता है, इसलिए इसके आरंभ से समापन तक कई नियमों का पालन किया जाता है। हालांकि, खगोलशास्त्रियों के लिए यह आकाशीय घटनाओं को समझने का अवसर होता है। वहीं ज्योतिष में इसका असर 12 राशियों और 27 नक्षत्रों पर पड़ता है, जिससे कुछ जातकों को लाभ, तो कुछ की परेशानियां बढ़ने लगती हैं। इस वर्ष 7 सितंबर 2025 को साल का दूसरा और अंतिम चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है।

Read More »

ताजमहल तक पहुंचा पानी…लोगों में दहशत…. रात तक हो सकती है खतरनाक स्थिति

आगरा। यमुना का जलस्तर चेतावनी बिंदु के 3.3 फीट ऊपर पहुंच गया है। ऐसे में हथिनीकुंड बैराज से 2.50 लाख और गोकुल बैराज से 1.22 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इस वजह से रात तक खतरनाक स्थिति हो सकती है। भारी बारिश के बीच हथिनीकुंड बैराज से शुक्रवार को ढाई लाख क्यूसेक पानी और छोड़ दिया गया। यही नहीं, गोकुल बैराज से शुक्रवार शाम सात बजे 1.22 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद यमुना में बाढ़ के हालात बन गए हैं। चेतावनी बिंदु के 3.3 फीट ऊपर (498.3 फीट) बह रही यमुना बाढ़ के स्तर 499 फीट के आंकड़े को पार कर सकती है। बाढ़ के हालात के बीच

Read More »

मुंबई गणेशोत्सव धमकी मामला: नोएडा से ज्योतिषी गिरफ्तार, पटना का रहने वाला आरोपी

मुंबई पुलिस ने गणेशोत्सव के बीच ब्लास्ट की धमकी देने वाले एक व्यक्ति को नोएडा से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान 50 वर्षीय अश्विन कुमार सुप्रा के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बिहार के पटना का निवासी है। वह पिछले पांच वर्षों से नोएडा में रहकर ज्योतिष और वास्तु शास्त्र का काम कर रहा था। गुरुवार देर रात अश्विन ने मुंबई पुलिस को व्हाट्सएप पर संदेश भेजकर दावा किया था कि “लश्कर-ए-जिहादी” के 14 आतंकी शहर में घुस चुके हैं और 400 किलो आरडीएक्स 34 गाड़ियों में लगाया गया है, जिससे बड़े पैमाने पर धमाका हो सकता है और लाखों लोगों की जान जा सकती है।

Read More »

लखीमपुर खीरी में 20 लोगों से भरी नाव शारदा नदी में पलटी….पिता-पुत्री पानी में बह गए

लखीमपुर खीरी- शनिवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। पुल के पिलर से टकराने से 20 लोगों से भरी नाव शारदा नदी में पलट गईए जिससे पिता-पुत्री पानी में बह गए। बाकी लोगों को ग्रामीणों ने सुरक्षित बाहर निकाला।  लखीमपुर खीरी जनपद के नकहा क्षेत्र में 20 ग्रामीणों को लेकर जा रही नाव अधूरे पुल के पिलर से टकरा गईए जिससे नाव शारदा नदी में पलट गई। नाव पर सवार पिता.पुत्री नदी में बह गए। जबकि अन्य ग्रामीणों को सकुशल निकाल लिया गया है। ग्रामीणों के मुताबिक हादसा शनिवार सुबह करीब आठ बजे हुआ। बताया जा रहा है कि ग्रामीण नाव से शारदा नदी के दूसरे छोर पर जा रहे थे।

Read More »

धुस्सी बांध टूटा, बाढ़ से 1.72 हेक्टेयर फसल बर्बाद

लुधियाना। लुधियाना में सतलुज दरिया का पानी महानगर के गांव ससराली इलाके में नुकसान पहुंचा रहा है। लुधियाना के गांव ससराली में धुस्सी बांध टूट गया है। इससे सतलुज दरिया का पानी इलाके में घुसने लगा है। देर रात को गुरुद्वारे से अनाउंसमेंट की गई और 15 गांवों के लोगों को अलर्ट किया गया। लोगों से कहा गया कि बच्चों और पशुओं को लेकर सुरक्षित स्थानों की तरफ पलायन करें। शुक्रवार शाम तक धुस्सी बांध का काफी हिस्सा पानी में बह चुका था। जिला प्रशासन ने ससराली इलाके में रेड अलर्ट जारी कर दिया है। धुस्सी बांध को पक्का करने की कोशिश की जा रही थी। इसके अलावा 700 मीटर की

Read More »