आपदा की घडी में संकटमोचक बनेगा सिविल डिफेन्स

जनपद में नागरिक सुरक्षा कोर का गठन, आकस्मिक स्थिति में सायरन व्यवस्था पर मंथन

मुजफ्फरनगर।जनपद में पहली बार नागरिक सुरक्षा कोर का गठन हुआ है। इस कोर में ऐसे लोगोें को शामिल किया जा रहा है, जिन लोगों ने पूर्व में आई आपदा अथवा कोरोना की घडी में जिला प्रशासन व आम जनता की मदद की हो। जिले के उत्साही एवं जिम्मेदार युवाओं को स्वेच्छा से वालंटियर के रूप में सिविल डिफेन्स से जुडने के लिये कहा गया है। नागरिक सुरक्षा विभाग की ओर से स्थानीय जिला पंचायत सभागार में एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें किसी भी आकस्मिक स्थिति के दौरान रेड अलर्ट करने हेतु चेतावनी ध्वनि अर्थात सायरन की स्थापना पर चर्चा हुई। 

इसे भी पढ़ें:  पंजाब में बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे राकेश टिकैत, राहत कार्यों में जुटी यूनियन

बैठक में अपर जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने कहा कि सिविल डिफेन्स की टीम जनपद में आम जनता के साथ मिलकर काम करेगी। किसी भी प्रकार की आपदा में संगठित नागरिक सुरक्षा कोर अहम भूमिका निभायेगा। उन्होनें कहा कि अफवाह फैलने से रोकने में सिविल डिफेन्स का योगदान रहेगा। किसी भी प्रकार की महामारी, कोविड, युद्ध, आपात स्थिति, आगजनी, बाढ, सूखा व दंगा आदि आपदाओं में प्रशिक्षित वालंटियर मदद कर पायेगें।

इसे भी पढ़ें:  लुटेरे बदमाश को मुठभेड़ में लगी पुलिस की गोली, दो साथी फरार

उप नियन्त्रक नागरिक सुरक्षा कश्मीर सिंह ने बताया कि प्रारम्भिक चरण में 300 लोगों की टीम का गठन किया जा रहा है। सभी वालंटियर को प्रशिक्षण देकर आपदा प्रबन्धन, बचाव कार्य, प्राथमिक उपचार व पब्लिक सपोर्ट जैसे क्षेत्रों में दक्ष बनाया जायेगा। उन्होनंे कहा कि नागरिक सुरक्षा कोर ऐसी मजबूत कडी बनेगा, जो प्रशासन और जनता को जोडकर रखेगा। आपदा व संकट की घडी में जनता को न केवल त्वरित मदद मिलेगी, बल्कि सहयोग व जिम्मेदारी की भावना भी बढेगी। 

इसे भी पढ़ें:  मोदी-योगी के नेतृत्व ने देश में सांस्कृतिक गौरव को पुनः स्थापित कियाः डॉ. सोमेन्द्र तोमर

बैठक में नगर मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठोर, पुलिस अधीक्षक यातायात अतुल कुमार चौबे, उप जिलाधिकारी खतौली राजकुमार, जिला अग्निशमन अधिकारी आर0के0 यादव, तहसीलदार सदर राधेश्याम गौड, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार, जिला कृषि अधिकारी राहुल तेवतिया, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी जितेन्द्र गुप्ता, सहायक अभियन्ता सिचांई अनस खान, श्रम अधिकारी शालू राणा, डा. शमशेर आलम, अशरफ अली, माखन सिंह, अनुराधा वर्मा, सावन कुमार, रोमेश अग्रवाल, विवेक गोयल व नागरिक सुरक्षा सहायक नासिर हुसैन उपस्थित रहे।

Also Read This

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-कमलनगर में कुत्ते पर बाइक चढ़ाने

Read More »

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »