CM Yogi: गुंडा टैक्स खत्म, नई भर्तियों की सौगात और विपक्ष पर हमला

लखनऊ। गोरखपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में अब किसी व्यापारी से ज़बरन वसूली की हिम्मत कोई नहीं कर सकता। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अगर कोई गुंडा टैक्स लेने की सोच भी ले, तो उसे पता है अगले मोड़ पर यमराज खड़े मिलेंगे। सीएम ने यह भी भरोसा दिलाया कि जल्द ही नई भर्तियां आने वाली हैं और युवाओं को रोजगार के भरपूर अवसर मिलेंगे। सरकार की कोशिश है कि उत्तर प्रदेश का नौजवान कहीं और नौकरी की तलाश में न भटके।

पीएम मोदी की मां पर बयान को लेकर विपक्ष पर हमला

योगी ने कांग्रेस और आरजेडी नेताओं द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के खिलाफ दिए गए बयान को 140 करोड़ भारतीयों का अपमान बताया। उन्होंने कहा कि यह हर मां और हर भारतीय का अपमान है और नया भारत इस तरह की भाषा को कतई बर्दाश्त नहीं करेगा।

इसे भी पढ़ें:  मुज़फ्फरनगर: मरम्मत कार्य के बाद गंगा बैराज पुल यातायात के लिए फिर खुला, क्षेत्रवासियों ने ली राहत की सांस

रवि किशन पर हल्की-फुल्की नोकझोंक

कार्यक्रम के दौरान सीएम ने मज़ाकिया अंदाज़ में सांसद रवि किशन को भी चुटकी ली। उन्होंने पूछा – “क्या रवि किशन की फिल्म किसी ने फ्री में देखी है?” जब भीड़ से ‘नहीं’ का जवाब आया तो सीएम मुस्कुरा उठे।

विकास योजनाओं की सौगात

योगी ने गोरखपुर में 2251 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। साथ ही, पेप्सिको के बॉटलिंग प्लांट का उद्घाटन किया, जिससे करीब 1200 युवाओं को रोजगार मिलने की उम्मीद है।

सांसद रवि किशन का आरोप – राजनीति का सबसे गंदा दौर

सीएम से पहले मंच पर सांसद रवि किशन ने भी विपक्ष पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की मां को गाली देना बेहद शर्मनाक है। यह राजनीति का सबसे घिनौना समय है और जनता को ऐसे नेताओं से सतर्क रहना होगा।

इसे भी पढ़ें:  RSS प्रमुख मोहन भागवत का संदेश: “संघ को तुलना से नहीं, उसकी सोच से समझें”

1. EVM पर सवाल उठाने वालों पर तंज

योगी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जब वही EVM उन्हें जीत दिलाती थी, तब कोई सवाल नहीं उठता था। लेकिन भाजपा की जीत पर चुनाव आयोग और वोटर सूची तक दोषी बना दी जाती है। उन्होंने कहा – “कड़वा कड़वा थू, मीठा मीठा गप्प – अब यह राजनीति नहीं चलेगी।”

2. गाली-गलौज से विकास नहीं होता

योगी ने कहा कि जाति, क्षेत्र और भाषा के आधार पर समाज को बांटने वाले लोग देश की तरक्की में बाधा हैं। उन्होंने युवाओं और किसानों से अपील की कि ऐसे बैरियर को जड़ से उखाड़ फेंके।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-प्रधान संगठन के जिला प्रभारी सहित दस प्रधानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

3. सपा पर बिजली संकट और अराजकता का आरोप

सीएम ने कहा कि सपा के शासन में गोरखपुर में बिजली कभी-कभार ही आती थी। उन्होंने उन्हें “उजाले का दुश्मन” बताते हुए कहा कि उस दौर में समाज में वैमनस्य फैलाया जाता था और विकास अधर में लटका रहता था।

4. महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल

योगी ने कहा कि जिन्होंने प्रदेश को दंगों की आग में झोंक दिया, बहन-बेटियों की सुरक्षा की परवाह नहीं की और वोट बैंक के लिए देश की सुरक्षा से खिलवाड़ किया, उनसे विकास की उम्मीद करना बेमानी है।

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  RSS प्रमुख मोहन भागवत का संदेश: “संघ

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  मेरठ-करनाल हाइवे पर भूनी टोल प्लाजा विवाद: 180 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्जफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-प्रधान संगठन के जिला प्रभारी सहित दस प्रधानों के खिलाफ मुकदमा दर्जइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के अनुसार,

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में शिक्षा में कला एकीकरण पर कार्यशाला आयोजितलाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों के अनुसार, उसका

Read More »