RSS प्रमुख मोहन भागवत का संदेश: “संघ को तुलना से नहीं, उसकी सोच से समझें”

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत इन दिनों पश्चिम बंगाल के चार दिवसीय दौरे पर हैं। उत्तर बंगाल से कोलकाता पहुंचे भागवत ने रविवार को साइंस सिटी सभागार में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने संघ की विचारधारा, उद्देश्य और भूमिका को लेकर कई अहम बातें कहीं।

अपने संबोधन में भागवत ने कहा कि संघ को समझने के लिए उसकी तुलना अन्य संगठनों से करना सबसे बड़ी गलतफहमी है। अगर कोई संघ को केवल एक सामान्य सेवा संगठन मानता है, तो वह इसके मूल स्वरूप को नहीं समझ पाएगा।

संघ को भाजपा के नजरिए से देखना बड़ी भूल

RSS प्रमुख ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि समाज के एक वर्ग में संघ को भाजपा के चश्मे से देखने की प्रवृत्ति है, जो पूरी तरह गलत है। उन्होंने कहा कि संघ की स्थापना का सार एक ही वाक्य में समाया है—‘भारत माता की जय’।

इसे भी पढ़ें:  मवेशी को बचाने के प्रयास में पति-पत्नी समेत चार की मौत, मासूम घायल

भागवत ने कहा कि भारत केवल भौगोलिक सीमाओं वाला देश नहीं, बल्कि एक विशिष्ट संस्कृति, परंपरा और जीवन दृष्टि का नाम है। संघ का लक्ष्य इन्हीं मूल्यों की रक्षा करते हुए भारत को फिर से विश्व गुरु के रूप में स्थापित करने के लिए समाज को तैयार करना है।

 राजनीति नहीं, समाज निर्माण संघ का उद्देश्य

उन्होंने दो टूक कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का जन्म किसी राजनीतिक उद्देश्य, प्रतिस्पर्धा या विरोध के लिए नहीं हुआ। संघ पूरी तरह हिंदू समाज के संगठन, उन्नति और संरक्षण के लिए समर्पित है।

इसे भी पढ़ें:  GST सुधार से शेयर बाजार में तेजी | Sensex और Nifty में रिकॉर्ड बढ़त

संघ की भूमिका को समझाने के लिए भागवत ने इतिहास का उदाहरण देते हुए कहा कि सुभाष चंद्र बोस के निधन के बाद भले ही अंग्रेजों के खिलाफ सशस्त्र संघर्ष थम गया, लेकिन राजा राम मोहन राय के समय से शुरू हुई सामाजिक सुधार की धारा निरंतर बहती रही। उन्होंने इसे समुद्र के बीच स्थित उस द्वीप से जोड़ा, जो समय के थपेड़ों के बावजूद मजबूती से खड़ा रहता है।

इसे भी पढ़ें:  उपराष्ट्रपति बोले— गंगा स्नान ने बदल दी जीवन दिशा, मांस छोड़ शाकाहारी बना; काशी में बाबा विश्वनाथ का किया अभिषेक

संगठित समाज से ही बनेगा समृद्ध भारत

अपने संबोधन में RSS प्रमुख ने कहा कि भारत एक महान विरासत वाला देश है और अब समय आ गया है कि वह वैश्विक नेतृत्व के लिए स्वयं को तैयार करे। उन्होंने कहा कि अतीत में देश ने युद्ध हारे होंगे, लेकिन अब जरूरत है समाज को संगठित और सशक्त बनाने की। भागवत का पूरा भाषण संघ की 100 वर्षों की यात्रा, ‘व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण’ की विचारधारा और एकजुट हिंदू समाज के साथ समृद्ध भारत के लक्ष्य पर केंद्रित रहा।

Also Read This

वार्ड 41 आदर्श कॉलोनी में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, सैकड़ों लोगों ने लिया लाभ

मुजफ्फरनगर। वार्ड संख्या 41, आदर्श कॉलोनी में सभासद हिमांशु कौशिक के आवास पर “मिशन फिट भारत – हमारा देश, हमारी जिम्मेदारी” अभियान के तहत एक निशुल्क हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर में वार्ड के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी सेहत की जांच कराई। इसे भी पढ़ें:  दिल्ली एयरपोर्ट टर्मिनल-3 पर खड़ी बस में लगी आग, बड़ा हादसा टलाशिविर में मौजूद अनुभवी और प्रतिष्ठित डॉक्टरों की टीम ने लोगों का बॉडी वेट, बॉडी मास इंडेक्स (BMI), बॉडी फैट, रेस्टिंग मेटाबॉलिज्म, स्केलेटल मसल्स और विसरल फैट जैसी जरूरी जांचें कीं। जांच के साथ-साथ डॉक्टरों ने संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने को लेकर

Read More »

नोएडा के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल मिलते ही बच्चों को भेजा गया घर

नोएडा। शुक्रवार सुबह नोएडा में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कई नामी स्कूलों को बम विस्फोट की धमकी वाला ई-मेल मिला। सबसे पहले शिव नादर स्कूल और रामाज्ञा स्कूल को इस तरह के धमकी भरे मेल मिलने की जानकारी सामने आई। सूचना मिलते ही नोएडा पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में आ गईं। पुलिस टीम तुरंत संबंधित स्कूल परिसरों में पहुंची और पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी गई। सुरक्षा के मद्देनजर स्कूल प्रशासन ने किसी भी तरह का जोखिम न लेते हुए बच्चों को घर भेजने का फैसला किया। इसे भी पढ़ें:  सरकार के दखल के बाद भी किराये में मनमानी जारी, 45 हजार का

Read More »

दिल्ली-NCR में बदला मौसम: बारिश, तेज हवाएं और ठंड की वापसी के संकेत

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के एनसीआर इलाकों में शुक्रवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ले ली। राजधानी, नोएडा और गाजियाबाद समेत कई क्षेत्रों में हल्की बारिश दर्ज की गई, जबकि तेज हवाओं और गरज-चमक ने लोगों को चौंका दिया। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों और दिनों में गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है, जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि यह बदलाव अस्थायी नहीं है और आने वाले कुछ दिनों तक इसका असर देखने को मिल सकता है। क्यों बदला अचानक मौसम? जनवरी का महीना आम तौर पर कड़ाके की सर्दी के लिए जाना जाता है, लेकिन

Read More »

मिर्जापुर में जिम की आड़ में धर्मांतरण और ब्लैकमेलिंग रैकेट का खुलासा, एनकाउंटर में मास्टरमाइंड गिरफ्तार

मिर्जापुर। मिर्जापुर में फिटनेस सेंटर की आड़ में चल रहे एक संगठित अपराध नेटवर्क का खुलासा होने से हड़कंप मच गया है। जिम के नाम पर युवतियों को फंसाने, अश्लील सामग्री के जरिए ब्लैकमेल करने और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने वाले गिरोह पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। दो पीड़िताओं की शिकायत के बाद शुरू हुई जांच अब एक बड़े रैकेट तक जा पहुंची है, जिसके तार कई जिम, ट्रेनरों और यहां तक कि एक पुलिसकर्मी से भी जुड़े मिले हैं। एनकाउंटर में पकड़ा गया मास्टरमाइंड पुलिस के मुताबिक, इस पूरे नेटवर्क का मुख्य आरोपी जिम संचालक फरीद अहमद है, जिसे मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई

Read More »

देवबंद के जड़ौदा जट पहुंचे CM योगी, राज्य मंत्री कुंवर बृजेश सिंह के पिता को दी श्रद्धांजलि

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को सहारनपुर जनपद के देवबंद क्षेत्र स्थित गांव जड़ौदा जट पहुंचे। मुख्यमंत्री ने राज्य मंत्री कुंवर बृजेश सिंह के पिता डॉ. राजकुमार रावत के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। डॉ. राजकुमार रावत का 13 जनवरी को निधन हो गया था, जिसके बाद से उनके आवास पर शोक संवेदना प्रकट करने वालों का तांता लगा हुआ है। इसे भी पढ़ें:  PCS अफसर परिवार हादसा: 2 मासूम बच्चों समेत 4 की मौत, 3 की हालत गंभीरमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तय कार्यक्रम के अनुसार शाम करीब 4:10 बजे जड़ौदा जट पहुंचे और लगभग 15 मिनट बाद 4:25 बजे वहां से

Read More »