लखनऊ- लखनऊ में चोरों ने शटर तोड़कर ज्वैलर्स की दुकान से एक करोड़ से अधिक के आभूषण पार कर दिए। महिला समेत तीन संदिग्ध सीसीटीवी में कैद हुए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। राजधानी लखनऊ में शनिवार की रात चोरों ने शटर तोड़कर ज्वैलर्स की दुकान में हाथ साफ कर दिया। घटना मलिहाबाद थाने से महज 400 मीटर दूर की है। यहां मिर्जागंज में फजल ज्वैलर्स की दुकान में चोरी हुई है। चोरों ने शटर तोड़कर करीब एक करोड़ से अधिक के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। रविवार की सुबह दुकान मालिक बबली को जानकारी हुई। इस पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डॉग स्क्वायड और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट के साथ जांच की। इस दौरान एक डॉग कुछ दूर बाग में जाकर रुक गया। वहां पर पुलिस ने जांच की है। दुकान और आसपास लगे सीसीटीवी की जांच की गई है। सीसीटीवी में महिला सहित तीन अज्ञात चोर दिखे हैं। मौके पर एडीसीपी सहित अधिकारी मौके पर पहुंचे। व्यापारी को जल्द खुलासा करने का आश्वाशन दिया है।

आधी रात जिला अस्पताल पहुंचे मंत्री कपिल देव, व्यवस्थाओं की हकीकत परखी
मरीजों और तीमारदारों से की सीधी बातचीत, भ्रष्टाचार और लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी मुजफ्फरनगर। जिला चिकित्सालय में मंगलवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल अचानक निरीक्षण के लिए पहुंच गए। करीब साढ़े बारह बजे हुए इस औचक निरीक्षण के दौरान मंत्री ने अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं, स्वच्छता व्यवस्था और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लिया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों के बीच राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने आधी रात अस्पताल पहुंचकर जमीनी





