कमिश्नर ने दिए ओवरलोड वाहनों की जांच के आदेशः डीएम-एसएसपी से मांगी रिपोर्ट

आरटीआई कार्यकर्ता सुमित मलिक ने की थी ओवरलोड गन्ना वाहनों की शिकायत, इन वाहनों को हादसों का बताया है कारण

मुजफ्फरनगर। आरटीआई कार्यकर्ता सुमित मलिक ने ओवरलोड गन्ना वाहनों की शिकायत सहारनपुर मंडल के कमिश्नर डॉ. रूपेश कुमार से की थी और इन्हें सड़क हादसों का कारण बताया। इस शिकायत के आधार पर कमिश्नर ने ओवरलोड वाहनों की जांच के आदेश जारी किए हैं तथा डीएम और एसएसपी से पूरी रिपोर्ट मांगी है।
सुमित मलिक निवासी पीनना ने मंडलायुक्त को भेजी शिकायत में कहा है कि जनपद मुजफ्फरनगर में वर्ष 2025-26 नवंबर महीने में शुगर मील संचालित हो गई हैं, शुगर मिलों द्वारा गलत तरीके से ट्रैक्टर ट्रालो के माध्यम से 400 कुंतल से अधिक गन्ना क्रय केंद्र से शुगर मिल तक गन्ना ढुलाई का कार्य करते हैं, जो सरकार को टैक्स जमा भी नहीं करते हैं। सर्दी के मौसम में हाईवे रोड पर दुर्घटना अधिक होती है। पिछले 2 वर्षों में प्रतिवर्ष दर्जनों व्यक्तियों से अधिक लोगों की ट्रैक्टर ट्रोलों में टकराने से दुर्घटना होने से मृत्यु हो चुकी है जो आम नागरिक के परिवार को छती पहुंचती है जिसकी भरपाई नहीं हो सकती है।
आम नागरिकों की जान माल की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कठोर कार्यवाही करने की कृपा करें प्रार्थी द्वारा पूर्व में भी मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश तथा परिवहन आयुक्त लखनऊ तथा कमिश्नर सहारनपुर मंडल सहारनपुर व जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर को बार-बार पत्र लिखकर अवगत कराया गया। गलत तरीके से गन्ना ढुलाई करना सड़कों को तोड़ना लोगों की जान लेना, बिना टैक्स दिए रोड पर चलना अपराध की श्रेणी में आता है पिछले 2 वर्षों में कुछ कार्यवाही हुई भी लेकिन पूर्णत ट्रैक्टर ट्रोलों पर प्रतिबंध नहीं लगा जो 400 कुंतल से अधिक गन्ना क्रय केंद्र से शुगर मिल तक ढुलाई करने का कार्य कर रहे हैं। 2 दिन पहले रामराज मे ओवरलोड गन्ना ट्रक के नीचे कार सवार व्यक्ति दब गए ग्रामीण क्षेत्रके लोगों की मदद से हाइड्रा मंगाकर कार को बाहर निकाला कार मे बैठे व्यक्ति घायल हो गए। यदि किसी भी आम नागरिक की गन्ने से भरे ट्रैक्टर ट्रोलो से या अवरलोड ट्रको से अगर कोई सड़क पर कैजुअल्टी होती है तो शुगर मिल के कैन जीएम के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही होनी चाहिए। शुगर मिल कैनजीएम अवैध ट्रैक्टर ट्रोलो से 400 कुंतल गन्ना शुगर मिल मे प्रवेश कर रहा है।
शिकायत में बताया गया कि जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर के निर्देश के बाद गन्ना विभाग के द्वारा समस्त चीनी मिलो को 27 अगस्त को ओवरलोड गन्ना ढुलाई वाहन का रजिस्ट्रेशन फिटनेस बीमा गन्ना ढुलाई मानक निर्देश जारी भी किए गए लेकिन उसके बावजूद भी ट्रैक्टर ट्रालो वाहन स्वामी परिवर्तन विभाग की अनुमति के बिना भी गन्ना ढुलाई करते रहते हैं क्योंकि राजनीतिक संरक्षण उन लोगों को मिला हुआ है। 11 नवंबर 2025 को गन्ने से भरे ट्रैक्टर ट्रॉला पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो ग्ई। निरंतर ऐसी घटना रोकने के लिए सख्त निर्देश देकर कड़ाई से पालन करवाने की कार्यवाही की मांग की गई। मंडलायुक्त ने इस संबंध में मुजफ्फरनगर के डीएम और एसएसपी को निर्देश जारी किये हैं कि सुमित मलिक द्वारा की जा रही बार बार शिकायतों का संज्ञान लेकर ठोस जांच और कार्रवाई करते हुए आख्या उपलब्ध करायें।

इसे भी पढ़ें:  दिल्ली की सुबह, बाबूराम की चाय और मंत्री कपिल देव अग्रवाल

Also Read This

मुजफ्फरनगर गैस कालाबाजारी पर छापा, 12 सिलेंडर बरामद

मुजफ्फरनगर गैस कालाबाजारी के खिलाफ जिला पूर्ति विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए पुलिस के साथ संयुक्त छापेमारी की। शामली रोड स्थित कुंदनपुरा मोहल्ले की एक दुकान से 12 खाली गैस सिलेंडर, 2 छोटे सिलेंडर और गैस चूल्हे बरामद किए गए, जबकि दुकानदार राजकिशोर गर्ग को हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। शुक्रवार शाम सटीक सूचना मिलने पर विभाग की टीम ने यह कार्रवाई की। अधिकारियों के अनुसार, दुकान के अंदर सिलेंडरों का अवैध भंडारण किया जा रहा था और आशंका है कि भरे हुए सिलेंडर पहले ही ऊंचे दाम पर बेच दिए गए थे। छापेमारी के दौरान पूर्ति निरीक्षक आशीष श्रीवास्तव और शामली स्टैंड चौकी

Read More »

देवबंद में अवैध मीट की दुकानों पर चला प्रशासन का चेकिंग अभियान, एक दुकान का चालान

खाद्य सुरक्षा टीम और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, कई दुकानों की जांच कर दिए गए आवश्यक निर्देश देवबंद (13 मार्च 2026)। जनपद सहारनपुर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध मीट की दुकानों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना देवबंद पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कस्बा देवबंद में संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कई मीट की दुकानों का निरीक्षण किया गया और एक दुकान के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसका चालान किया गया। इसे भी पढ़ें:  नई मंडी में सीसीटीवी कैमरों की दुकान में भीषण आग, लाखों का नुकसानजानकारी के अनुसार शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी महेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में

Read More »

देवबंद अलविदा जुम्मा नमाज में उमड़े हजारों लोग, पुलिस मुस्तैद

देवबंद। धार्मिक नगरी में देवबंद अलविदा जुम्मा नमाज पूरे अकीदत और उत्साह के साथ शांतिपूर्वक संपन्न हुई। रमज़ान के अंतिम जुमे पर मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़े, जिससे शहर में खासा उत्साह और धार्मिक माहौल देखने को मिला। भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन पहले से ही पूरी तरह मुस्तैद रहा और पूरे आयोजन को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया गया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमरपाल शर्मा और पुलिस टीम ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली। इसे भी पढ़ें:  सर्राफा बाजार से 50 लाख की चांदी के जेवर लेकर सेल्समैन फरार बड़ी संख्या में पहुंचे नमाजियों के बीच पुलिस लगातार निगरानी

Read More »

नसीमुद्दीन सिद्दीकी खतौली आगमन पर सपा कार्यकर्ताओं का जोरदार स्वागत

खतौली। उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल के बीच नसीमुद्दीन सिद्दीकी खतौली आगमन पर समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। सपा में शामिल होने के बाद पहली बार खतौली पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री का फूल-मालाओं और नारों के साथ अभिनंदन किया गया। प्रदेश सचिव श्यामलाल बच्ची सैनी और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सत्यदेव शर्मा के नेतृत्व में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। समाजवादी पार्टी में शामिल होने के बाद नसीमुद्दीन सिद्दीकी खतौली आगमन के दौरान कार्यकर्ताओं से गर्मजोशी से मिले। उन्होंने एक-एक कार्यकर्ता से संवाद करते हुए संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का

Read More »