मुजफ्फरनगर में सुख-समृद्धि की कामना लेकर यात्रा पर निकले सभासद राजीव शर्मा

वार्ड के निवासियों की खुशहाली और स्वास्थ्य की कामना को लेकर करते हैं हर साल यात्रा, 50 लोगों का जत्था रवाना

मुजफ्फरनगर। नगर पालिका परिषद् के भाजपा सभासद राजीव शर्मा ने अपने वार्ड के निवासियों और भक्तों के साथ माता वैष्णो देवी की यात्रा के लिए रवाना होकर एक बार फिर से 24 साल पुरानी परंपरा को निभाया। यह यात्रा उनके द्वारा अपने व्यक्तिगत खर्च पर वार्षिक रूप से आयोजित की जाती है, जिसमें सभी यात्री माता रानी के दरबार में दर्शन कर अपने परिवार और समाज की खुशहाली, स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना करते हैं।
सभासद राजीव शर्मा, जो पिछले दो दशकों से लगातार यह यात्रा आयोजित कर रहे हैं, ने इस बार भी अपने वार्ड के लगभग 50 श्रद्धालुओं के साथ यात्रा की। यह यात्रा की शुरुआत जनवरी 2001 से हर साल निरंतर हो रही है। इस बार भी सभी यात्री माता रानी के दर्शनों के लिए उत्साहित दिखाई दिए। राजीव शर्मा ने बताया कि यह यात्रा सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं है, बल्कि यह समाज में भाईचारे और एकजुटता को बढ़ावा देने का भी माध्यम है।
उन्होंने कहा कि हम माता रानी के दरबार में अपने वार्डवासियों की सुख-समृद्धि, परिवार की खुशहाली और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हैं। यह हमारी परंपरा का हिस्सा है, जिसे हम हर साल निभाते हैं। यात्रा की शुरुआत के मौके पर स्थानीय लोग भी उन्हें विदा देने स्थानीय रेलवे स्टेशन पहुंचे और सभी ने उनके लिए यात्रा की सफलता और सुरक्षित वापसी की कामना की। इस यात्रा में उनके साथ प्रमुख रूप से प्रशांत शर्मा, कुलदीप पवार, प्रवीण सैनी, रोबिन ठेकेदार, सत्यम, रजत शर्मा, अरविंद गोयल, बबल, वेदपाल, महिपाल, हरगोपाल वकील, दीपचंद अग्रवाल, देवेंद्र शर्मा, सचिन अहलावत जैसे स्थानीय प्रतिष्ठित व्यक्ति शामिल रहे।

इसे भी पढ़ें:  PUNJAB FLOOD-सांसद चंदन चौहान ने बाढ़ पीड़ितों के लिए दिए 2.30 लाख

Also Read This

देवबंद में अवैध मीट की दुकानों पर चला प्रशासन का चेकिंग अभियान, एक दुकान का चालान

खाद्य सुरक्षा टीम और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, कई दुकानों की जांच कर दिए गए आवश्यक निर्देश देवबंद (13 मार्च 2026)। जनपद सहारनपुर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध मीट की दुकानों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना देवबंद पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कस्बा देवबंद में संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कई मीट की दुकानों का निरीक्षण किया गया और एक दुकान के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसका चालान किया गया। इसे भी पढ़ें:  टैक्स चोरी और तस्करी रोकने को जीएसटी-आबकारी विभाग ने मिलाया हाथजानकारी के अनुसार शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी महेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में थाना देवबंद

Read More »

देवबंद अलविदा जुम्मा नमाज में उमड़े हजारों लोग, पुलिस मुस्तैद

देवबंद। धार्मिक नगरी में देवबंद अलविदा जुम्मा नमाज पूरे अकीदत और उत्साह के साथ शांतिपूर्वक संपन्न हुई। रमज़ान के अंतिम जुमे पर मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़े, जिससे शहर में खासा उत्साह और धार्मिक माहौल देखने को मिला। भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन पहले से ही पूरी तरह मुस्तैद रहा और पूरे आयोजन को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया गया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमरपाल शर्मा और पुलिस टीम ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली। इसे भी पढ़ें:  प्रेमिका के साथ मिलकर उसके पति की हत्या करने वाला इनामी खटमल दबोचा बड़ी संख्या में पहुंचे नमाजियों के बीच पुलिस लगातार

Read More »

नसीमुद्दीन सिद्दीकी खतौली आगमन पर सपा कार्यकर्ताओं का जोरदार स्वागत

खतौली। उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल के बीच नसीमुद्दीन सिद्दीकी खतौली आगमन पर समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। सपा में शामिल होने के बाद पहली बार खतौली पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री का फूल-मालाओं और नारों के साथ अभिनंदन किया गया। प्रदेश सचिव श्यामलाल बच्ची सैनी और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सत्यदेव शर्मा के नेतृत्व में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। समाजवादी पार्टी में शामिल होने के बाद नसीमुद्दीन सिद्दीकी खतौली आगमन के दौरान कार्यकर्ताओं से गर्मजोशी से मिले। उन्होंने एक-एक कार्यकर्ता से संवाद करते हुए संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का

Read More »

धर्मेन्द्र मलिक ने उटाई आवाजः खतौनी की त्रुटियों से फार्मर रजिस्ट्री से वंचित किसान, समाधान की मांग

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र, राजस्व चौपाल लगाकर एक माह में समस्या निपटाने का आग्रह मुजफ्फरनगर। खतौनी में नाम और अंश निर्धारण की त्रुटियों के कारण बड़ी संख्या में किसान फार्मर रजिस्ट्री से वंचित हो रहे हैं। इस समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर किसानों की समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की है। खतौनी में नाम एवं अंश निर्धारण की त्रुटियों के कारण प्रदेश के अनेक जिलों में बड़ी संख्या में किसान फार्मर रजिस्ट्री नहीं करा पा रहे हैं। इस गंभीर समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन

Read More »