कड़ाके की ठंडः मुजफ्फरनगर में 17 जनवरी तक स्कूल बंद

कक्षा 8 तक के सभी बोर्ड के विद्यालय रहेंगे बंद, शिक्षक स्टाफ को उपस्थित रहकर कार्य निपटाने के निर्देश

मुजफ्फरनगर। जनपद में बीते चार दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड, शीतलहर और घने कोहरे के प्रकोप ने जनजीवन प्रभावित कर दिया है। मौसम की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने बच्चों के शीतकालीन अवकाश को दो दिन और बढ़ा दिया है। गुरुवार को जारी ताज़ा आदेश में 17 जनवरी तक कक्षा 8 तक के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है। यह निर्देश जनपद के परिषदीय, मान्यता प्राप्त, राजकीय, सहायता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई एवं अन्य सभी बोर्डों के विद्यालयों पर समान रूप से लागू होंगे।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि स्कूल संचालकों को आदेशों का सख्ती से पालन करना होगा, ताकि ठंड के प्रकोप से बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के निर्देशों के अनुपालन में यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि अत्यधिक कोहरा, शीतलहर और तापमान में गिरावट को देखते हुए 16 और 17 जनवरी को कक्षा नर्सरी से 8 तक के सभी विद्यालय बंद रहेंगे। हालांकि, परिषदीय विद्यालयों में तैनात समस्त शिक्षक, शिक्षामित्र और अनुदेशकों को अनिवार्य रूप से विद्यालय में उपस्थित रहकर विभागीय एवं शासकीय कार्यों को समयबद्ध रूप से पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही विद्यालय परिसर की साफ-सफाई और आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने को भी कहा गया है। ठंड के लगातार बढ़ते प्रभाव को देखते हुए अभिभावकों और बच्चों ने प्रशासन के इस निर्णय को राहत भरा बताया है।

इसे भी पढ़ें:  कोयला व्यापारी से पांच लाख की ठगी, एडवांस पेमेंट लेकर राजस्थान से नहीं भेजा माल

Also Read This

बस्ती में एकतरफा प्यार में हत्या, 12वीं की छात्रा को गोली

बस्ती में एकतरफा प्यार में हत्या की सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया। सोमवार देर रात बैडारी एहतमाली गांव में घर के बरामदे में सो रही 12वीं की छात्रा को सिर और सीने में दो गोलियां मार दी गईं। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाई गई किशोरी को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार नाबालिग किशोरी अपने छोटे भाई के साथ बरामदे में सो रही थी। देर रात गांव का ही एक युवक घर में घुस आया और सो रही किशोरी के सीने और सिर पर दो गोलियां दाग दीं। इसे भी पढ़ें:  डीजे बजाने को लेकर हुआ विवादः युवती को दी रेप करने की धमकीगोली

Read More »

मुजफ्फरनगर-बदमाश से मुठभेड़, पैर में गोली लगने से शातिर इनामी घायल

पुलिस पर दो राउंड की गोलीबारी के बाद जवाबी कार्रवाई, तमंचा व कारतूस बरामद, अस्पताल में भर्ती मुजफ्फरनगर। जनपद के बुढ़ाना क्षेत्र में सोमवार देर रात पुलिस और एक वांछित अपराधी के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के चलते 15 हजार रुपये के इनामी बदमाश को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी ने पुलिस दल पर जानलेवा हमला करते हुए दो राउंड गोलियां चलाईं, जिसके बाद आत्मरक्षा में की गई जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-भू-माफियाओं का आतंकः जमीन के रास्ते की सफाई कर रहे दो लोगों पर हमलापुलिस के अनुसार 2 मार्च 2026

Read More »

हाईवे पर पैदल जाते व्यक्ति को वाहन ने कुचला, मौत

घटना के बाद फरार हुआ अज्ञात वाहन चालक, मृतक की नहीं हो सकी शिनाख्त, सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली मुजफ्फरनगर। मंसूरपुर थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 58 पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अज्ञात वाहन ने पैदल जा रहे एक अज्ञात व्यक्ति को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन सहित फरार हो गया।सूचना मिलते ही मंसूरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने उसकी शिनाख्त कराने का काफी प्रयास किया मगर उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी थी। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR- दीवार करने गई पाली का टीम का

Read More »

मुजफ्फरनगर पुलिस मुठभेड़ में विक्की त्यागी का बेटा घायल

मुजफ्फरनगर पुलिस मुठभेड़ में देर रात सिविल लाइन थाना क्षेत्र के संधावली अंडरपास के पास बड़ी कार्रवाई हुई। पुलिस और बदमाशों के बीच भीषण फायरिंग में कुख्यात विक्रांत उर्फ विक्की त्यागी का बेटा रक्षित त्यागी और उसका साथी ऋतिक त्यागी उर्फ गोलू गोली लगने से घायल हो गए। दोनों को हिरासत में लेकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नगर पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत और नगर क्षेत्राधिकारी सिद्धार्थ के. मिश्रा ने प्रेस वार्ता में बताया कि सिविल लाइन थाना प्रभारी आशुतोष कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम वाहनों की सघन चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक संदिग्ध टाटा नेक्सॉन कार को रुकने का इशारा किया गया। पुलिस को देखते ही

Read More »