एल मेंचो मारा गया: 125 करोड़ का इनामी ढेर

एल मेंचो मारा गया। दुनिया के मोस्ट वांटेड ड्रग तस्करों में शामिल और लंबे समय से फरार चल रहे माफिया को मेक्सिको की सेना ने जलिस्को राज्य के टापालपा शहर में एक बड़े सैन्य अभियान में मार गिराया। गिरफ्तारी के लिए चलाए गए ऑपरेशन के दौरान हुई खूनी मुठभेड़ में वह घायल हुआ और अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। मौत की पुष्टि होते ही मेक्सिको के कई हिस्सों में हिंसा भड़क उठी। मेक्सिको के रक्षा मंत्रालय ने ऑपरेशन की पुष्टि की है। एल मेंचो की मौत के बाद सीजेएनजी के सदस्यों ने बदले की कार्रवाई शुरू कर दी है।

कौन था एल मेंचो?

59 वर्षीय नेमेसियो रुबेन ओसेगुएरा सर्वांतेस उर्फ एल मेंचो जलिस्को न्यू जेनरेशन कार्टेल के संस्थापक और सरगना थे। यह संगठन अमेरिका और मेक्सिको दोनों देशों की मोस्ट वांटेड सूची में शीर्ष पर था। वह पहले मैक्सिको पुलिस में अधिकारी रह चुका था, लेकिन बाद में अपराध की दुनिया में उतर गया। वर्ष 2010 के आसपास उसने जलिस्को न्यू जेनरेशन कार्टेल की स्थापना की, जो आगे चलकर मैक्सिको का सबसे शक्तिशाली और हिंसक आपराधिक संगठन बन गया। यह कार्टेल कोकीन, मेथमफेटामाइन और खासकर फेंटानिल जैसे घातक ड्रग्स की तस्करी में शामिल था, मुख्य रूप से अमेरिका में। देखते ही देखते एल मेंचो अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्कर बन गया।

इसे भी पढ़ें:  हांगकांग अग्निकांड में अब तक 55 की मौत, 279 लोग लापता

एल मेंचो मारा गया: 125 करोड़ का था इनाम

अमेरिकी सरकार ने उसे पकड़वाने के लिए 1.5 करोड़ डॉलर (करीब 125 करोड़ रुपये) का इनाम घोषित किया था। मैक्सिकन पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश में जुटी थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीजेएनजी ने अमेरिका में बड़े पैमाने पर ड्रग्स सप्लाई की, जिससे हजारों मौतें हुईं। संगठन पर सुरक्षाबलों पर हमले, हेलीकॉप्टर गिराने, सरकारी अधिकारियों पर हमले और प्रतिद्वंद्वी गिरोहों से खूनी जंग के आरोप भी लगे।

इसे भी पढ़ें:  प्रयागराज माघ मेले में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को नोटिस, मौनी अमावस्या विवाद ने लिया कानूनी मोड़

एल मेंचो मारा गया: ट्रंप ने क्या कहा?

मेक्सिको सेना के इस ऑपरेशन पर व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “अमेरिका ने मेक्सिको सरकार को इंटेलिजेंस सपोर्ट दिया ताकि वे जलिस्को, मेक्सिको के तलपालपा में एक ऑपरेशन में मदद कर सकें, जिसमें नेमेसियो ‘एल मेंचो’ ओसेगुएरा सर्वेंटेस, जो एक बदनाम ड्रग लॉर्ड और जलिस्को न्यू जनरेशन कार्टेल का लीडर था, खत्म हो गया। ‘एल मेंचो’ हमारे देश में फेंटानिल के टॉप ट्रैफिकर्स में से एक होने के कारण मैक्सिकन और यूनाइटेड स्टेट्स सरकार का टॉप टारगेट था।” उन्होंने आगे कहा, “पिछले साल, प्रेसिडेंट ट्रंप ने सही ही जलिस्को न्यू जनरेशन कार्टेल को एक फॉरेन टेररिस्ट ऑर्गनाइजेशन बताया था, क्योंकि यह असल में यही है। इस ऑपरेशन में, कार्टेल के 3 और मेंबर मारे गए, 3 घायल हुए और 2 को गिरफ्तार किया गया।

इसे भी पढ़ें:  टाटा यूरेका पार्क हादसा: सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत के बाद सेक्टर-150 में आक्रोश, कैंडल मार्च

प्रेसिडेंट ट्रंप ने बहुत साफ कहा है अमेरिका यह पक्का करेगा कि हमारे देश में जानलेवा ड्रग्स भेजने वाले नार्कोटेररिस्ट को उस इंसाफ का सामना करना पड़े जिसके वे लंबे समय से हकदार हैं। ट्रंप एडमिनिस्ट्रेशन मैक्सिकन मिलिट्री की भी तारीफ करता है और इस ऑपरेशन को उनके सहयोग और सफल तरीके से पूरा करने के लिए उन्हें धन्यवाद देता है।” ऑपरेशन के दौरान कार्टेल के 3 सदस्य मारे गए, 3 घायल हुए और 2 को गिरफ्तार किया गया। एल मेंचो की मौत के बाद मेक्सिको के कई राज्यों में आगजनी और हिंसा की घटनाएं सामने आई हैं।स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षा बलों को अलर्ट पर रखा गया है। देशभर में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है।

Also Read This

IDFC फर्स्ट बैंक फ्रॉड से सरकार-एलआईसी को झटका

IDFC फर्स्ट बैंक फ्रॉड के खुलासे के बाद सोमवार को बैंक के शेयर में भारी बिकवाली हुई। स्टॉक 20% गिरकर ₹66.85 के इंट्राडे लो पर पहुंच गया और एक ही सत्र में लगभग ₹14,000 करोड़ का मार्केट कैपिटलाइजेशन स्वाहा हो गया। यह गिरावट तब आई जब बैंक ने अपनी चंडीगढ़ ब्रांच से जुड़े अकाउंट्स में ₹590 करोड़ के संदिग्ध फ्रॉड ट्रांजैक्शन का खुलासा किया। इस गिरावट का सबसे ज्यादा असर बड़े शेयरहोल्डर्स पर पड़ा। भारत सरकार, जिसके पास बैंक में लगभग 7.75% हिस्सेदारी है, ने एक ही ट्रेडिंग सत्र में करीब ₹1,100 करोड़ की वैल्यू गंवाई। करीब 2.35% होल्डिंग वाली लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (LIC) को लगभग ₹340 करोड़

Read More »

दिल्ली-एनसीआर एयर पलूशन: 300 किमी दायरे पर सुनवाई

दिल्ली-एनसीआर एयर पलूशन को लेकर सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई हुई, जिसमें अदालत ने कोयला आधारित थर्मल पावर प्लांट्स को दिल्ली की सीमा से 300 किलोमीटर दूर रखने के प्रस्ताव पर केंद्र सरकार से जवाब तलब किया। साथ ही यूपी, हरियाणा और राजस्थान को कोयला आधारित उद्योगों पर सार्वजनिक नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। मामले की अगली सुनवाई अब 12 मार्च को होगी। अदालत ने यह भी पूछा कि दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए ठोस कदम क्यों नहीं उठाए गए हैं और राज्यों की इस पर क्या राय है। सुनवाई के दौरान प्रस्ताव रखा गया कि दिल्ली की 300 किलोमीटर की

Read More »

हरिद्वार में फर्जी आधार कार्ड का बड़ा खुलासा

हरिद्वार के सिडकुल थाना क्षेत्र में फर्जी आधार कार्ड बनाने के बड़े खेल का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। मोबाइल रिपेयरिंग की आड़ में कूटरचित दस्तावेज तैयार किए जा रहे थे। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में फर्जी दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पुनीत निवासी ग्राम कासमाबाद थाना स्योहारा बिजनौर हाल पिपलेश्वर मंदिर रावली महदूद के रूप में हुई है। उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। सिडकुल में फर्जी आधार कार्ड बनाने की सूचना पर छापा एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर जनपद में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा

Read More »

रतनपुरी बस स्टैंड ट्रक हादसा, ओवरलोड बना कारण

मुजफ्फरनगर जनपद के थाना रतनपुरी क्षेत्र में सोमवार को रतनपुरी बस स्टैंड ट्रक हादसा ने अफरा-तफरी मचा दी। बस स्टैंड के पास गन्ने से भरा एक ओवरलोड ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे कुछ समय के लिए यातायात पूरी तरह ठप हो गया। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक में क्षमता से अधिक गन्ना भरा हुआ था। मोड़ पर पहुंचते ही वाहन संतुलन खो बैठा और सड़क पर पलट गया। इसे भी पढ़ें:  हांगकांग अग्निकांड में अब तक 55 की मौत, 279 लोग लापतारतनपुरी बस स्टैंड ट्रक हादसा: ओवरलोडिंग बनी बड़ी वजह प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि

Read More »

मुजफ्फरनगर-टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट एमपीएल-2 का हुआ भव्य आगाज

मुख्य अतिथि मंडल आयुक्त डॉ. रूपेश कुमार ने किया उद्घाटन, 12 टीमें दिखाएंगी दमखम, 13 मार्च को होगा खिताबी मुकाबला मुजफ्फरनगर। जिले में सोमवार को बहुप्रतीक्षित मुजफ्फरनगर क्रिकेट लीग-2 का भव्य शुभारंभ खेल उत्साह और दर्शकों की तालियों के बीच हुआ। स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित उद्घाटन समारोह में सहारनपुर मंडल आयुक्त डॉ. रूपेश कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में फीता काटकर टी-20 प्रारूप की इस क्रिकेट प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप भी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। टूर्नामेंट के आगाज के साथ ही जिले में खेल महोत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। लीग का आयोजन

Read More »