असम के सीएम के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन, बयान पर जताई नाराजगी

पुतला दहन का प्रयास विफल, सिटी मजिस्ट्रेट को राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन, विचार गोष्ठी में नेताओं ने भाषा की मर्यादा पर उठाए सवाल

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने असम के मुख्यमंत्री के एक बयान को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। जिला कैंप कार्यालय पर एकत्रित कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन का प्रयास किया, जिसे प्रशासन ने रोक दिया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंपकर अपना विरोध दर्ज कराया और एक विचार गोष्ठी के माध्यम से लोकतांत्रिक मर्यादाओं पर चर्चा की।

इसे भी पढ़ें:  इंडियन इंडस्ट्रीज़ एसोसिएशन ने धूमधाम से मनाया दीपावली उत्सव

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा द्वारा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पार्टी प्रवक्ता पवन खेड़ा के खिलाफ कथित अभद्र भाषा के प्रयोग के विरोध में किया गया। जिला अध्यक्ष सतपाल कटारिया के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता कचहरी गेट स्थित जिला कैंप कार्यालय पर एकत्र हुए। यहां कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंककर विरोध जताने का प्रयास किया, लेकिन मौके पर मौजूद स्थानीय प्रशासन ने पुतला दहन नहीं होने दिया।

इसे भी पढ़ें:  अस्पताल में गुंडागर्दीः चालक ने मचाया जमकर तांडव, ओपीडी स्टाफ को पीटा

इसके बाद सभी कार्यकर्ता कांग्रेस कैंप कार्यालय पहुंचे, जहां सिटी मजिस्ट्रेट को राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपकर अपना विरोध दर्ज कराया गया। कैंप कार्यालय में आयोजित विचार गोष्ठी में वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमल मित्तल ने कहा कि देश की लोकतांत्रिक परंपराओं में इस प्रकार की अमर्यादित भाषा का कोई स्थान नहीं है। उन्होंने कहा कि यह देश महात्मा गांधी के विचारों पर आधारित है, जहां संवाद और मर्यादा को सर्वाेच्च महत्व दिया जाता है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-हरियाणा चारा लेने जा रहे किसान की सड़क हादसे में मौत, 6 घायल

जिलाध्यक्ष सत्यपाल कटारिया ने अपने संबोधन में आरोप लगाया कि सत्ताधारी दल अपने पद का उपयोग दबंगई के तौर पर कर रहा है, जो लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रवृत्तियां लोकतंत्र की गरिमा को ठेस पहुंचाती हैं और इसका विरोध आवश्यक है। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता बिल्किस चौधरी, आकिल राणा, मनोज चौधरी, जिला सेवादल अध्यक्ष नौशाद अल्वी, साकिब अंसारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Also Read This

मुजफ्फरनगर में एडीएम वित्त-राजस्व बदले, यूपी में 84 अफसरों के तबादले

उत्तर प्रदेश/मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 84 अधिकारियों की तबादला सूची जारी कर दी है। इस सूची में अपर जिलाधिकारी, अपर नगर आयुक्त, नगर मजिस्ट्रेट, विकास प्राधिकरणों के सचिव, विभिन्न विभागों में तैनात अधिकारी और कई जिलों के प्रशासनिक अफसर शामिल हैं। इस फेरबदल में मुजफ्फरनगर के अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के पद पर तैनात गजेंद्र कुमार का तबादला कर उन्हें अपर जिलाधिकारी नगर, गोरखपुर बनाया गया है। वहीं प्रयागराज विकास प्राधिकरण के सचिव अजीत कुमार सिंह को मुजफ्फरनगर का नया एडीएम वित्त एवं राजस्व नियुक्त किया गया है। इस तबादला सूची में केवल मुजफ्फरनगर ही नहीं, बल्कि वाराणसी, गोरखपुर, प्रयागराज, आगरा,

Read More »

स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई प्रधान पति का अस्पताल सील

मुजफ्फरनगर। खतौली और जानसठ क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित अस्पतालों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। ए-सी-एम-ओ अजय कुमार के नेतृत्व में टीम ने शेखपुरा स्थित दयावती मेडिकेयर सेंटर पर छापा मारा। जांच में पंजीड्डत डॉक्टर अनुपस्थित मिले और अस्पताल परिसर का उपयोग आवास के रूप में पाया गया, जिसके बाद ओ-पी-डी और वार्ड को सील कर दिया गया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में एसआईआर-सऊदी से व्यक्ति ने सीएम योगी को किया ट्वीट, हिल गया प्रशासनयह अस्पताल शाहपुर खतौली की प्रधान रेखा भड़ाना के पति ओमपाल सिंह भड़ाना द्वारा संचालित है, जिन्हें दो दिन में स्पष्टीकरण देने के लिए नोटिस दिया गया है। इसके अलावा जानसठ

Read More »

पुलिस मुठभेड़ में दो वाहन चोर घायल गिरफ्तार, छह चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

मुजफ्फरनगर। नई मंडी थाना क्षेत्र में टिकैत चौक के पास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दो वाहन चोर एनएच-58 स्थित कूकड़ी ग्राउंड के पास बने एक खंडहर में चोरी की मोटरसाइकिलें छिपाकर रखे हुए हैं और उन्हें बेचने की तैयारी में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया। खुद को पुलिस से घिरा देख आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मसमर्पण के लिए कई बार चेतावनी दी, लेकिन बदमाश लगातार रुक-रुक कर गोली चलाते रहे। इसके बाद पुलिस

Read More »

मुजफ्फरनगर: एम्बुलेंस में था वैन का पंजीकरण, बना दी स्कूल की मिनी बस

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में स्कूली वाहनों की सुरक्षा और नियमों के पालन को लेकर परिवहन विभाग ने सख्त रुख अपनाना शुरू कर दिया है। गुरुवार को सहायक संभागीय परिवहन विभाग द्वारा चलाए गए विशेष चेकिंग अभियान में एक ऐसा वाहन पकड़ा गया, जो पूर्व में एंबुलेंस के रूप में पंजीकृत था, लेकिन उसे अवैध रूप से स्कूल वाहन बनाकर बच्चों के परिवहन में लगाया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान विभागीय अधिकारियों ने वाहन को तत्काल निरु( करते हुए भारी जुर्माना लगाया। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सुशील कुमार मिश्रा के नेतृत्व में विभागीय टीम ने गुरूवार को जनपद में वाहनों की सघन जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान स्कूली वाहनों

Read More »

गोलमाल: गंग नहर किनारे कूड़े में मिलीं लाखों रुपये कीमत की सरकारी दवाइयां

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में सरकारी स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। एक ओर सरकारी अस्पतालों में मरीजों को आवश्यक दवाइयां उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं, वहीं दूसरी ओर सरकार द्वारा खरीदी गई हजारों सरकारी दवाइयां कूड़े के ढेर पर पड़ी मिलीं। यह मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। मुजफ्फरनगर में सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था की गंभीर लापरवाही एक बार फिर उजागर हुई है। सरकारी अस्पतालों में मरीजों को दवाइयों की कमी बताकर बाहर से दवाइयां खरीदने के लिए मजबूर किया जा रहा है, जबकि दूसरी ओर लाखों रुपये कीमत की सरकारी दवाइयां गंग नहर पटरी के किनारे कूड़े में

Read More »

20 मई को दवा व्यापार बंद की तैयारी, सहारनपुर केमिस्ट एसोसिएशन ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

सहारनपुर। दवा कारोबार से जुड़े लंबित मुद्दों को लेकर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का रुख तेज कर दिया है। संगठन ने 20 मई 2026 को प्रस्तावित एकदिवसीय राष्ट्रव्यापी दवा व्यापार बंद की पूर्व सूचना देते हुए सहारनपुर के जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में एसोसिएशन ने साफ कहा है कि केंद्र और राज्य स्तर पर कई बार मांगें उठाने के बावजूद दवा व्यापार और जनस्वास्थ्य से जुड़े गंभीर विषय अब तक अनसुलझे हैं। इसी कारण देशभर के दवा विक्रेताओं में नाराजगी बढ़ रही है। केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन, जिला सहारनपुर ने बताया कि वह ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स उत्तर प्रदेश (OCDUP) और राष्ट्रीय संस्था ऑल इंडिया

Read More »