गमगीन परिजनों ने छात्र उज्जवल की अस्थियां हरिद्वार गंगा में की प्रवाहित

आरोपियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई और परिवार की न्याय की मांग तेज, प्राचार्य व प्रबंधक की तलाश जारी

मुजफ्फरनगर। डीएवी पीजी कॉलेज बुढ़ाना में फीस को लेकर प्राचार्य से उत्पीड़न और प्रताड़ना का आरोप लगाने वाले बीए द्वितीय वर्ष के छात्र उज्ज्वल राणा की अस्थियां गुरूवार को परिजनों ने हरिद्वार में गंगा में प्रवाहित कर उसकी आत्मा की शांति के लिए पूजा-अर्चना की।

मूल रूप से बागपत के भड़ाल गांव के रहने वाले उज्ज्वल राणा अपने परिवार के साथ कस्बे के मोहल्ला खाकरोबान में रह रहे थे। उज्ज्वल ने कॉलेज में उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए 6 नवंबर को कॉलेज के बाहर वीडियो जारी किया था, जिसमें उन्होंने बताया कि प्राचार्य प्रदीप कुमार ने फीस जमा न कराने के बहाने उनके बाल खींचे और उन्हें पीटा। उज्ज्वल ने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों को बुलाकर भी उसका उत्पीड़न किया गया।

इसे भी पढ़ें:  शहर के समग्र विकास के लिए विभागों ने बनाई संयुक्त रणनीति

8 नवंबर को छात्र कॉलेज पहुंचा और खुद को आग लगा ली। गंभीर अवस्था में उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन 9 नवंबर को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद 10 नवंबर को कॉलेज के गेट पर छात्रों और परिजनों ने भारी हंगामा किया और धरना दिया।
उज्ज्वल की बड़ी बहन सलोनी की तहरीर पर बुढ़ाना कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया। एसएसपी संजय वर्मा ने एक सब-इंस्पेक्टर सहित तीन पुलिसकर्मियों को प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर लाइन हाजिर कर दिया। मंगलवार को पुलिस ने कॉलेज के पीटीआई संजीव कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेजा। अन्य आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीम सक्रिय है। बागपत से सांसद राजुकुमार सांगवान ने मंगलवार को लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलकात कर इस मुददे को उठाया और छात्र उज्जवल के परिवार से नौकरी, मुआवजा के साथ ही आरोपियों पर कठोरतम कार्यवाही कराये जाने का आग्रह किया है।

इसे भी पढ़ें:  टिकैत की पुण्यतिथि-गांव, खेत और किसान बचाने के लिए एकजुट संघर्ष का आह्वान

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-21 लाख की धांधली में ग्राम विकास अधिकारी सस्पेंडस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर गिर सकता

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-21 लाख की धांधली में ग्राम विकास अधिकारी सस्पेंडवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व में थाना

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में बर्थडे पार्टी में फायरिंग, सास समेत 3

Read More »