बिजोपुरा में चुनावी रंजिश में हिंसा, महिला प्रधान के बेटे व पौत्र सहित नौ नामजद

जिला बदर है आरोपी प्रधान पुत्र, आने वाले चुनाव में वोट देने का परिवार पर बनाया दबाव, विरोध करने पर साजिशन किया हमला

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के छपार थाना क्षेत्र के गांव बिजोपुरा में प्रधानी चुनाव की रंजिश को लेकर हुए विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। होली के अगले दिन हुई मारपीट और फायरिंग के मामले में पुलिस ने महिला प्रधान के पुत्र विनय कुमार और उसके पौत्र समेत नौ नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

छपार थाना क्षेत्र के गांव बिजोपुरा निवासी अशोक कुमार पुत्र सलेक चंद की तहरीर पर पुलिस ने यह मामला दर्ज किया है। अशोक कुमार ने पुलिस को बताया कि गांव की प्रधान दयावती का पुत्र विनय कुमार दबंग प्रवृत्ति का व्यक्ति है और उसके खिलाफ शराब तस्करी, हत्या तथा सरकारी कर्मचारी से मारपीट जैसे कई मुकदमे दर्ज हैं। विनय कुमार को उसकी आपराधिक छवि और उसके खिलाफ दर्ज मुकदमों को देखते हुए ही पुलिस द्वारा उसे जिला बदर भी किया जा चुका है। आरोप है कि आने वाले प्रधानी चुनाव को लेकर विनय कुमार लगातार पीड़ित अशोक कुमार और उनके परिवार पर अपनी माता के पक्ष में मतदान करने का दबाव बना रहा था। इनकार करने पर दोनों पक्षों के बीच रंजिश बढ़ गई।

इसे भी पढ़ें:  निर्धन बेटी का विवाह कराकर मुज़फ्फरनगर पुलिस ने पेश की मिसाल

पीड़ित के अनुसार तीन मार्च 2026 की शाम करीब सात बजे वह अपने पुत्र प्रिंशुल उर्फ भानू और चचेरे भाई अनुज के साथ खेत से वापस गांव लौट रहा था। गांव के बाहर मंदिर के पास पहुंचने पर तीन कारों में सवार होकर आये आरोपियों ने उनका रास्ता रोक लिया। आरोप है कि इन कारों से उतरकर आए लोगों के साथ विनय कुमार भी था, सभी ने गाली-गलौच करते हुए लाठी-डंडों, तलवार और तमंचों से हमला कर दिया। आरोप है कि विनय कुमार ने तलवार से प्रिंशुल उर्फ भानू पर कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। जब अशोक कुमार और अनुज ने उसे बचाने का प्रयास किया तो अन्य लोगों ने उन्हें पकड़ लिया। इसी दौरान विनय के लड़के प्रांजुल उर्फ प्रज्जवल ने तमंचे से फायर कर दिया, जिससे दोनों बाल-बाल बच गए।

इसे भी पढ़ें:  आईपीएस संजय मुजफ्फरनगर के नए कप्तान, अभिषेक सिंह को सहारनपुर रेंज की कमान

शोर सुनकर गांव के कई लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों को आता देख आरोपियों ने फायरिंग करते हुए मौके से भागने की कोशिश की। बताया गया कि भागते समय आरोपियों की एक मर्सिडीज कार खेत में पलट गई, जिसमें सवार कुछ लोगों को चोटें भी आईं, लेकिन वे अन्य कारों में बैठकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल प्रिंशुल उर्फ भानू को जिला अस्पताल मुजफ्फरनगर में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। छपार थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर महिला प्रधान के पुत्र विनय कुमार, पौत्र प्रांजुल उर्फ प्रज्जवल, वीरेंद्र और हरेंद्र पुत्रगण सुनील, सुनील पुत्र जीवन सिंह, प्रिंस उर्फ मोनू पुत्र रविन्द्र, अमित पुत्र अमरेश, आदेश पुत्र महेन्द्र और अमरेश पुत्र बलजोर समेत अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला, फायरिंग और मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें:  राष्ट्रीय लोकदल नगर कार्यकारिणी की बैठक में सदस्यता अभियान पर जोर

Also Read This

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती बोले: गौमांस से कमाई करने वालों को सनातन समाज माफ नहीं करेगा

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने रविवार को लालगंज में कहा कि गाय के मांस से आय करने वालों को सनातन समाज कभी माफ नहीं करेगा। उन्होंने गौ माता के सम्मान को सनातन समाज की आस्था से जुड़ा बताते हुए कहा कि जो व्यक्ति गौ माता को मानता है, वह उस पर अत्याचार नहीं कर सकता। ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती लालगंज पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने मीडिया और अनुयायियों को संबोधित करते हुए कई सामाजिक और धार्मिक मुद्दों पर अपनी बात रखी। इसे भी पढ़ें:  ठंड से बचने के लिए कमरे में जलाई अंगीठी दम घुटने से बेटा-बेटी की माैत, मां.बाप अस्पताल में भर्तीबृजेंद्र

Read More »